हरियाणा में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले IAS ऑफिसर अशोक गर्ग की घर वापसी हो गई है। गर्ग का गुरुग्राम से हिसार तबादला हो गया है। हिसार के अर्बन एस्टेट में अशोक कुमार गर्ग का घर है। अशोक गर्ग 2009 बैच के आईएएस अफसर हैं। इससे पहले वह गुरुग्राम व मानेसर में नगर निगम कमिश्नर के पद पर रह चुके हैं। 3 साल पहले अशोक गर्ग हिसार में नगर निगम कमिश्नर रह चुके हैं। कमिश्नर रहते हुए उनके द्वारा किए गए कामों को आज भी हिसार की जनता याद करती है। खासकर निगम कमिश्नर रहते हुए उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए काफी प्रयास किए। उनके बच्चों के लिए लाइब्रेरी खुलवाई व बड़े मौकों पर सफाई कर्मी महिलाओं के साथ खाना खाते भी नजर आए हैं। मगर, हिसार से उनका तबादला तब हुआ जब वह मुस्लिम समाज के साथ ईद मनाते नजर आए थे। इस पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर वायरल कर दी थी कि पूर्व मेयर गौतम हनुमान जयंती मना रहे हैं, जबकि अशोक गर्ग ईद पर मुस्लिम समाज के बीच में है। इस घटना के कुछ दिन बाद ही अशोक गर्ग का तबादला हो गया था। 2 साल पहले भी हिसार आना चाहते थे
अशोक कुमार गर्ग 2 साल पहले भी हिसार आना चाहते थे। तब उनका तबादला वापस हिसार नगर निगम कमिश्नर के पद पर हुआ था। मगर, उनकी ज्वॉइनिंग के डेढ़ घंटे बाद ही एक कॉल पर उनको हिसार छोड़कर जाना पड़ा और उनको गुरुग्राम भेज दिया गया। अशोक गर्ग को हिसार लाने की सोशल मीडिया पर मुहीम भी चली थी। बताया जाता है कि तब के विधायक डॉ. कमल गुप्त और पूर्व मेयर गौतम सरदाना के कारण उनका तबादला हो गया था। अशोक गर्ग अपने काम के अलावा सोशल कामों में हिस्सा लेते थे। वह अकसर उन लोगों के साथ नजर आते थे जो हिसार में सरकार व विधायक का विरोध करते रहे हैं। इस वजह से राजनीतिक कारणों के कारण अशोक गर्ग हिसार नहीं आ पाए थे। अशोक गर्ग के चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं
विधानसभा चुनाव में IAS अशोक गर्ग के चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं चली थीं। सभी कयास लगा रहे थे कि अशोक गर्ग हिसार से दूसरे राजनीतिक दलों की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं मगर यह अटकलें अफवाह साबित हुई। अशोक गर्ग मूलत: जींद जिले के रहने वाले हैं, मगर अब वह हिसार के अर्बन एस्टेट रहते हैं उन्होंने विधानसभा चुनाव में हिसार आकर पत्नी के साथ अर्बन एस्टेट के बूथ पर वोट भी डाला था। हरियाणा में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले IAS ऑफिसर अशोक गर्ग की घर वापसी हो गई है। गर्ग का गुरुग्राम से हिसार तबादला हो गया है। हिसार के अर्बन एस्टेट में अशोक कुमार गर्ग का घर है। अशोक गर्ग 2009 बैच के आईएएस अफसर हैं। इससे पहले वह गुरुग्राम व मानेसर में नगर निगम कमिश्नर के पद पर रह चुके हैं। 3 साल पहले अशोक गर्ग हिसार में नगर निगम कमिश्नर रह चुके हैं। कमिश्नर रहते हुए उनके द्वारा किए गए कामों को आज भी हिसार की जनता याद करती है। खासकर निगम कमिश्नर रहते हुए उन्होंने सफाई कर्मचारियों के लिए काफी प्रयास किए। उनके बच्चों के लिए लाइब्रेरी खुलवाई व बड़े मौकों पर सफाई कर्मी महिलाओं के साथ खाना खाते भी नजर आए हैं। मगर, हिसार से उनका तबादला तब हुआ जब वह मुस्लिम समाज के साथ ईद मनाते नजर आए थे। इस पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर वायरल कर दी थी कि पूर्व मेयर गौतम हनुमान जयंती मना रहे हैं, जबकि अशोक गर्ग ईद पर मुस्लिम समाज के बीच में है। इस घटना के कुछ दिन बाद ही अशोक गर्ग का तबादला हो गया था। 2 साल पहले भी हिसार आना चाहते थे
अशोक कुमार गर्ग 2 साल पहले भी हिसार आना चाहते थे। तब उनका तबादला वापस हिसार नगर निगम कमिश्नर के पद पर हुआ था। मगर, उनकी ज्वॉइनिंग के डेढ़ घंटे बाद ही एक कॉल पर उनको हिसार छोड़कर जाना पड़ा और उनको गुरुग्राम भेज दिया गया। अशोक गर्ग को हिसार लाने की सोशल मीडिया पर मुहीम भी चली थी। बताया जाता है कि तब के विधायक डॉ. कमल गुप्त और पूर्व मेयर गौतम सरदाना के कारण उनका तबादला हो गया था। अशोक गर्ग अपने काम के अलावा सोशल कामों में हिस्सा लेते थे। वह अकसर उन लोगों के साथ नजर आते थे जो हिसार में सरकार व विधायक का विरोध करते रहे हैं। इस वजह से राजनीतिक कारणों के कारण अशोक गर्ग हिसार नहीं आ पाए थे। अशोक गर्ग के चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं
विधानसभा चुनाव में IAS अशोक गर्ग के चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं चली थीं। सभी कयास लगा रहे थे कि अशोक गर्ग हिसार से दूसरे राजनीतिक दलों की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं मगर यह अटकलें अफवाह साबित हुई। अशोक गर्ग मूलत: जींद जिले के रहने वाले हैं, मगर अब वह हिसार के अर्बन एस्टेट रहते हैं उन्होंने विधानसभा चुनाव में हिसार आकर पत्नी के साथ अर्बन एस्टेट के बूथ पर वोट भी डाला था। हरियाणा | दैनिक भास्कर
