हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई डीएल-एड प्रवेश वर्ष 2020-2022, 2021-2023 के छात्र-अध्यापकों की मर्सी चांस एवं प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम व द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) और प्रवेश वर्ष 2023-2025 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) परीक्षाएं मार्च 2025 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। संबंधित छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने आज यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाएं मार्च 2025 की परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 6252 छात्र-अध्यापक शामिल हुए। प्रवेश वर्ष 2020-2022 प्रथम वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 42.86 एवं द्वितीय वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 62.07 रही है। इसी प्रकार डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 66.67 एवं द्वितीय वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 80.75 रही है। 1200 छात्रों में से पास हुए 531 उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 1200 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 531 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 44.25 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-2024 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) में 3217 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 2200 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 68.39 रही है। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-2025 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 1487 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 1004 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 67.52 रही है। उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच के लिए 20 दिन का टाइम उन्होंने आगे बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक निर्धारित शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थावार परफॉरमेंस शीट शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी तथा परीक्षा में रि-अपीयर रहे छात्र-अध्यापकों के आगामी परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भी संबंधित संस्था की लॉगिन आईडी के माध्यम से ही ऑनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षा शुल्क का निर्धारण उन्होंने बताया कि प्रवेश वर्ष 2022-24 व 2023-25 डी.एल.एड. परीक्षा मार्च-2025 में रि-अपीयर/फेल रहें छात्र अध्यापकों/अध्यापिकाओं एवं प्रवेश वर्ष 2024-26 प्रथम वर्ष नियमित छात्र-अध्यापकों/अध्यापिकाओं की परीक्षा सितम्बर-2025 के लिए सभी संबंधित शिक्षण संस्थान बिना विलम्ब शुल्क 28 मई से 12 जून तक, 100 रूपए विलंब शुल्क सहित 13 जून से 19 जून, 300 रूपए विलंब शुल्क सहित 20 जून से 26 जून तथा 1000 रूपए विलंब शुल्क सहित 27 जून से 10 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि रि-अपीयर परीक्षा के लिए शुल्क 800 रूपए प्रति विषय है, एक से अधिक विषयों में रि-अपीयर/फेल है तो परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200 रूपए अतिरिक्त देय होगा एवं अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000 रूपए प्रति छात्र-अध्यापक होगा। बोर्ड नियमानुसार डी एल एड प्रवेश वर्ष 2024-26 नियमित छात्र अध्यापकों के लिए परीक्षा शुल्क 4250 रूपए प्रति छात्र दोनों वर्षों के लिए एक मुश्त निर्धारित किया गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई डीएल-एड प्रवेश वर्ष 2020-2022, 2021-2023 के छात्र-अध्यापकों की मर्सी चांस एवं प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम व द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) और प्रवेश वर्ष 2023-2025 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) परीक्षाएं मार्च 2025 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। संबंधित छात्र-अध्यापक अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने आज यहां आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाएं मार्च 2025 की परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 6252 छात्र-अध्यापक शामिल हुए। प्रवेश वर्ष 2020-2022 प्रथम वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 42.86 एवं द्वितीय वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 62.07 रही है। इसी प्रकार डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2021-2023 प्रथम वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 66.67 एवं द्वितीय वर्ष (मर्सी चांस) की पास प्रतिशतता 80.75 रही है। 1200 छात्रों में से पास हुए 531 उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-2024 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 1200 छात्र-अध्यापक शामिल हुए, जिनमें से 531 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 44.25 रही है। डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2022-2024 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) में 3217 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 2200 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 68.39 रही है। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-2025 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) में 1487 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए, जिनमें से 1004 उत्तीर्ण रहे, जिनकी पास प्रतिशतता 67.52 रही है। उत्तर पुस्तिकाओं की पुन: जांच के लिए 20 दिन का टाइम उन्होंने आगे बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो छात्र-अध्यापक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक निर्धारित शुल्क सहित ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थावार परफॉरमेंस शीट शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी तथा परीक्षा में रि-अपीयर रहे छात्र-अध्यापकों के आगामी परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भी संबंधित संस्था की लॉगिन आईडी के माध्यम से ही ऑनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षा शुल्क का निर्धारण उन्होंने बताया कि प्रवेश वर्ष 2022-24 व 2023-25 डी.एल.एड. परीक्षा मार्च-2025 में रि-अपीयर/फेल रहें छात्र अध्यापकों/अध्यापिकाओं एवं प्रवेश वर्ष 2024-26 प्रथम वर्ष नियमित छात्र-अध्यापकों/अध्यापिकाओं की परीक्षा सितम्बर-2025 के लिए सभी संबंधित शिक्षण संस्थान बिना विलम्ब शुल्क 28 मई से 12 जून तक, 100 रूपए विलंब शुल्क सहित 13 जून से 19 जून, 300 रूपए विलंब शुल्क सहित 20 जून से 26 जून तथा 1000 रूपए विलंब शुल्क सहित 27 जून से 10 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि रि-अपीयर परीक्षा के लिए शुल्क 800 रूपए प्रति विषय है, एक से अधिक विषयों में रि-अपीयर/फेल है तो परीक्षा शुल्क प्रति विषय 200 रूपए अतिरिक्त देय होगा एवं अधिकतम परीक्षा शुल्क 2000 रूपए प्रति छात्र-अध्यापक होगा। बोर्ड नियमानुसार डी एल एड प्रवेश वर्ष 2024-26 नियमित छात्र अध्यापकों के लिए परीक्षा शुल्क 4250 रूपए प्रति छात्र दोनों वर्षों के लिए एक मुश्त निर्धारित किया गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
