संभल में दूल्हा नशे में धुत्त होकर शादी करने पहुंचा। दूल्हे की हरकत देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा, ‘जो लड़का अपनी शादी के दिन होश में नहीं रह सकता, उससे मुझे शादी नहीं करनी। वह किसी काम का नहीं है।’ उधर, दूल्हे ने सफाई दी है। कहा, ‘दोस्तों ने मुझे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। मुझे पता नहीं था। जब नशा चढ़ा तो शराब की जानकारी हुई।’ घर के बड़े-बुजुर्गों और रिश्तेदारों ने पंचायत की। लेकिन लड़की शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। पंचायत में लड़की पक्ष ने कहा, शादी की तैयारी में उनके सात लाख खर्च हुए हैं। जिसे दूल्हा पक्ष को देना होगा। पहले तो लड़के वालों ने इनकार किया। बाद में मामला कोतवाली पहुंचा तो वे लड़की पक्ष को सात लाख देने को तैयार हो गए। इसके बाद बारात लौट गई। मामला बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव मुल्हेटा का है। 2 फोटो देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… रात 9 बजे बारात पहुंची, दुल्हन बोली- लड़का शराबी
मुल्हेटा गांव निवासी खेसारी लाल की बेटी शशि (19) की शनिवार को शादी थी। अमरोहा में थाना आदमपुर के टिगरिया नागिर शाह गांव निवासी अमित राणा रात करीब 9 बजे बारात लेकर पहुंचा था। अमित 108 एम्बुलेंस में EMT (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) है। बारात चढ़त हुई। इस दौरान दूल्हा अमित बग्घी पर था। उसके दोस्त बैंड-बाजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर धोखे से दूल्हे को शराब पिला दी। दूल्हा अमित कुछ देर बाद नशे में हो गया। वह दुल्हन की चौखट पर पहुंचा तो कदम लड़खड़ा रहे थे। दुल्हन शशि ने उसकी हरकत को भांप लिया। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि दूल्हे ने शराब पी है। वह बेहोशी हालत में है। इसके बाद शादी की सभी रस्में रुक गईं। पंचायत के बाद भी नहीं मानी दुल्हन
दुल्हन के शादी से इनकार करने पर मंडप में हंगामा मच गया। लड़के वालों ने मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। फिर रात को दोनों पक्षों से बुजुर्ग व अन्य रिश्तेदारों ने आपसी पंचायत हुई। इसके बाद भी दुल्हन शादी के लिए नहीं मानी। दुल्हन ने कहा- पूरी बारात शराबी
दुल्हन पक्ष ने किसी भी कीमत पर अमित से शादी करने से साफ मना कर दिया। दुल्हन शशि ने कहा- कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाने वाली बात झूठी है। उसने जानबूझ कर शराब पी। उसके घर के हर सदस्य ने शराब पी रखी थी। विवाद बढ़ने पर मामला कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने दूल्हे और उसके एक रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया। लड़की के पिता ने कहा- बेटी ने सही फैसला लिया
लड़की के पिता ने कहा- बेटी ने सही फैसला लिया है। वह बेटी के फैसले के साथ खड़े हैं। नशे में धुत व्यक्ति से अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगे। रविवार को दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन ही बारात वापस लेकर लौट गया। पेप्सी में मिलाकर शराब पिलाई -दूल्हा
दूल्हे अमित राणा ने कहा- दुल्हन और उसके परिवार के लोग शादी करने से इनकार कर रहे हैं। दोस्तों ने पेप्सी में मिलाकर शराब पिलाई थी, बारात लेकर हम गए थे। दोस्तों ने धोखे से मुझे शराब पिला दी। मुझे पता भी नहीं चला। दुल्हन के भाई ने कहा- पूरी बारात ने पी रखी थी
दुल्हन के भाई किशनपाल ने बताया- बहन की बारात अमरोहा के गांव टिगरिया नागिर शाह से आई थी। पूरी बारात ने शराब पी रखी थी, हमारी बहन ने दूल्हे को शराब के नशे में देखा तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया- लड़की और लड़का पक्ष दोनों थाने पर आए हैं। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो रही है। परिजनों के अनुसार दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया है। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। शादी की तैयारियों में लगा सात लाख रुपया दुल्हन पक्ष को देने की बात सामने आई है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… जौनपुर में तस्करों ने सिपाही को कुचलकर मार डाला, VIDEO:पुलिस ने पीछाकर बदमाशों को घेरा, एनकाउंटर में तस्कर सलमान को मार गिराया यूपी के जौनपुर में गो-तस्करों ने चेकिंग के दौरान सिपाही को पिकअप से कुचलकर मार डाला। वारदात के बाद पुलिस बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। जगह-जगह बैरिकेडिंग कराई। आसपास के थानों को अलर्ट भेजा। पढ़ें पूरी खबर… संभल में दूल्हा नशे में धुत्त होकर शादी करने पहुंचा। दूल्हे की हरकत देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा, ‘जो लड़का अपनी शादी के दिन होश में नहीं रह सकता, उससे मुझे शादी नहीं करनी। वह किसी काम का नहीं है।’ उधर, दूल्हे ने सफाई दी है। कहा, ‘दोस्तों ने मुझे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। मुझे पता नहीं था। जब नशा चढ़ा तो शराब की जानकारी हुई।’ घर के बड़े-बुजुर्गों और रिश्तेदारों ने पंचायत की। लेकिन लड़की शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। पंचायत में लड़की पक्ष ने कहा, शादी की तैयारी में उनके सात लाख खर्च हुए हैं। जिसे दूल्हा पक्ष को देना होगा। पहले तो लड़के वालों ने इनकार किया। बाद में मामला कोतवाली पहुंचा तो वे लड़की पक्ष को सात लाख देने को तैयार हो गए। इसके बाद बारात लौट गई। मामला बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव मुल्हेटा का है। 2 फोटो देखिए… अब विस्तार से पढ़िए… रात 9 बजे बारात पहुंची, दुल्हन बोली- लड़का शराबी
मुल्हेटा गांव निवासी खेसारी लाल की बेटी शशि (19) की शनिवार को शादी थी। अमरोहा में थाना आदमपुर के टिगरिया नागिर शाह गांव निवासी अमित राणा रात करीब 9 बजे बारात लेकर पहुंचा था। अमित 108 एम्बुलेंस में EMT (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) है। बारात चढ़त हुई। इस दौरान दूल्हा अमित बग्घी पर था। उसके दोस्त बैंड-बाजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर धोखे से दूल्हे को शराब पिला दी। दूल्हा अमित कुछ देर बाद नशे में हो गया। वह दुल्हन की चौखट पर पहुंचा तो कदम लड़खड़ा रहे थे। दुल्हन शशि ने उसकी हरकत को भांप लिया। उसने शादी करने से इनकार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि दूल्हे ने शराब पी है। वह बेहोशी हालत में है। इसके बाद शादी की सभी रस्में रुक गईं। पंचायत के बाद भी नहीं मानी दुल्हन
दुल्हन के शादी से इनकार करने पर मंडप में हंगामा मच गया। लड़के वालों ने मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। फिर रात को दोनों पक्षों से बुजुर्ग व अन्य रिश्तेदारों ने आपसी पंचायत हुई। इसके बाद भी दुल्हन शादी के लिए नहीं मानी। दुल्हन ने कहा- पूरी बारात शराबी
दुल्हन पक्ष ने किसी भी कीमत पर अमित से शादी करने से साफ मना कर दिया। दुल्हन शशि ने कहा- कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाने वाली बात झूठी है। उसने जानबूझ कर शराब पी। उसके घर के हर सदस्य ने शराब पी रखी थी। विवाद बढ़ने पर मामला कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने दूल्हे और उसके एक रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया। लड़की के पिता ने कहा- बेटी ने सही फैसला लिया
लड़की के पिता ने कहा- बेटी ने सही फैसला लिया है। वह बेटी के फैसले के साथ खड़े हैं। नशे में धुत व्यक्ति से अपनी बेटी की शादी नहीं करेंगे। रविवार को दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन ही बारात वापस लेकर लौट गया। पेप्सी में मिलाकर शराब पिलाई -दूल्हा
दूल्हे अमित राणा ने कहा- दुल्हन और उसके परिवार के लोग शादी करने से इनकार कर रहे हैं। दोस्तों ने पेप्सी में मिलाकर शराब पिलाई थी, बारात लेकर हम गए थे। दोस्तों ने धोखे से मुझे शराब पिला दी। मुझे पता भी नहीं चला। दुल्हन के भाई ने कहा- पूरी बारात ने पी रखी थी
दुल्हन के भाई किशनपाल ने बताया- बहन की बारात अमरोहा के गांव टिगरिया नागिर शाह से आई थी। पूरी बारात ने शराब पी रखी थी, हमारी बहन ने दूल्हे को शराब के नशे में देखा तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया- लड़की और लड़का पक्ष दोनों थाने पर आए हैं। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो रही है। परिजनों के अनुसार दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया है। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। शादी की तैयारियों में लगा सात लाख रुपया दुल्हन पक्ष को देने की बात सामने आई है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… जौनपुर में तस्करों ने सिपाही को कुचलकर मार डाला, VIDEO:पुलिस ने पीछाकर बदमाशों को घेरा, एनकाउंटर में तस्कर सलमान को मार गिराया यूपी के जौनपुर में गो-तस्करों ने चेकिंग के दौरान सिपाही को पिकअप से कुचलकर मार डाला। वारदात के बाद पुलिस बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। जगह-जगह बैरिकेडिंग कराई। आसपास के थानों को अलर्ट भेजा। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
संभल में दूल्हा शराब पीकर पहुंचा, दुल्हन ने लौटाई बारात:बोली- शादी के दिन लड़का होश में नहीं, आगे क्या होगा; लड़की को 7 लाख देने होंगे
