पाकिस्तान की जेल में बंद अलीगढ़ के बादल बाबू को वहां की अदालत ने एक साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यह जानकारी बादल का केस लड़ने वाले पाकिस्तानी वकील फियाज रामे ने उसके परिवार को दी है। उन्होंने इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में जाने का भरोसा भी दिया है। उन्होंने बताया, बादल 4 महीने जेल में पूरे कर चुका है। बादल अपनी 21 साल की पाकिस्तानी प्रेमिका सना से मिलने के लिए अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर गया था। वहां की पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल में बंद कर दिया। 17 अप्रैल को अदालत में उसकी प्रेमिका भी अदालत में पेश हुई थी। उसने बादल से शादी करने से इनकार कर दिया था। बादल ने शादी करने के लिए अपना धर्म भी बदल लिया था। सजा के बाद दैनिक भास्कर ने बादल की मां गायत्री देवी से बात की। उन्होंने कहा- एडवोकेट से हमारी बात हो रही थी, मगर सजा के बारे में आज ही हमें बताया गया है, पहले वह हमारा फोन भी नहीं उठा रहे थे। वह दुखी होकर रोने लगती हैं। अब विस्तार से पढ़िए… पिता से आखिरी बार 29 सितंबर को हुई थी बात
बादल बाबू अलीगढ़ में बरला थाना क्षेत्र के गांव नगला खिटकारी का रहने वाला है। पिता कृपाल सिंह ने बताया, बेटा बादल बाबू 8 साल से दिल्ली में गांधीनगर धर्मपुरा की कंपनी में सिलाई का काम कर रहा था। आखिरी बार वह 21 अगस्त, 2024 को कंपनी में गया था। उसके बाद भी वह फोन से परिजनों के संपर्क में रहा। 29 सितंबर को आखिरी बार बात हुई थी। 27 दिसंबर को पाकिस्तान में गिरफ्तार हुआ
27 दिसंबर को पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने मंडी बहाउद्दीन शहर से बादल को गिरफ्तार कर लिया। वीजा या दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दे सका। उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पीटीआई के अनुसार, पंजाब पुलिस के एक अधिकारी नासिर शाह ने बताया कि बादल बाबू पाकिस्तान के पंजाब प्रांत (लाहौर से लगभग 240 किलोमीटर दूर) के मंडी बहाउद्दीन में 21 वर्षीय सना रानी के माउंग गांव पहुंचा था, जहां से गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया के जरिए वकील ने परिजनों से संपर्क किया पाकिस्तानी वकील फियाज रामे ने सोशल मीडिया के जरिए बादल के परिजनों से संपर्क किया। बादल की मां को रोता देख और उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए फियाज रामे ने बिना फीस के ही उनका केस लड़ने का ऐलान किया था। 10 जनवरी 2025 को फियाज रामे ने इस मामले की पैरवी शुरू की। पुलिस की चार्जशीट दाखिल होने के बाद उन्होंने मुकदमे में बादल बाबू का पक्ष रखना शुरू किया। वकील फियाज रामे ने बादल के पिता कृपाल सिंह को गुरुवार को फोन पर बताया, उनके बेटे को पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन की जिला अदालत ने एक साल कारावास और पांच हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। इस सजा में से चार महीने बादल बाबू जेल में काट चुका है। बादल बाबू को मिली सजा के खिलाफ वह ऊपरी अदालत में अपील करेंगे। प्रयास करेंगे कि एक साल जेल की सजा में भी उसे कुछ कम सजा मिले, ताकि वह बरी हो सके। जल्द से जल्द अपने घर लौट सके। अब परिजनों को इंतजार है कि कब उनका बेटा जेल से छूटकर भारत आए। सना रानी पुलिस से बोली- शादी नहीं करूंगी
वकील फियाज रामे ने बताया, बादल जिस लड़की सना रानी से मिलने पाकिस्तान आया था, 17 अप्रैल को उसे अदालत में पेश किया गया था। उससे पूछा गया कि बादल बाबू से कब, कैसे और कितने दिनों से संपर्क में हैं। उस वक्त बादल बाबू और सना रानी ने एक दूसरे को देखा जरूर, लेकिन कोई बात नहीं हुई। इससे पहले पुलिस ने सना रानी का बयान दर्ज किया। जिसमें उसने बादल से शादी करने से मना कर दिया था। पंजाब पुलिस के अधिकारी नासिर शाह ने पीटीआई को बताया, पुलिस को दिए गए अपने बयान में सना रानी ने कहा है कि बाबू और वह पिछले ढाई साल से फेसबुक पर दोस्त हैं। लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहती है। पुलिस की चार्जशीट में बादल बाबू से मिली फेसबुक चैट के जरिए अदालत ने उसे जासूस नहीं माना, बस गलत तरीके से सीमा पार करने के जुर्म में यह सजा दी है। राजस्थान की अंजू प्रेमी से मिलने पाकिस्तान गई थी एक साल पहले राजस्थान के अलवर की रहने वाली 33 साल की अंजू अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान गई थी। उसने इस्लाम धर्म अपना लिया और एक पाकिस्तानी व्यक्ति नसरुल्लाह से शादी कर ली थी। अंजू के पति अरविंद ने बताया था कि उनका परिवार मूल रूप से बलिया (UP) का रहने वाला है। पत्नी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी। अरविंद मूलतः क्रिश्चियन हैं, जबकि अंजू हिंदू। अंजू ने शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। अरविंद ने बताया कि उसकी पत्नी घर से जयपुर के लिए निकली। कह रही थी कि सहेली से मिलने लाहौर जाना है। पति को यह नहीं पता था कि लाहौर पाकिस्तान में है। इस बीच अरविंद ने अंजू को काफी बार फोन भी लगाया, लेकिन फोन बंद आ रहा था। अंजू 4 महीने बाद पाकिस्तान से लौटी थी। अंजू अटारी-वाघा बॉर्डर की सीमा की तरफ से भारत में दाखिल हुई थी। बाद में उससे राजस्थान पुलिस ने पूछताछ भी की थी। ………. यह भी पढ़ें : कर्नल सोफिया पर भाजपा मंत्री का कमेंट, मायावती भड़कीं:बोलीं-एक्शन हो, ताकि दुश्मनों के मंसूबे नाकाम हों, पूर्व मंत्री ने कहा- जेल भेजो ऑपरेशन सिंदूर से सुर्खियों में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी के बाद यूपी में सियासत गरमा गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा – ऐसी मानसिकता सैनिकों के हौसले तोड़ती है और दुश्मनों को खुश करती है। भाजपा सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दुश्मनों के नापाक मंसूबे नाकाम हों। पढ़िए पूरी खबर… पाकिस्तान की जेल में बंद अलीगढ़ के बादल बाबू को वहां की अदालत ने एक साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। यह जानकारी बादल का केस लड़ने वाले पाकिस्तानी वकील फियाज रामे ने उसके परिवार को दी है। उन्होंने इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में जाने का भरोसा भी दिया है। उन्होंने बताया, बादल 4 महीने जेल में पूरे कर चुका है। बादल अपनी 21 साल की पाकिस्तानी प्रेमिका सना से मिलने के लिए अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर गया था। वहां की पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल में बंद कर दिया। 17 अप्रैल को अदालत में उसकी प्रेमिका भी अदालत में पेश हुई थी। उसने बादल से शादी करने से इनकार कर दिया था। बादल ने शादी करने के लिए अपना धर्म भी बदल लिया था। सजा के बाद दैनिक भास्कर ने बादल की मां गायत्री देवी से बात की। उन्होंने कहा- एडवोकेट से हमारी बात हो रही थी, मगर सजा के बारे में आज ही हमें बताया गया है, पहले वह हमारा फोन भी नहीं उठा रहे थे। वह दुखी होकर रोने लगती हैं। अब विस्तार से पढ़िए… पिता से आखिरी बार 29 सितंबर को हुई थी बात
बादल बाबू अलीगढ़ में बरला थाना क्षेत्र के गांव नगला खिटकारी का रहने वाला है। पिता कृपाल सिंह ने बताया, बेटा बादल बाबू 8 साल से दिल्ली में गांधीनगर धर्मपुरा की कंपनी में सिलाई का काम कर रहा था। आखिरी बार वह 21 अगस्त, 2024 को कंपनी में गया था। उसके बाद भी वह फोन से परिजनों के संपर्क में रहा। 29 सितंबर को आखिरी बार बात हुई थी। 27 दिसंबर को पाकिस्तान में गिरफ्तार हुआ
27 दिसंबर को पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने मंडी बहाउद्दीन शहर से बादल को गिरफ्तार कर लिया। वीजा या दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दे सका। उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पीटीआई के अनुसार, पंजाब पुलिस के एक अधिकारी नासिर शाह ने बताया कि बादल बाबू पाकिस्तान के पंजाब प्रांत (लाहौर से लगभग 240 किलोमीटर दूर) के मंडी बहाउद्दीन में 21 वर्षीय सना रानी के माउंग गांव पहुंचा था, जहां से गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया के जरिए वकील ने परिजनों से संपर्क किया पाकिस्तानी वकील फियाज रामे ने सोशल मीडिया के जरिए बादल के परिजनों से संपर्क किया। बादल की मां को रोता देख और उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए फियाज रामे ने बिना फीस के ही उनका केस लड़ने का ऐलान किया था। 10 जनवरी 2025 को फियाज रामे ने इस मामले की पैरवी शुरू की। पुलिस की चार्जशीट दाखिल होने के बाद उन्होंने मुकदमे में बादल बाबू का पक्ष रखना शुरू किया। वकील फियाज रामे ने बादल के पिता कृपाल सिंह को गुरुवार को फोन पर बताया, उनके बेटे को पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन की जिला अदालत ने एक साल कारावास और पांच हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। इस सजा में से चार महीने बादल बाबू जेल में काट चुका है। बादल बाबू को मिली सजा के खिलाफ वह ऊपरी अदालत में अपील करेंगे। प्रयास करेंगे कि एक साल जेल की सजा में भी उसे कुछ कम सजा मिले, ताकि वह बरी हो सके। जल्द से जल्द अपने घर लौट सके। अब परिजनों को इंतजार है कि कब उनका बेटा जेल से छूटकर भारत आए। सना रानी पुलिस से बोली- शादी नहीं करूंगी
वकील फियाज रामे ने बताया, बादल जिस लड़की सना रानी से मिलने पाकिस्तान आया था, 17 अप्रैल को उसे अदालत में पेश किया गया था। उससे पूछा गया कि बादल बाबू से कब, कैसे और कितने दिनों से संपर्क में हैं। उस वक्त बादल बाबू और सना रानी ने एक दूसरे को देखा जरूर, लेकिन कोई बात नहीं हुई। इससे पहले पुलिस ने सना रानी का बयान दर्ज किया। जिसमें उसने बादल से शादी करने से मना कर दिया था। पंजाब पुलिस के अधिकारी नासिर शाह ने पीटीआई को बताया, पुलिस को दिए गए अपने बयान में सना रानी ने कहा है कि बाबू और वह पिछले ढाई साल से फेसबुक पर दोस्त हैं। लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहती है। पुलिस की चार्जशीट में बादल बाबू से मिली फेसबुक चैट के जरिए अदालत ने उसे जासूस नहीं माना, बस गलत तरीके से सीमा पार करने के जुर्म में यह सजा दी है। राजस्थान की अंजू प्रेमी से मिलने पाकिस्तान गई थी एक साल पहले राजस्थान के अलवर की रहने वाली 33 साल की अंजू अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान गई थी। उसने इस्लाम धर्म अपना लिया और एक पाकिस्तानी व्यक्ति नसरुल्लाह से शादी कर ली थी। अंजू के पति अरविंद ने बताया था कि उनका परिवार मूल रूप से बलिया (UP) का रहने वाला है। पत्नी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) की रहने वाली है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी। अरविंद मूलतः क्रिश्चियन हैं, जबकि अंजू हिंदू। अंजू ने शादी के बाद अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। अरविंद ने बताया कि उसकी पत्नी घर से जयपुर के लिए निकली। कह रही थी कि सहेली से मिलने लाहौर जाना है। पति को यह नहीं पता था कि लाहौर पाकिस्तान में है। इस बीच अरविंद ने अंजू को काफी बार फोन भी लगाया, लेकिन फोन बंद आ रहा था। अंजू 4 महीने बाद पाकिस्तान से लौटी थी। अंजू अटारी-वाघा बॉर्डर की सीमा की तरफ से भारत में दाखिल हुई थी। बाद में उससे राजस्थान पुलिस ने पूछताछ भी की थी। ………. यह भी पढ़ें : कर्नल सोफिया पर भाजपा मंत्री का कमेंट, मायावती भड़कीं:बोलीं-एक्शन हो, ताकि दुश्मनों के मंसूबे नाकाम हों, पूर्व मंत्री ने कहा- जेल भेजो ऑपरेशन सिंदूर से सुर्खियों में आईं कर्नल सोफिया कुरैशी पर भाजपा मंत्री विजय शाह की विवादित टिप्पणी के बाद यूपी में सियासत गरमा गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा – ऐसी मानसिकता सैनिकों के हौसले तोड़ती है और दुश्मनों को खुश करती है। भाजपा सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दुश्मनों के नापाक मंसूबे नाकाम हों। पढ़िए पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
यूपी के लड़के को पाकिस्तान में एक साल की कैद:जिस लड़की के प्यार में बॉर्डर क्रॉस करके गया, वो बोली- शादी नहीं करूंगी
