हिमाचल के सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी को भेजी चिट्ठी:सेब पर 100% शुल्क लगाने की मांग, सालाना 4500 करोड़ की आय

हिमाचल के सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी को भेजी चिट्ठी:सेब पर 100% शुल्क लगाने की मांग, सालाना 4500 करोड़ की आय

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने तुर्किये से होने वाले सेब आयात पर शुल्क बढ़ाने की मांग की है। सीएम चाहते हैं कि मौजूदा 50% से बढ़ाकर आयात शुल्क 100% किया जाए। हिमाचल प्रदेश भारत का प्रमुख सेब उत्पादक राज्य है। यहां की सेब की खेती से राज्य को सालाना 4500 करोड़ रुपए की आय होती है। 2.50 लाख से ज्यादा परिवारों को रोजगार इस क्षेत्र से 2.50 लाख से अधिक परिवारों को रोजगार मिलता है। सेब की खेती से हर साल करीब 10 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन होता है। भारत में 31 देशों से सेब का आयात होता है। 1998 में जहां मात्र 1100 मीट्रिक टन सेब आयात हुआ था, वहीं 2024 में यह बढ़कर 5.19 लाख मीट्रिक टन हो गया। तुर्किये से 2024 में 1.17 लाख मीट्रिक टन सेब आयात किया गया। यह कुल आयात का 23 प्रतिशत है। स्थानीय उत्पादक कमजोर हो रही सीएम सुक्खू ने चिंता जताई है कि तुर्किये से बड़ी मात्रा में सेब आयात से स्थानीय उत्पादक कमजोर हो रही हैं। इससे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के छोटे सेब उत्पादकों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने पीएम से आयातित सेब पर मात्रात्मक प्रतिबंध लगाने का भी अनुरोध किया है। सीएम ने कहा कि वे दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने तुर्किये से होने वाले सेब आयात पर शुल्क बढ़ाने की मांग की है। सीएम चाहते हैं कि मौजूदा 50% से बढ़ाकर आयात शुल्क 100% किया जाए। हिमाचल प्रदेश भारत का प्रमुख सेब उत्पादक राज्य है। यहां की सेब की खेती से राज्य को सालाना 4500 करोड़ रुपए की आय होती है। 2.50 लाख से ज्यादा परिवारों को रोजगार इस क्षेत्र से 2.50 लाख से अधिक परिवारों को रोजगार मिलता है। सेब की खेती से हर साल करीब 10 लाख मानव दिवस का रोजगार सृजन होता है। भारत में 31 देशों से सेब का आयात होता है। 1998 में जहां मात्र 1100 मीट्रिक टन सेब आयात हुआ था, वहीं 2024 में यह बढ़कर 5.19 लाख मीट्रिक टन हो गया। तुर्किये से 2024 में 1.17 लाख मीट्रिक टन सेब आयात किया गया। यह कुल आयात का 23 प्रतिशत है। स्थानीय उत्पादक कमजोर हो रही सीएम सुक्खू ने चिंता जताई है कि तुर्किये से बड़ी मात्रा में सेब आयात से स्थानीय उत्पादक कमजोर हो रही हैं। इससे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के छोटे सेब उत्पादकों की आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने पीएम से आयातित सेब पर मात्रात्मक प्रतिबंध लगाने का भी अनुरोध किया है। सीएम ने कहा कि वे दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।   हिमाचल | दैनिक भास्कर