पानीपत शहर की थर्मल कॉलोनी में एक युवक ने गर्लफ्रेंड के मामा की धमकी से आहत होकर सुसाइड कर लिया। दोनों के बीच 6 साल से रिलेशन था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिवार वाले इस बात के खिलाफ थे। फोन पर बात करते हुए पकड़े जाने पर लड़की के मामा ने फोन पर युवक को जान से मारने की धमकी। उस पर जातिसूचक शब्द कहने का केस दर्ज करवा देगा। इन्हीं धमकियों से डरकर युवक ने कमरे में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुरूक्षेत्र की रहने वाली है गर्लफ्रेंड मृतक के भाई ऋषभ ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरियां जिले के बरसेन गांव का रहने वाला है। हाल में वह पानीपत की थर्मल कॉलोनी में रहता है। उसका भाई गोपाल (20) था। जो बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। गांव में ही रिंकू नाम का शख्स रहता है। जिसकी भांजी खुशबू (बदला हुआ नाम) है, जो कुरूक्षेत्र की रहने वाली है। वह अक्सर गांव में आती थी। जहां गोपाल और खुशबू के बीच दोस्ती हुई और दोनों प्यार करते हुए मिलने-जुलने लगे। दोनों शादी का मन भी बना चुके थे। लेकिन लड़की पक्ष इस बात के लिए राजी नहीं था। लड़की का मामा रिंकू पिछले कई दिनों से गोपाल को धमकियां दे रहा था। इसी से परेशान होकर गोपाल ने फांसी लगा ली। पानीपत शहर की थर्मल कॉलोनी में एक युवक ने गर्लफ्रेंड के मामा की धमकी से आहत होकर सुसाइड कर लिया। दोनों के बीच 6 साल से रिलेशन था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिवार वाले इस बात के खिलाफ थे। फोन पर बात करते हुए पकड़े जाने पर लड़की के मामा ने फोन पर युवक को जान से मारने की धमकी। उस पर जातिसूचक शब्द कहने का केस दर्ज करवा देगा। इन्हीं धमकियों से डरकर युवक ने कमरे में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुरूक्षेत्र की रहने वाली है गर्लफ्रेंड मृतक के भाई ऋषभ ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरियां जिले के बरसेन गांव का रहने वाला है। हाल में वह पानीपत की थर्मल कॉलोनी में रहता है। उसका भाई गोपाल (20) था। जो बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। गांव में ही रिंकू नाम का शख्स रहता है। जिसकी भांजी खुशबू (बदला हुआ नाम) है, जो कुरूक्षेत्र की रहने वाली है। वह अक्सर गांव में आती थी। जहां गोपाल और खुशबू के बीच दोस्ती हुई और दोनों प्यार करते हुए मिलने-जुलने लगे। दोनों शादी का मन भी बना चुके थे। लेकिन लड़की पक्ष इस बात के लिए राजी नहीं था। लड़की का मामा रिंकू पिछले कई दिनों से गोपाल को धमकियां दे रहा था। इसी से परेशान होकर गोपाल ने फांसी लगा ली। हरियाणा | दैनिक भास्कर
