झज्जर में खेल-खेल में 8 वर्षीय बच्ची की मौत:गले में फंसी खुट्‌टी पर बंधी चुन्नी; पिता ने कुछ माह पहले की दूसरी शादी

झज्जर में खेल-खेल में 8 वर्षीय बच्ची की मौत:गले में फंसी खुट्‌टी पर बंधी चुन्नी; पिता ने कुछ माह पहले की दूसरी शादी

झज्जर के एक गांव में चुन्नी के साथ झूला बना कर खेल रही एक मासूम की मौत हो गई। चुन्नी का फंदा बन कर अचानक से उसके गले में फंस गया। दम घुटने के कारण 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। वह चौथी क्लास में पढ़ती थी। जब तक परिजन उसे संभाल पाते, तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। जानकारी अनुसार, गांव बरहाना निवासी विनोद की 8 साल की बेटी योगिता शनिवार शाम अपने घर में ही जमीन से पांच फुट ऊंची खुट्टी पर चुन्नी का झूला बनाकर खेल रही थी। इस दौरान घर में कोई नहीं था। मासूम योगिता अकेले घर में खेल रही थी तो चुन्नी का फंदा उसके गले में फंस गया। इससे दम घुटने के कारण कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। परिजन बाद में घर पहुंचे तो इसका पता चला। पड़ोस में रहने वाले ताऊ ने बताया कि विनोद एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है। घटना के समय वह फैक्ट्री में गया हुआ था। योगित जब एक साल की थी, तब बीमारी के चलते उसकी मां की मौत हो गई थी। योगिता को इसके बाद उसकी दादी ने ही पाल पोष कर बड़ा किया है। वह अधिकतर समय दादी के साथ रहती थी। इस समय वह कक्षा 4 में पढ़ रही है। वहीं कुछ महीने पहले ही योगिता के पिता विनोद ने दूसरी शादी की थी। बताया गया है कि, बरहाना में विनोद के परिवार के आमने सामने दो घर हैं। एक घर में विनोद परिवार के साथ रहता है। वहीं सामने वाले घर में दादी रहती है। योगिता शनिवार शाम को दादी के घर में ही खेल रही थी। तभी ये हादसा हो गया। सूचना के बाद थाना दुजाना की पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई और छानबीन के बाद बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
झज्जर के नागरिक अस्पताल में रविवार को परिजनों के बयान दर्ज करके बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शव का पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले मे इत्फाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी। झज्जर के एक गांव में चुन्नी के साथ झूला बना कर खेल रही एक मासूम की मौत हो गई। चुन्नी का फंदा बन कर अचानक से उसके गले में फंस गया। दम घुटने के कारण 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। वह चौथी क्लास में पढ़ती थी। जब तक परिजन उसे संभाल पाते, तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। जानकारी अनुसार, गांव बरहाना निवासी विनोद की 8 साल की बेटी योगिता शनिवार शाम अपने घर में ही जमीन से पांच फुट ऊंची खुट्टी पर चुन्नी का झूला बनाकर खेल रही थी। इस दौरान घर में कोई नहीं था। मासूम योगिता अकेले घर में खेल रही थी तो चुन्नी का फंदा उसके गले में फंस गया। इससे दम घुटने के कारण कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। परिजन बाद में घर पहुंचे तो इसका पता चला। पड़ोस में रहने वाले ताऊ ने बताया कि विनोद एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है। घटना के समय वह फैक्ट्री में गया हुआ था। योगित जब एक साल की थी, तब बीमारी के चलते उसकी मां की मौत हो गई थी। योगिता को इसके बाद उसकी दादी ने ही पाल पोष कर बड़ा किया है। वह अधिकतर समय दादी के साथ रहती थी। इस समय वह कक्षा 4 में पढ़ रही है। वहीं कुछ महीने पहले ही योगिता के पिता विनोद ने दूसरी शादी की थी। बताया गया है कि, बरहाना में विनोद के परिवार के आमने सामने दो घर हैं। एक घर में विनोद परिवार के साथ रहता है। वहीं सामने वाले घर में दादी रहती है। योगिता शनिवार शाम को दादी के घर में ही खेल रही थी। तभी ये हादसा हो गया। सूचना के बाद थाना दुजाना की पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई और छानबीन के बाद बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
झज्जर के नागरिक अस्पताल में रविवार को परिजनों के बयान दर्ज करके बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शव का पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले मे इत्फाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर