हरियाणा में मौसम विभाग के अनुसार आज (सोमवार) पंचकूला, अंबाला समेत 6 जिलों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के 8 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इससे पहले रविवार को भी प्रदेश का मौसम बदला था और कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान आया था। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। 13 मई को 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा 14 मई को 4 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व जींद) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। 15 मई को 10 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं अन्य जिलों का मौसम शुष्क रहेगा। 8 जिलों में 60KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों (12 से 15 मई तक) का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 12 मई को छोड़कर अन्य दिनों में पूरे हरियाणा का मौसम सामान्य रहने की संभावना है। जबकि 12 मई सोमवार को 8 जिलों (हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, कैथल, जींद, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य 14 जिलों का मौसम सामान्य रहेगा। हरियाणा का अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री गिरावट
हरियाणा के अधिकतम तापमान में रविवार को 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा। रोहतक का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला रोहतक में 3.2 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद रोहतक का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हरियाणा में मौसम विभाग के अनुसार आज (सोमवार) पंचकूला, अंबाला समेत 6 जिलों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के 8 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इससे पहले रविवार को भी प्रदेश का मौसम बदला था और कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान आया था। मौसम विभाग के अनुसार, 16 जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। 13 मई को 3 जिलों (पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर) में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा 14 मई को 4 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व जींद) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। 15 मई को 10 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत व जींद) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं अन्य जिलों का मौसम शुष्क रहेगा। 8 जिलों में 60KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों (12 से 15 मई तक) का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत 12 मई को छोड़कर अन्य दिनों में पूरे हरियाणा का मौसम सामान्य रहने की संभावना है। जबकि 12 मई सोमवार को 8 जिलों (हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, कैथल, जींद, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य 14 जिलों का मौसम सामान्य रहेगा। हरियाणा का अधिकतम तापमान 3.9 डिग्री गिरावट
हरियाणा के अधिकतम तापमान में रविवार को 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला रोहतक रहा। रोहतक का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला रोहतक में 3.2 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद रोहतक का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
