GST अफसर बनकर आए बदमाशों ने 29 लाख लूटे:शामली में हाईवे पर कार रुकवाई, ‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो से थे लुटेरे, मेरठ से लौट रहा था कैशियर

GST अफसर बनकर आए बदमाशों ने 29 लाख लूटे:शामली में हाईवे पर कार रुकवाई, ‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो से थे लुटेरे, मेरठ से लौट रहा था कैशियर

शामली में बदमाशों ने पानीपत हाईवे पर एक कैशियर से 29 लाख रुपए लूट लिए। कैशियर अपने ड्राइवर के साथ मेरठ से पेमेंट लेकर लौट रहा था। मंगलवार रात करीब 8 बजे हाईवे पर ‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो ने उनकी कार को ओवरटेक किया। फिर कार रुकवा ली। बोलेरो से उतरे 3 बदमाशों ने खुद को GST अफसर बताया और सारा कैश लूट ले गए। यह वारदात घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में गांव बलवा के पास रेलवे फ्लाईओवर के निकट की है। DIG सहारनपुर अभिषेक कुमार समेत जिले के पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। कैशियर और ड्राइवर के बयान लिए हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है। अब विस्तार से पढ़िए… पानीपत निवासी व्यापारी ललित का कैशियर अनिल, अपने ड्राइवर सतनाम के साथ मेरठ से कैश लेकर लौट रहा था। रात करीब 8 बजे जैसे ही वह बलवा गांव के पास पहुंचे, तभी एक सफेद बोलेरो जिस पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था। उनकी कार के आगे आकर रुक गई। बोलेरो में सवार चार-पांच बदमाशों ने खुद को GST अधिकारी बताकर जांच के नाम पर उनकी गाड़ी रुकवा ली। इससे पहले कि कैशियर कुछ समझ पाता, बदमाशों ने गाड़ी में रखे करीब 29 लाख रुपए कैश लूट लिए और मौके से फरार हो गए। DIG मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का लिया जायजा
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 को कॉल कर जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर DIG सहारनपुर अभिषेक कुमार, शामली SOG व कई पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ पहुंचे। DIG ने खुद कैशियर और चालक से पूरे मामले की जानकारी ली। व्यापारियों से हुई लूट की घटना शामली मुख्यालय से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर हुई। जहां पर करीब 2 किलोमीटर दूर नवनिर्माण बलवा पुलिस चौकी बन रही है। डीआईजी अभिषेक से पीड़ित सतनाम ने बताया कि आरोपियों ने बोलेरो को हाईवे के साइड में खड़ी हुई थी। जिसे एक गाड़ी से हम लोगों को आगे रोड होल्ड अप कर रोका गया। कार की जांच पड़ताल की। रुपए से भरा बैग लेकर हमें रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। चालक सतनाम में बताया कि उन्होंने थाने का नाम नहीं बताया था। थाने ले जाने की धमकी दे रहे थे। जहां रास्ते में उन्होंने करीब 29 लाख रुपए का बैग अपने कब्जे में लिया। हमें बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। चालक ने कहा कि आरोपियों ने गाड़ी ऐसे खड़ी की हुई थी, जैसे कि उच्च अधिकारी चेकिंग करते हैं। हम लोगों की गाड़ी को रोक करके चेकिंग की। जांच में जुटी पुलिस, जल्द खुलासे का दावा DIG अभिषेक कुमार ने बताया कि लुटेरे खुद को अधिकारी बताकर बोलेरो गाड़ी से आए थे। इस तरह की साजिश पूर्व नियोजित प्रतीत हो रही है। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शामली SOG समेत कई टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा। डीआईजी ने बताया कि एसओजी टीम व फिंगर एक्सपर्ट्स टीम व अन्य पुलिस टीम को लगा दिया गया है। ———————————————- यह भी पढ़ें… यमुना में रील बना रहीं 6 बहनें डूबीं, मौत:आगरा में एक-दूसरे को बचाने में गई जान, बड़ी बहन की 7 दिन पहले हुई थी एंगेजमेंट आगरा में यमुना नदी में नहाने गई 6 बहनों की डूबने से मौत हो गई। जिस जगह ये हादसा हुआ, उससे उनका घर सिर्फ 800 मीटर दूर है। डूबने से पहले 6 बहनें मोबाइल पर रील बना रही थीं। ये वीडियो भी पुलिस को मिले हैं। 6 बहनों से पहले उन्हीं के परिवार के 4 चचेरे भाई यमुना नदी पर नहाने गए थे। भाइयों ने डूब रही बहनों को बचाने का प्रयास किया, मगर वह भी डूबने लगे, तो बहनों का हाथ छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर… शामली में बदमाशों ने पानीपत हाईवे पर एक कैशियर से 29 लाख रुपए लूट लिए। कैशियर अपने ड्राइवर के साथ मेरठ से पेमेंट लेकर लौट रहा था। मंगलवार रात करीब 8 बजे हाईवे पर ‘भारत सरकार’ लिखी बोलेरो ने उनकी कार को ओवरटेक किया। फिर कार रुकवा ली। बोलेरो से उतरे 3 बदमाशों ने खुद को GST अफसर बताया और सारा कैश लूट ले गए। यह वारदात घटना सदर कोतवाली क्षेत्र में गांव बलवा के पास रेलवे फ्लाईओवर के निकट की है। DIG सहारनपुर अभिषेक कुमार समेत जिले के पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। कैशियर और ड्राइवर के बयान लिए हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है। अब विस्तार से पढ़िए… पानीपत निवासी व्यापारी ललित का कैशियर अनिल, अपने ड्राइवर सतनाम के साथ मेरठ से कैश लेकर लौट रहा था। रात करीब 8 बजे जैसे ही वह बलवा गांव के पास पहुंचे, तभी एक सफेद बोलेरो जिस पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था। उनकी कार के आगे आकर रुक गई। बोलेरो में सवार चार-पांच बदमाशों ने खुद को GST अधिकारी बताकर जांच के नाम पर उनकी गाड़ी रुकवा ली। इससे पहले कि कैशियर कुछ समझ पाता, बदमाशों ने गाड़ी में रखे करीब 29 लाख रुपए कैश लूट लिए और मौके से फरार हो गए। DIG मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का लिया जायजा
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 को कॉल कर जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर DIG सहारनपुर अभिषेक कुमार, शामली SOG व कई पुलिस अधिकारी भारी फोर्स के साथ पहुंचे। DIG ने खुद कैशियर और चालक से पूरे मामले की जानकारी ली। व्यापारियों से हुई लूट की घटना शामली मुख्यालय से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर हुई। जहां पर करीब 2 किलोमीटर दूर नवनिर्माण बलवा पुलिस चौकी बन रही है। डीआईजी अभिषेक से पीड़ित सतनाम ने बताया कि आरोपियों ने बोलेरो को हाईवे के साइड में खड़ी हुई थी। जिसे एक गाड़ी से हम लोगों को आगे रोड होल्ड अप कर रोका गया। कार की जांच पड़ताल की। रुपए से भरा बैग लेकर हमें रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। चालक सतनाम में बताया कि उन्होंने थाने का नाम नहीं बताया था। थाने ले जाने की धमकी दे रहे थे। जहां रास्ते में उन्होंने करीब 29 लाख रुपए का बैग अपने कब्जे में लिया। हमें बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। चालक ने कहा कि आरोपियों ने गाड़ी ऐसे खड़ी की हुई थी, जैसे कि उच्च अधिकारी चेकिंग करते हैं। हम लोगों की गाड़ी को रोक करके चेकिंग की। जांच में जुटी पुलिस, जल्द खुलासे का दावा DIG अभिषेक कुमार ने बताया कि लुटेरे खुद को अधिकारी बताकर बोलेरो गाड़ी से आए थे। इस तरह की साजिश पूर्व नियोजित प्रतीत हो रही है। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शामली SOG समेत कई टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा। डीआईजी ने बताया कि एसओजी टीम व फिंगर एक्सपर्ट्स टीम व अन्य पुलिस टीम को लगा दिया गया है। ———————————————- यह भी पढ़ें… यमुना में रील बना रहीं 6 बहनें डूबीं, मौत:आगरा में एक-दूसरे को बचाने में गई जान, बड़ी बहन की 7 दिन पहले हुई थी एंगेजमेंट आगरा में यमुना नदी में नहाने गई 6 बहनों की डूबने से मौत हो गई। जिस जगह ये हादसा हुआ, उससे उनका घर सिर्फ 800 मीटर दूर है। डूबने से पहले 6 बहनें मोबाइल पर रील बना रही थीं। ये वीडियो भी पुलिस को मिले हैं। 6 बहनों से पहले उन्हीं के परिवार के 4 चचेरे भाई यमुना नदी पर नहाने गए थे। भाइयों ने डूब रही बहनों को बचाने का प्रयास किया, मगर वह भी डूबने लगे, तो बहनों का हाथ छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर