रेवाटी में बेटों ने सिर में मूसल मारकर पिता की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाइक पर रखकर कालाका नहर के किनारे फैंक दिया। दोनों बेटों रोहित और मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस कस्टडी में कबूल किया कि वे पिता को मां की पिटाई करने के लिए रोकते थे। नहीं माने को गुस्से में मूसल से उनकी हत्या कर दी। हत्या करने के लिए दोनों ने अपने दोस्त पवन का भी सहारा लिया जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी है। पुलिस को 30 मई को कालाका नहर से पास से लाश मिली थी। इसी को लेकर जांच चल रही तो पता चला कि ये शव संगवाड़ी के लाल सिंह की है। पूछताछ परिवार वालों तक पहुंची और पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दोनों बेटों ने कबूल कर लिया और बताया कि क्यों उन्होंने पिता की हत्या की और कैसे शव को नहर के किनारे फैंका। जांच पिस्तौल की और खुलासा हत्या का हो गया
धारूहेड़ा CIA पुलिस को 2 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि सुनसान जगह पर एक युवक पिस्तौल के साथ घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। थाने में लाकर पूछताछ कि तो बेटे ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए जिससे नहर किनारे मिले शक की भी गुत्थी सुलझ गई। रोहित ने खुद ही बता दिया कि उसने अपने पिता की भी हत्या की है। अब पढ़िए पुलिस के सवाल और आरोपी के जवाब
पुलिस: ये पिस्तौल कहां से खरीद, क्या वारदात की हैं? आरोपी: किसी जानकार से इसे खरीदा था। अभी तक इससे कोई वारदात नहीं की है। पुलिस: सच बताओ, इस पिस्तौल से किसी का कत्ल को नहीं किया? आरोपी: कत्ल तो किया है, लेकिन इस पिस्तौल से नहीं किया है? पुलिस: तो फिर बताओ कत्ल किसका किया और कैसे किया? आरोपी: पिस्तौल से नहीं किया जी, मूसल मारकर किया है। पुलिस: किसका कत्ल किया और कब किया? आरोपी: मैंने अपने पिता को मारा है, सिर में मूसल मारा था? पुलिस: क्यों मारा? आरोपी: मेरी मां से झगड़ा करता था और हमें घर से निकाल दिया था। पुलिस: तो पिता को मारने के बाद क्या किया? आरोपी: कुछ नहीं, शव को छोटे भाई मोहित और दोस्त पवन की मदद से कालाका नहर के किनारे फैंक आए थे। तीन पॉइंट में जानिए बेटों ने पुलिस को और क्या बताया पिता शराब का आदी, मां के हाथ-पैर तोड़ डाले थे
पुलिस रिमांड में रोहित और मोहित ने बताया कि उनका पिता शराब पीने का आदी था। 2 महीने पहले पिता लाल सिंह घर पर शराब पीकर आए और मां से बहस करनी शुरू कर दी। इस बीच मां ने बहस और गाली-गलौज से रोका तो पिता ने मां को पीटना शुरू कर दिया और इतनी बुरी तरह से पीटा की मां के हाथ-पैर तोड़ दिए। इसके बाद मां को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। रोकने पर हमें भी घर से निकाल दिया
बड़े बेटे रोहित और छोटे मोहित ने बताया कि पिता के जुल्म परिवार पर दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे थे। वे मां को मारने से रोकते थे तो उनको भी गालियां दी जाती थीं। हत्या से दो महीने पहले पिता ने हम दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। मां ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो मां को भी घर से बाहर कर दिया। हम घर जाते थे तो पिता पीटने पर उतारू हो जाता था और घर में नहीं घुसने देता था। ढाबा खोलना चाहा तो जमीन का किराया मांगने लगा
दोनों बेटों ने बताया कि घर से बाहर निकाले जाने के बाद वह दोस्त पवन के साथ ही रह रहे थे। उन्होंने रोजगार के लिए ढाबा खोलने की स्कीम बनाई। उनकी गांव के ही रोड पर जमीन है। हम घर पर पिता के पास गए और कहा कि हम दोनों भाई ढावा खोलना चाहते हैं,लेकिन पिता ने कहा कि मैं अपनी जमीन में ढाबा नहीं खोलने दूंगा और अगर खोलना भी है तो किराया देना होगा। इस बात पर भी पिता से खूब बहस हुई थी जिसके बाद वे घर से चले गए। तीनों आरोपी 1 दिन की रिमांड पर
कसौला थाना के SHO शिवदर्शन ने बताया कि मोहित व पवन को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं रोहित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। रिमांड के दौरान वारदात में यूज किए गए मूसल और बाइक बरामद की जानी है। रेवाटी में बेटों ने सिर में मूसल मारकर पिता की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाइक पर रखकर कालाका नहर के किनारे फैंक दिया। दोनों बेटों रोहित और मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस कस्टडी में कबूल किया कि वे पिता को मां की पिटाई करने के लिए रोकते थे। नहीं माने को गुस्से में मूसल से उनकी हत्या कर दी। हत्या करने के लिए दोनों ने अपने दोस्त पवन का भी सहारा लिया जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी है। पुलिस को 30 मई को कालाका नहर से पास से लाश मिली थी। इसी को लेकर जांच चल रही तो पता चला कि ये शव संगवाड़ी के लाल सिंह की है। पूछताछ परिवार वालों तक पहुंची और पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दोनों बेटों ने कबूल कर लिया और बताया कि क्यों उन्होंने पिता की हत्या की और कैसे शव को नहर के किनारे फैंका। जांच पिस्तौल की और खुलासा हत्या का हो गया
धारूहेड़ा CIA पुलिस को 2 जून को गुप्त सूचना मिली थी कि सुनसान जगह पर एक युवक पिस्तौल के साथ घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। थाने में लाकर पूछताछ कि तो बेटे ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए जिससे नहर किनारे मिले शक की भी गुत्थी सुलझ गई। रोहित ने खुद ही बता दिया कि उसने अपने पिता की भी हत्या की है। अब पढ़िए पुलिस के सवाल और आरोपी के जवाब
पुलिस: ये पिस्तौल कहां से खरीद, क्या वारदात की हैं? आरोपी: किसी जानकार से इसे खरीदा था। अभी तक इससे कोई वारदात नहीं की है। पुलिस: सच बताओ, इस पिस्तौल से किसी का कत्ल को नहीं किया? आरोपी: कत्ल तो किया है, लेकिन इस पिस्तौल से नहीं किया है? पुलिस: तो फिर बताओ कत्ल किसका किया और कैसे किया? आरोपी: पिस्तौल से नहीं किया जी, मूसल मारकर किया है। पुलिस: किसका कत्ल किया और कब किया? आरोपी: मैंने अपने पिता को मारा है, सिर में मूसल मारा था? पुलिस: क्यों मारा? आरोपी: मेरी मां से झगड़ा करता था और हमें घर से निकाल दिया था। पुलिस: तो पिता को मारने के बाद क्या किया? आरोपी: कुछ नहीं, शव को छोटे भाई मोहित और दोस्त पवन की मदद से कालाका नहर के किनारे फैंक आए थे। तीन पॉइंट में जानिए बेटों ने पुलिस को और क्या बताया पिता शराब का आदी, मां के हाथ-पैर तोड़ डाले थे
पुलिस रिमांड में रोहित और मोहित ने बताया कि उनका पिता शराब पीने का आदी था। 2 महीने पहले पिता लाल सिंह घर पर शराब पीकर आए और मां से बहस करनी शुरू कर दी। इस बीच मां ने बहस और गाली-गलौज से रोका तो पिता ने मां को पीटना शुरू कर दिया और इतनी बुरी तरह से पीटा की मां के हाथ-पैर तोड़ दिए। इसके बाद मां को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। रोकने पर हमें भी घर से निकाल दिया
बड़े बेटे रोहित और छोटे मोहित ने बताया कि पिता के जुल्म परिवार पर दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे थे। वे मां को मारने से रोकते थे तो उनको भी गालियां दी जाती थीं। हत्या से दो महीने पहले पिता ने हम दोनों को घर से बाहर निकाल दिया। मां ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो मां को भी घर से बाहर कर दिया। हम घर जाते थे तो पिता पीटने पर उतारू हो जाता था और घर में नहीं घुसने देता था। ढाबा खोलना चाहा तो जमीन का किराया मांगने लगा
दोनों बेटों ने बताया कि घर से बाहर निकाले जाने के बाद वह दोस्त पवन के साथ ही रह रहे थे। उन्होंने रोजगार के लिए ढाबा खोलने की स्कीम बनाई। उनकी गांव के ही रोड पर जमीन है। हम घर पर पिता के पास गए और कहा कि हम दोनों भाई ढावा खोलना चाहते हैं,लेकिन पिता ने कहा कि मैं अपनी जमीन में ढाबा नहीं खोलने दूंगा और अगर खोलना भी है तो किराया देना होगा। इस बात पर भी पिता से खूब बहस हुई थी जिसके बाद वे घर से चले गए। तीनों आरोपी 1 दिन की रिमांड पर
कसौला थाना के SHO शिवदर्शन ने बताया कि मोहित व पवन को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं रोहित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। रिमांड के दौरान वारदात में यूज किए गए मूसल और बाइक बरामद की जानी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
