संगरूर अस्पताल में नर्स बनकर बच्चा चुराने पहुंची महिला:आईडी मांगने पर घबरा गई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, FIR दर्ज

संगरूर अस्पताल में नर्स बनकर बच्चा चुराने पहुंची महिला:आईडी मांगने पर घबरा गई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, FIR दर्ज

पंजाब के संगरूर जिले के सिविल अस्पताल में नर्स बनकर एक महिला ने बच्चा चुराने की कोशिश की। लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुमिति निवासी सलेम टाबरी जिला लुधियाना के रूप में हुई है। संगरूर पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 137 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चेकिंग के बहाने उठाया बच्चा पुलिस को बयान दर्ज कराते हुए रोहित कुमार ने बताया कि उनका बच्चा सिविल अस्पताल में पैदा हुआ था। इस दौरान एक महिला आई, वह खुद को नर्स बता रही थी। वह पहले बच्चे के साथ खेलने लगी। इसके बाद उन्हें उस पर शक हुआ तो हमने उसे बच्चे के पास से हटा दिया। इसके बाद वह दूसरे बच्चे के साथ खेलने लगी। वहीं दूसरे व्यक्ति हरपाल ने बताया कि 23 मई को उनके यहां एक बच्ची पैदा हुई। जब वह उसे दूसरे वार्ड में ले जाने लगे तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने खुद अस्पताल स्टाफ से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि महिला उनकी कर्मचारी नहीं है। उन्होंने महिला को घेर लिया। उससे सवाल पूछने लगे। वह भी कोई सही जवाब नहीं दे पाई। इस दौरान उसने एक और बच्चा उठा लिया था। जब उन्होंने उससे आईडी कार्ड मांगा तो वह कुछ नहीं दिखा पाई। इसी दौरान अस्पताल का असली स्टाफ भी वहां पहुंच गया। महिला कोई जवाब नहीं दे पाई आरोपी महिला ने मीडिया को बताया कि वह लुधियाना की रहने वाली है। पुलिस ने परिवार से भी संपर्क किया। पुलिस का कहना है कि अभी तक पुराना कोई मामला सामने नहीं आया है। पंजाब के संगरूर जिले के सिविल अस्पताल में नर्स बनकर एक महिला ने बच्चा चुराने की कोशिश की। लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुमिति निवासी सलेम टाबरी जिला लुधियाना के रूप में हुई है। संगरूर पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 137 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चेकिंग के बहाने उठाया बच्चा पुलिस को बयान दर्ज कराते हुए रोहित कुमार ने बताया कि उनका बच्चा सिविल अस्पताल में पैदा हुआ था। इस दौरान एक महिला आई, वह खुद को नर्स बता रही थी। वह पहले बच्चे के साथ खेलने लगी। इसके बाद उन्हें उस पर शक हुआ तो हमने उसे बच्चे के पास से हटा दिया। इसके बाद वह दूसरे बच्चे के साथ खेलने लगी। वहीं दूसरे व्यक्ति हरपाल ने बताया कि 23 मई को उनके यहां एक बच्ची पैदा हुई। जब वह उसे दूसरे वार्ड में ले जाने लगे तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने खुद अस्पताल स्टाफ से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि महिला उनकी कर्मचारी नहीं है। उन्होंने महिला को घेर लिया। उससे सवाल पूछने लगे। वह भी कोई सही जवाब नहीं दे पाई। इस दौरान उसने एक और बच्चा उठा लिया था। जब उन्होंने उससे आईडी कार्ड मांगा तो वह कुछ नहीं दिखा पाई। इसी दौरान अस्पताल का असली स्टाफ भी वहां पहुंच गया। महिला कोई जवाब नहीं दे पाई आरोपी महिला ने मीडिया को बताया कि वह लुधियाना की रहने वाली है। पुलिस ने परिवार से भी संपर्क किया। पुलिस का कहना है कि अभी तक पुराना कोई मामला सामने नहीं आया है।   पंजाब | दैनिक भास्कर