सोनीपत में अशोक यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक बार फिर राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रोफेसर अली खान द्वारा भारत और भारतीय सेना के खिलाफ दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर किया गया। ABVP ने प्रोफेसर के निलंबन और विश्वविद्यालय प्रशासन से माफी की मांग की है। ABVP का कहना है कि अशोक विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने भारत-पाक तनाव के दौरान भारतीय सेना और भारत राष्ट्र के खिलाफ आपत्तिजनक और राष्ट्र विरोधी बयान दिया था। परिषद का आरोप है कि यह बयान सेना के सम्मान और देश की अखंडता पर सीधा हमला है। ABVP की तीखी प्रतिक्रिया ABVP ने इस बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि संबंधित प्रोफेसर को भले ही सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिल गई हो, लेकिन वह दोषी है और उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भी राष्ट्र विरोधी मानसिकता को संरक्षण देने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता सोनीपत में हुए इस प्रदर्शन में ABVP हरियाणा के प्रदेश मंत्री राहुल वर्मा, विभाग संयोजक रोहन, जिला संयोजक अभिषेक, कर्ण, लव प्रताप सहित लगभग 500 कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। ABVP की तीन प्रमुख मांगें 1. संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। 2. विश्वविद्यालय प्रशासन राष्ट्र विरोधी रुख के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। 3. भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नीतियां बनाई जाएं। प्रशासन ने मांगा दो दिन का समय प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने ABVP के प्रतिनिधियों से वार्ता की और सभी मांगों पर विचार के लिए दो दिन का समय मांगा है। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मांगों पर गंभीरता से निर्णय लिया जाएगा। बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी ABVP ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी। संगठन ने कहा कि राष्ट्रभक्ति के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सोनीपत में अशोक यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक बार फिर राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रोफेसर अली खान द्वारा भारत और भारतीय सेना के खिलाफ दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर किया गया। ABVP ने प्रोफेसर के निलंबन और विश्वविद्यालय प्रशासन से माफी की मांग की है। ABVP का कहना है कि अशोक विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने भारत-पाक तनाव के दौरान भारतीय सेना और भारत राष्ट्र के खिलाफ आपत्तिजनक और राष्ट्र विरोधी बयान दिया था। परिषद का आरोप है कि यह बयान सेना के सम्मान और देश की अखंडता पर सीधा हमला है। ABVP की तीखी प्रतिक्रिया ABVP ने इस बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि संबंधित प्रोफेसर को भले ही सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत मिल गई हो, लेकिन वह दोषी है और उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भी राष्ट्र विरोधी मानसिकता को संरक्षण देने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता सोनीपत में हुए इस प्रदर्शन में ABVP हरियाणा के प्रदेश मंत्री राहुल वर्मा, विभाग संयोजक रोहन, जिला संयोजक अभिषेक, कर्ण, लव प्रताप सहित लगभग 500 कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। ABVP की तीन प्रमुख मांगें 1. संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। 2. विश्वविद्यालय प्रशासन राष्ट्र विरोधी रुख के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। 3. भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नीतियां बनाई जाएं। प्रशासन ने मांगा दो दिन का समय प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने ABVP के प्रतिनिधियों से वार्ता की और सभी मांगों पर विचार के लिए दो दिन का समय मांगा है। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मांगों पर गंभीरता से निर्णय लिया जाएगा। बड़ा आंदोलन छेड़ने की चेतावनी ABVP ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी। संगठन ने कहा कि राष्ट्रभक्ति के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
