यूपी में सोमवार की शाम मौसम बदल गया। झांसी, कानपुर देहात, फतेहपुर और सुल्तानपुर में बारिश हुई। सुल्तानपुर में शाम 4 बजे करीब 60 किमी की स्पीड से आंधी चली। आंधी इतनी तेज थी कि महज 10 मिनट के भीतर चारों ओर तबाही के निशान छोड़ गई। शहर के दरियापुर के पास मार्केट का छज्जा टूटकर सड़क पर खड़ी कार पर गिरा। इससे कार चकनाचूर हो गई। विकास भवन की प्रेरणा कैंटीन उखड़कर एक कार पर गिरी। कैंटीन लोहे की चादर से बनी थी। जिसका वजन करीब 5 क्विंटल था। लेकिन आंधी ने उसे भी उड़ा दिया। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। बारिश से तापमान का पारा 7 डिग्री गिरा है। दोपहर में तापमान 42 डिग्री के ऊपर था, वहीं बारिश के बाद लुढ़ककर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। फतेहपुर में चौडगरा कस्बा क्षेत्र में तेज बारिश हुई। कानपुर देहात के इलाकों में भी हल्की बरसात हुई। लखनऊ में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे के भीतर 15 जिलों में 0.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। यह अनुमान 0.8 मिमी से 67 फीसदी कम है। सबसे ज्यादा अलीगढ़ में 8 मिमी बारिश हुई है। रविवार को सबसे ज्यादा बारिश महाराजगंज में 28.9 मिमी दर्ज की गई थी। सुल्तानपुर के 4 फोटोज देखिए… कानपुर देहात में बारिश से राहत
कानपुर देहात के डेरापुर तहसील क्षेत्र में सोमवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। मंगलपुर, परहुली, जरहुली, मनकापुर सहित आसपास के इलाकों में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। झांसी में 15 मिनट रिमझिम बारिश
सोमवार की शाम 15 मिनट बारिश हुई। 5 किमी स्पीड से हवा चल रही है। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए यूपी की तरफ बढ़ रहा साइक्लोन BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने बताया, मध्य पाकिस्तान में एक साइक्लोन सर्कुलेशन बना है। इसके पीछे एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है। यह तेजी से राजस्थान से होते हुए यूपी की तरफ बढ़ रहा है। इस कारण पश्चिमी यूपी में तेज चक्रवाती हवा के साथ बारिश के आसार हैं। इसके आगे बढ़ने पर मंगलवार को पूर्वांचल में भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद पांच जून से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारा एक बार फिर जोर पकड़ेगा। रविवार को 6 जिलों में हुई थी बारिश
रविवार को यूपी के 6 जिलों में बारिश हुई थी। गाजियाबाद में हल्की-हल्की बारिश शुरू हुई है। 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलीं। उन्नाव के सफीपुर तहसील मुख्यालय के सामने रविवार शाम तेज हवा से पेड़ गिर गया। इससे हरदोई-उन्नाव मुख्य मार्ग पर एक वृद्ध को मामूली चोटें आईं। यहां जाम भी लग गई। गोरखपुर के कैम्पियरगंज में आंधी-तूफान से बिजली के खंभे और पेड़ गिरे। डेढ़ घंटे तक यातायात रुका, मैजिक टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई। लखनऊ में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक बोले- 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में सोमवार से ही छिटपुट बारिश की शुरुआत हो गई है। तराई वाले क्षेत्रों में इस बारिश की वजह से तापमान में भी दो से चार डिग्री की गिरावट की उम्मीद है। उन्होंने बताया मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में दो से चार डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी। अतुल ने बताया कि इसके बाद पांच जून से गर्मी बढ़ना शुरू होगी। तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 12 से 13 जून के बीच यूपी में दस्तक दे सकता मानसून केरल समय से 10 दिन पहले मानसून की दस्तक देने के बाद यूपी में उत्तर प्रदेश में अगले 10 दिनों में मानसून के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। यानी 12 से 13 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना है। सामान्य रूप से मानसून के उत्तर प्रदेश में 15 जून के बाद आने की संभावना रहती है। लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है। —————– ये खबर भी पढ़ें… पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से 34 की मौत; असम में 3.6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित; MP-राजस्थान के 80 जिलों में बारिश देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से पिछले तीन दिनों में असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और दूसरे इलाकों में कम से कम 34 लोगों की मौत हुई है। आज बाढ़ राहत कार्यों के लिए एयरफोर्स और असम रायफल्स को बुलाया गया है। पढ़िए पूरी खबर यूपी में सोमवार की शाम मौसम बदल गया। झांसी, कानपुर देहात, फतेहपुर और सुल्तानपुर में बारिश हुई। सुल्तानपुर में शाम 4 बजे करीब 60 किमी की स्पीड से आंधी चली। आंधी इतनी तेज थी कि महज 10 मिनट के भीतर चारों ओर तबाही के निशान छोड़ गई। शहर के दरियापुर के पास मार्केट का छज्जा टूटकर सड़क पर खड़ी कार पर गिरा। इससे कार चकनाचूर हो गई। विकास भवन की प्रेरणा कैंटीन उखड़कर एक कार पर गिरी। कैंटीन लोहे की चादर से बनी थी। जिसका वजन करीब 5 क्विंटल था। लेकिन आंधी ने उसे भी उड़ा दिया। गनीमत रही कि कोई चपेट में नहीं आया। बारिश से तापमान का पारा 7 डिग्री गिरा है। दोपहर में तापमान 42 डिग्री के ऊपर था, वहीं बारिश के बाद लुढ़ककर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। फतेहपुर में चौडगरा कस्बा क्षेत्र में तेज बारिश हुई। कानपुर देहात के इलाकों में भी हल्की बरसात हुई। लखनऊ में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे के भीतर 15 जिलों में 0.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। यह अनुमान 0.8 मिमी से 67 फीसदी कम है। सबसे ज्यादा अलीगढ़ में 8 मिमी बारिश हुई है। रविवार को सबसे ज्यादा बारिश महाराजगंज में 28.9 मिमी दर्ज की गई थी। सुल्तानपुर के 4 फोटोज देखिए… कानपुर देहात में बारिश से राहत
कानपुर देहात के डेरापुर तहसील क्षेत्र में सोमवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। मंगलपुर, परहुली, जरहुली, मनकापुर सहित आसपास के इलाकों में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया और भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। झांसी में 15 मिनट रिमझिम बारिश
सोमवार की शाम 15 मिनट बारिश हुई। 5 किमी स्पीड से हवा चल रही है। तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए यूपी की तरफ बढ़ रहा साइक्लोन BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने बताया, मध्य पाकिस्तान में एक साइक्लोन सर्कुलेशन बना है। इसके पीछे एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है। यह तेजी से राजस्थान से होते हुए यूपी की तरफ बढ़ रहा है। इस कारण पश्चिमी यूपी में तेज चक्रवाती हवा के साथ बारिश के आसार हैं। इसके आगे बढ़ने पर मंगलवार को पूर्वांचल में भी तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद पांच जून से पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारा एक बार फिर जोर पकड़ेगा। रविवार को 6 जिलों में हुई थी बारिश
रविवार को यूपी के 6 जिलों में बारिश हुई थी। गाजियाबाद में हल्की-हल्की बारिश शुरू हुई है। 40 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलीं। उन्नाव के सफीपुर तहसील मुख्यालय के सामने रविवार शाम तेज हवा से पेड़ गिर गया। इससे हरदोई-उन्नाव मुख्य मार्ग पर एक वृद्ध को मामूली चोटें आईं। यहां जाम भी लग गई। गोरखपुर के कैम्पियरगंज में आंधी-तूफान से बिजली के खंभे और पेड़ गिरे। डेढ़ घंटे तक यातायात रुका, मैजिक टैक्सी क्षतिग्रस्त हो गई। लखनऊ में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक बोले- 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में सोमवार से ही छिटपुट बारिश की शुरुआत हो गई है। तराई वाले क्षेत्रों में इस बारिश की वजह से तापमान में भी दो से चार डिग्री की गिरावट की उम्मीद है। उन्होंने बताया मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में दो से चार डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी। अतुल ने बताया कि इसके बाद पांच जून से गर्मी बढ़ना शुरू होगी। तापमान में तीन से पांच डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 12 से 13 जून के बीच यूपी में दस्तक दे सकता मानसून केरल समय से 10 दिन पहले मानसून की दस्तक देने के बाद यूपी में उत्तर प्रदेश में अगले 10 दिनों में मानसून के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। यानी 12 से 13 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की संभावना है। सामान्य रूप से मानसून के उत्तर प्रदेश में 15 जून के बाद आने की संभावना रहती है। लेकिन इस बार समय से पहले मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है। —————– ये खबर भी पढ़ें… पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से 34 की मौत; असम में 3.6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित; MP-राजस्थान के 80 जिलों में बारिश देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से पिछले तीन दिनों में असम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और दूसरे इलाकों में कम से कम 34 लोगों की मौत हुई है। आज बाढ़ राहत कार्यों के लिए एयरफोर्स और असम रायफल्स को बुलाया गया है। पढ़िए पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
सुल्तानपुर में आंधी से कैंटीन उड़कर कार पर गिरी:कई पेड़ उखड़े, छज्जा टूटा; बारिश से 7 डिग्री गिरा पारा, यूपी के 15 जिलों में मौसम बदला
