मेरठ में फिर खाकी पर दाग लगाकर किया सुसाइड:मौत से पहले बनाया वीडियो भाइयों और खाकी पर लगाए गंभीर आरोप, बाद में पत्नी को मैसेज कर खुद को मारी गोली

मेरठ में फिर खाकी पर दाग लगाकर किया सुसाइड:मौत से पहले बनाया वीडियो भाइयों और खाकी पर लगाए गंभीर आरोप, बाद में पत्नी को मैसेज कर खुद को मारी गोली

मेरठ में 22 साल के प्रॉपर्टी डीलर ने सुसाइड कर लिया। चाचा के खाली मकान गया, वहां जाकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। मरने से पहले उसने मोबाइल में वीडियो बनाया। जिसमें भाइयों पर पुलिस से सेटिंग कर उसे परेशान करने की बात कही। उसके बाद अपनी पत्नी और रिश्तेदारों को जमीन के हिस्से किस प्रकार करने हैं। किसको जमीन देनी है। ये बातें बताईं। मामला भावनपुर थानाक्षेत्र का है। अब विस्तार से पढ़िए… भाइयों ने कराई थी FIR
आसिम और उसके दो भाई आमिर व समद के बीच 150 गज के मकान को लेकर विवाद चल रहा था। 4 दिन पहले हुई मारपीट में आसिम ने अपने भाइयों पर गोली चला दी थी। इसके बाद भाइयों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। तभी से पुलिस से छिप रहा था। इसी के चलते टेंशन में आने के बाद शुक्रवार रात करीब 12 बजे उसने पत्नी दिलकशी से कुछ देर में आने की बात कही। घर से निकल गया। गोली की आवाज सुनकर अंदर पहुंचे घरवाले
गोली की आवाज सुनकर जब परिजन पहुंचे, तब तक आसिम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से तमंचा, खाली कारतूस, दो मोबाइल और 117 रुपए बरामद किए। मृतक के पीछे 6 माह का बेटा है। उसकी मां महजबी और अन्य परिजन शोक में डूबे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोबाइल से भेजे गए मैसेज की भी जांच की जा रही है। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
आसिम अपने चाचा फरजंद के खाली मकान में पहुंचा। तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले पहुंच गए। आसिम की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसका एक 6 महीने का बेटा भी है। उसकी मौत के बाद वीडियो सामने आया है। जिसमें अपने भाइयों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहा है। पुलिस ने फिलहाल उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जानकारी। मेरठ में 22 साल के प्रॉपर्टी डीलर ने सुसाइड कर लिया। चाचा के खाली मकान गया, वहां जाकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। मरने से पहले उसने मोबाइल में वीडियो बनाया। जिसमें भाइयों पर पुलिस से सेटिंग कर उसे परेशान करने की बात कही। उसके बाद अपनी पत्नी और रिश्तेदारों को जमीन के हिस्से किस प्रकार करने हैं। किसको जमीन देनी है। ये बातें बताईं। मामला भावनपुर थानाक्षेत्र का है। अब विस्तार से पढ़िए… भाइयों ने कराई थी FIR
आसिम और उसके दो भाई आमिर व समद के बीच 150 गज के मकान को लेकर विवाद चल रहा था। 4 दिन पहले हुई मारपीट में आसिम ने अपने भाइयों पर गोली चला दी थी। इसके बाद भाइयों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। तभी से पुलिस से छिप रहा था। इसी के चलते टेंशन में आने के बाद शुक्रवार रात करीब 12 बजे उसने पत्नी दिलकशी से कुछ देर में आने की बात कही। घर से निकल गया। गोली की आवाज सुनकर अंदर पहुंचे घरवाले
गोली की आवाज सुनकर जब परिजन पहुंचे, तब तक आसिम की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके से तमंचा, खाली कारतूस, दो मोबाइल और 117 रुपए बरामद किए। मृतक के पीछे 6 माह का बेटा है। उसकी मां महजबी और अन्य परिजन शोक में डूबे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोबाइल से भेजे गए मैसेज की भी जांच की जा रही है। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
आसिम अपने चाचा फरजंद के खाली मकान में पहुंचा। तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले पहुंच गए। आसिम की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसका एक 6 महीने का बेटा भी है। उसकी मौत के बाद वीडियो सामने आया है। जिसमें अपने भाइयों और पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहा है। पुलिस ने फिलहाल उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जानकारी।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर