यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में 25 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, 9 केस दर्ज हैं

यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में 25 हजार के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, 9 केस दर्ज हैं

वाराणसी के मंडुवाडीह में रविवार रात 12 बजे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से जवाबी फायरिंग हुई जिसमें गो तस्कर को एक गोली लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और बदमाश के बीच करीब 15 मिनट तक मुठभेड़ चली। पुलिस ने भागते हुए गोतस्कर को दबोच लिया। उसकी पहचान कौशांबी के इरफान के तौर पर हुई है। वह लंबे समय से गोतस्करी में शामिल है। पिछले दिनों उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। पढ़िए पूरी खबर झांसी में 3 मंजिला किराना स्टोर में लगी भीषण आग; एक घंटे बाद पहुंची दमकल झांसी के चिरगांव में रविवार रात 3 मंजिला किराना स्टोर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन दुकानों में फैल गई। 40 से 50 फीट ऊंची लपटें उठने लगी। आग को बढ़ते देख 15 से 20 लोग हैंडपंप से बाल्टी लाकर पानी डालने लगे। सबमर्सिबल पंप भी चलाया गया। इससे आग फैल नहीं पाई। करीब एक घंटे बाद दमकल पहुंची। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी से करीब 25 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। पढ़िए पूरी खबर बस्ती में फैजाबाद से लौट रही कार पोल से टकराई; एयरबैग खुलने से चालक बचा बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा मुरादीपुर चौराहे पर हुआ। कार सवार अरविंद किसी कार्यक्रम में फैजाबाद गए थे। रात करीब 11 बजे वह मुरादीपुर चौराहे पर पहुंचे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि एयरबैग खुल जाने की वजह से चालक बाल-बाल बच गए। पढ़िए पूरी खबर चढ़ती बारात के बीच दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; जयमाल से पहले पेट दर्द की शिकायत बुलंदशहर में जयमाला से पहले दुल्हन ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना छतारी थाना क्षेत्र के कमौना गांव की है। बनवारीलाल की बेटी सोनम (22) की शादी शिकारपुर थाना क्षेत्र के डडुआ मुस्तफाबाद निवासी टिंकू (25) से तय हुई थी। शनिवार रात आठ बजे बारात पहुंची थी। स्वागत और दावत का कार्यक्रम पूरा हो चुका था। जयमाला की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच सोनम को पेट दर्द होने लगा। उसने अपने परिजनों से बताया। परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर भागे, लेकिन जान नहीं बच सकी। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी के मंडुवाडीह में रविवार रात 12 बजे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से जवाबी फायरिंग हुई जिसमें गो तस्कर को एक गोली लगी। गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और बदमाश के बीच करीब 15 मिनट तक मुठभेड़ चली। पुलिस ने भागते हुए गोतस्कर को दबोच लिया। उसकी पहचान कौशांबी के इरफान के तौर पर हुई है। वह लंबे समय से गोतस्करी में शामिल है। पिछले दिनों उस पर 25 हजार का इनाम रखा गया था। पढ़िए पूरी खबर झांसी में 3 मंजिला किराना स्टोर में लगी भीषण आग; एक घंटे बाद पहुंची दमकल झांसी के चिरगांव में रविवार रात 3 मंजिला किराना स्टोर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन दुकानों में फैल गई। 40 से 50 फीट ऊंची लपटें उठने लगी। आग को बढ़ते देख 15 से 20 लोग हैंडपंप से बाल्टी लाकर पानी डालने लगे। सबमर्सिबल पंप भी चलाया गया। इससे आग फैल नहीं पाई। करीब एक घंटे बाद दमकल पहुंची। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी से करीब 25 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। पढ़िए पूरी खबर बस्ती में फैजाबाद से लौट रही कार पोल से टकराई; एयरबैग खुलने से चालक बचा बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा मुरादीपुर चौराहे पर हुआ। कार सवार अरविंद किसी कार्यक्रम में फैजाबाद गए थे। रात करीब 11 बजे वह मुरादीपुर चौराहे पर पहुंचे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि एयरबैग खुल जाने की वजह से चालक बाल-बाल बच गए। पढ़िए पूरी खबर चढ़ती बारात के बीच दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; जयमाल से पहले पेट दर्द की शिकायत बुलंदशहर में जयमाला से पहले दुल्हन ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना छतारी थाना क्षेत्र के कमौना गांव की है। बनवारीलाल की बेटी सोनम (22) की शादी शिकारपुर थाना क्षेत्र के डडुआ मुस्तफाबाद निवासी टिंकू (25) से तय हुई थी। शनिवार रात आठ बजे बारात पहुंची थी। स्वागत और दावत का कार्यक्रम पूरा हो चुका था। जयमाला की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच सोनम को पेट दर्द होने लगा। उसने अपने परिजनों से बताया। परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर भागे, लेकिन जान नहीं बच सकी। पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर