कुरुक्षेत्र में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने BJP और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने BJP सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को दिखावा करार दिया। कहा कि हरियाणा में बेटियों के लिए कोई नई यूनिवर्सिटी नहीं खुली। पंजाबी धर्मशाला में पहुंचने पर महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और संगठन के विस्तार के लिए मुलाकात की। इस दौरान सुनैना चौटाला ने आरोप लगाया कि बेटियों की बात करने वाली सरकार के खिलाफ ही हमारी खिलाड़ी बेटियां धरने पर बैठी रहीं, मगर सरकार उन्हें न्याय नहीं दिला सकी। BJP ने सत्ता पाने के लिए झूठे वादे किए और असामाजिक तत्वों को संरक्षण दिया। सलाह से काम करना परंपरा सुनैना चौटाला ने कहा कि इनेलो की हमेशा से परंपरा रही है कि टिकट वितरण से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं, खासकर महिलाओं से सलाह-मशविरा किया जाता है। कुरुक्षेत्र में महिलाओं से संवाद करने आई थीं और इससे पहले 13 जिलों का दौरा कर चुकी हैं। हर जिले में महिलाएं इनेलो के साथ जुड़ने को तैयार हैं। सांसद को सुहाग की समझ नहीं – सुनैना सुनैना चौटाला ने BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा पर भी निशाना साधा। उन्होंने सांसद के पहलगाम की वीरांगनाओं को लेकर दिए गए बयान पर उनको संवेदनहीन इंसान बताया। कहा कि जो व्यक्ति संवैधानिक पद पर बैठा है, उसे सुहागन महिलाओं के दर्द की भी समझ नहीं। उन्हें अप नी पत्नी, बहू और बेटी से पूछना चाहिए कि सुहाग क्या होता है। पैर पकड़कर माफी मांगे या इस्तीफा दें- सुनैना सुनैना चौटाला ने रामचंद्र जांगड़ा से उनके सांसद पद से इस्तीफा मांगा। कहा कि रामचंद्र सार्वजनिक रूप से उन वीरांगनाओं के पैर पकड़कर माफी मांगें, जिनका उन्होंने अपमान किया है। अगर वे माफी नहीं मांगते, तो इनेलो की महिला विंग उनके घर के बाहर प्रदर्शन करेगी। कुरुक्षेत्र में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने BJP और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने BJP सरकार के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को दिखावा करार दिया। कहा कि हरियाणा में बेटियों के लिए कोई नई यूनिवर्सिटी नहीं खुली। पंजाबी धर्मशाला में पहुंचने पर महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और संगठन के विस्तार के लिए मुलाकात की। इस दौरान सुनैना चौटाला ने आरोप लगाया कि बेटियों की बात करने वाली सरकार के खिलाफ ही हमारी खिलाड़ी बेटियां धरने पर बैठी रहीं, मगर सरकार उन्हें न्याय नहीं दिला सकी। BJP ने सत्ता पाने के लिए झूठे वादे किए और असामाजिक तत्वों को संरक्षण दिया। सलाह से काम करना परंपरा सुनैना चौटाला ने कहा कि इनेलो की हमेशा से परंपरा रही है कि टिकट वितरण से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं, खासकर महिलाओं से सलाह-मशविरा किया जाता है। कुरुक्षेत्र में महिलाओं से संवाद करने आई थीं और इससे पहले 13 जिलों का दौरा कर चुकी हैं। हर जिले में महिलाएं इनेलो के साथ जुड़ने को तैयार हैं। सांसद को सुहाग की समझ नहीं – सुनैना सुनैना चौटाला ने BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा पर भी निशाना साधा। उन्होंने सांसद के पहलगाम की वीरांगनाओं को लेकर दिए गए बयान पर उनको संवेदनहीन इंसान बताया। कहा कि जो व्यक्ति संवैधानिक पद पर बैठा है, उसे सुहागन महिलाओं के दर्द की भी समझ नहीं। उन्हें अप नी पत्नी, बहू और बेटी से पूछना चाहिए कि सुहाग क्या होता है। पैर पकड़कर माफी मांगे या इस्तीफा दें- सुनैना सुनैना चौटाला ने रामचंद्र जांगड़ा से उनके सांसद पद से इस्तीफा मांगा। कहा कि रामचंद्र सार्वजनिक रूप से उन वीरांगनाओं के पैर पकड़कर माफी मांगें, जिनका उन्होंने अपमान किया है। अगर वे माफी नहीं मांगते, तो इनेलो की महिला विंग उनके घर के बाहर प्रदर्शन करेगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
