यूपी के मंत्री बोले- कूड़े से सोना बनाएंगे:थोड़ी दिक्कत हैं, मगर जल्द मशीन बना लेंगे; मेरठ पहुंचे थे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह

यूपी के मंत्री बोले- कूड़े से सोना बनाएंगे:थोड़ी दिक्कत हैं, मगर जल्द मशीन बना लेंगे; मेरठ पहुंचे थे प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह

मेरठ में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा- हम कूड़े से सोना बनाएंगे। हम एक मशीन बना रहे हैं…थोड़ी दिक्कत आ रही है। जल्द मशीन तैयार कर लेंगे। इसके बाद कूड़े से सोना बन सकेगा। यूपी के मंत्री से दैनिक भास्कर ने पूछा- ऐसी मशीन बनाने का प्लान कैसे आया? उन्होंने कहा- दरअसल, हम ऐसा प्लांट लगाने जा रहे हैं, जिसमें कूड़े को मशीनों की मदद से साफ करेंगे। फिर उससे खाद बनाई जाएगी। यानी कूड़े को कंचन (सोना) बना देंगे। धर्मपाल सिंह योगी कैबिनेट में पशुपालन एवं डेयरी मंत्री हैं। वह आंवला विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक रहे हैं। मंत्री बोले- कूड़े से खाद बनाएंगे, पैसा विकास में लगाएंगे प्रभारी मंत्री मेरठ में विकास भवन की समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद वह मीडिया से बात कर रहे थे। जब मेरठ में कूड़े की समस्या पर सवाल पूछे गए, तब उन्होंने कहा- हमारे यहां एक कूड़े का प्लांट लगने जा रहा है। इस प्लांट में शहरभर का यहां-वहां बिखरा कूड़ा डालकर खाद बनाई जाएगी। उस खाद को हम बेचेंगे। इससे जो पैसा आएगा, उसी पैसे को विकास कार्यों में लगाया जाएगा। हम इसी वजह से यह बात कह रहे हैं कि कूड़े से सोना बनाया जाएगा। मेरठ में दाखिल होते ही दिखते हैं कूड़े के पहाड़
मेरठ में इससे पहले दिसंबर, 2024 में जब प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह आए थे। तब भी उन्होंने ऐसा ही बयान दिया था। मेरठ शहर में दाखिल होते ही कूड़े के पहाड़ दिखते हैं। लोहियानगर कूड़ा प्लांट पर डेवलप करने के नाम पर करोड़ों का भुगतान हो गया। ऐसे कई सवाल मीडिया ने प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह से किए थे। तब प्रभारी मंत्री ने कहा था जल्द ही कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाया जाएगा। मेरठ में कूड़े से सोना बना देंगे। मीडिया ने पूछा- कंचन क्या होता है? इस पर प्रभारी मंत्री बोले- सोना…। हालांकि कंचन का मतलब धन, संपत्ति और कोमल भी होता है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि एनटीपीसी द्वारा कूड़े से कोयला और बिजली बनेगी, जिससे पैसा भी मिलेगा। इसको देखते हुए ही प्रभारी मंत्री ने कंचन का नाम लिया है। प्लेटफॉर्म पर SUV लेकर पहुंचे थे मंत्री
इससे पहले धर्मपाल सिंह तब चर्चा में आए थे, जब वह चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तक अपनी SUV से पहुंच गए थे। यह करीब 2 साल पुरानी बात है। प्लेटफॉर्म पर मंत्री की गाड़ी देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि, ज्यादातर बेबस यात्रियों के बीच वहां कुछ जागरूक यात्री भी थे। उन्होंने मंत्रीजी के इस रुतबे का वीडियो बना लिया। मंत्री जी की कार जिस रैंप पर चढ़ी थी। वह पैदल, दिव्यांग यात्रियों के लिए बना है। रैंप से होते हुए ऐस्कलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं लखनऊ आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। मंत्री ने दी सफाई, कहा- बारिश में ऐस्कलेटर तक गए
मंत्री ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि बारिश हो रही थी, इसीलिए ऐस्कलेटर तक गए थे, न कि प्लेटफॉर्म तक। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी तंजभरे अंदाज में वीडियो ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था- अच्छा हुआ ये बुलडोजर से स्टेशन नहीं गए थे। इस पर मंत्री धर्मपाल ने पलटवार करते हुए कहा- हम अखिलेश की तरह सोने का चम्मच लेकर नहीं पैदा हुए, जो काफिला लेकर चलते हैं। ………. यह भी पढ़ें : हमारी सरकार 7 साल पुरानी, सांड 15-20 साल का:आवारा पशुओं पर मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान, कहा- हम पुरानी सरकारों के पाप धो रहे यूपी की पॉलिटिक्स में फिर सांड सुर्खियों में है। अब योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा, “सांड की उम्र 15 से 20 साल होती है। भाजपा की सरकार को अभी 7 साल हुए हैं। ऐसे में सड़क पर घूम रहे सांड पुरानी सरकारों की देन हैं। ये पूर्व सरकार के पाप हैं, जो हम धो रहे हैं।” पूरी खबर पढ़िए… मेरठ में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा- हम कूड़े से सोना बनाएंगे। हम एक मशीन बना रहे हैं…थोड़ी दिक्कत आ रही है। जल्द मशीन तैयार कर लेंगे। इसके बाद कूड़े से सोना बन सकेगा। यूपी के मंत्री से दैनिक भास्कर ने पूछा- ऐसी मशीन बनाने का प्लान कैसे आया? उन्होंने कहा- दरअसल, हम ऐसा प्लांट लगाने जा रहे हैं, जिसमें कूड़े को मशीनों की मदद से साफ करेंगे। फिर उससे खाद बनाई जाएगी। यानी कूड़े को कंचन (सोना) बना देंगे। धर्मपाल सिंह योगी कैबिनेट में पशुपालन एवं डेयरी मंत्री हैं। वह आंवला विधानसभा क्षेत्र से 5 बार विधायक रहे हैं। मंत्री बोले- कूड़े से खाद बनाएंगे, पैसा विकास में लगाएंगे प्रभारी मंत्री मेरठ में विकास भवन की समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। इसके बाद वह मीडिया से बात कर रहे थे। जब मेरठ में कूड़े की समस्या पर सवाल पूछे गए, तब उन्होंने कहा- हमारे यहां एक कूड़े का प्लांट लगने जा रहा है। इस प्लांट में शहरभर का यहां-वहां बिखरा कूड़ा डालकर खाद बनाई जाएगी। उस खाद को हम बेचेंगे। इससे जो पैसा आएगा, उसी पैसे को विकास कार्यों में लगाया जाएगा। हम इसी वजह से यह बात कह रहे हैं कि कूड़े से सोना बनाया जाएगा। मेरठ में दाखिल होते ही दिखते हैं कूड़े के पहाड़
मेरठ में इससे पहले दिसंबर, 2024 में जब प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह आए थे। तब भी उन्होंने ऐसा ही बयान दिया था। मेरठ शहर में दाखिल होते ही कूड़े के पहाड़ दिखते हैं। लोहियानगर कूड़ा प्लांट पर डेवलप करने के नाम पर करोड़ों का भुगतान हो गया। ऐसे कई सवाल मीडिया ने प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह से किए थे। तब प्रभारी मंत्री ने कहा था जल्द ही कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाया जाएगा। मेरठ में कूड़े से सोना बना देंगे। मीडिया ने पूछा- कंचन क्या होता है? इस पर प्रभारी मंत्री बोले- सोना…। हालांकि कंचन का मतलब धन, संपत्ति और कोमल भी होता है। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बताया कि एनटीपीसी द्वारा कूड़े से कोयला और बिजली बनेगी, जिससे पैसा भी मिलेगा। इसको देखते हुए ही प्रभारी मंत्री ने कंचन का नाम लिया है। प्लेटफॉर्म पर SUV लेकर पहुंचे थे मंत्री
इससे पहले धर्मपाल सिंह तब चर्चा में आए थे, जब वह चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तक अपनी SUV से पहुंच गए थे। यह करीब 2 साल पुरानी बात है। प्लेटफॉर्म पर मंत्री की गाड़ी देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि, ज्यादातर बेबस यात्रियों के बीच वहां कुछ जागरूक यात्री भी थे। उन्होंने मंत्रीजी के इस रुतबे का वीडियो बना लिया। मंत्री जी की कार जिस रैंप पर चढ़ी थी। वह पैदल, दिव्यांग यात्रियों के लिए बना है। रैंप से होते हुए ऐस्कलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं लखनऊ आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। मंत्री ने दी सफाई, कहा- बारिश में ऐस्कलेटर तक गए
मंत्री ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि बारिश हो रही थी, इसीलिए ऐस्कलेटर तक गए थे, न कि प्लेटफॉर्म तक। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी तंजभरे अंदाज में वीडियो ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था- अच्छा हुआ ये बुलडोजर से स्टेशन नहीं गए थे। इस पर मंत्री धर्मपाल ने पलटवार करते हुए कहा- हम अखिलेश की तरह सोने का चम्मच लेकर नहीं पैदा हुए, जो काफिला लेकर चलते हैं। ………. यह भी पढ़ें : हमारी सरकार 7 साल पुरानी, सांड 15-20 साल का:आवारा पशुओं पर मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान, कहा- हम पुरानी सरकारों के पाप धो रहे यूपी की पॉलिटिक्स में फिर सांड सुर्खियों में है। अब योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा, “सांड की उम्र 15 से 20 साल होती है। भाजपा की सरकार को अभी 7 साल हुए हैं। ऐसे में सड़क पर घूम रहे सांड पुरानी सरकारों की देन हैं। ये पूर्व सरकार के पाप हैं, जो हम धो रहे हैं।” पूरी खबर पढ़िए…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर