बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आज शहर का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान वह पंजाबी अभिनेता गुग्गू गिल की बहन के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर भी पहुंचीं। हरसिमरत ने सरकार द्वारा बर्खास्त किए गए फर्द केंद्र के कर्मचारियों से मुलाकात की। कर्मचारियों ने बताया कि वे 18 वर्षों से कार्यरत थे। अब उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाया कि चुनाव से पहले हरा पेन दिखाकर युवाओं को नौकरी का वादा किया था। लेकिन अब पुराने कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। दिव्यांग कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा गया। हरसिमरत ने कहा कि राज्य में गैंगस्टर वार चल रहा है। पंजाब के लोगों को नौकरी देने का वादा था, लेकिन बाहरी लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं। अमृतसर में बेअदबी के मुद्दे पर उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। उनका आरोप था कि दोनों सरकारों ने इस मुद्दे पर अकाली दल को बदनाम किया। वोट हासिल किए, लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिला। बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने आज शहर का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान वह पंजाबी अभिनेता गुग्गू गिल की बहन के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर भी पहुंचीं। हरसिमरत ने सरकार द्वारा बर्खास्त किए गए फर्द केंद्र के कर्मचारियों से मुलाकात की। कर्मचारियों ने बताया कि वे 18 वर्षों से कार्यरत थे। अब उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आरोप लगाया कि चुनाव से पहले हरा पेन दिखाकर युवाओं को नौकरी का वादा किया था। लेकिन अब पुराने कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। दिव्यांग कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा गया। हरसिमरत ने कहा कि राज्य में गैंगस्टर वार चल रहा है। पंजाब के लोगों को नौकरी देने का वादा था, लेकिन बाहरी लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं। अमृतसर में बेअदबी के मुद्दे पर उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। उनका आरोप था कि दोनों सरकारों ने इस मुद्दे पर अकाली दल को बदनाम किया। वोट हासिल किए, लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिला। पंजाब | दैनिक भास्कर
