हिमाचल में लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली:मौके पर मौत, पत्नी की बीमारी से परेशान था, वृद्ध मां कर रही बेटे का इंतजार

हिमाचल में लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली:मौके पर मौत, पत्नी की बीमारी से परेशान था, वृद्ध मां कर रही बेटे का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार में तनाव की वजह से 55 वर्षीय सुरेंद्र कुमार ने ऐसा किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए ऊना से टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार की पत्नी काफी समय से मानसिक रोगी थी। इससे वह परेशान थे और परिवार में तनाव का माहौल बना था। घर पर सुरेंद्र कुमार की बूढ़ी मां भी है, जिन्हें अब तक मृत होने की जानकारी नहीं दी गई। यही बोला गया कि वह घायल है। इससे मां अभी बेटे के इंतजार में है। जानवरों से फसलों की रक्षा के लिए ली थी गन पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र कुमार ने जंगली जानवरों से फसलों की रक्षा के लिए गन ले रखी थी। जिससे बुधवार देर रात उसने खुद को गोली मार दी। जिस वक्त उसने गोली चलाई, तब परिवार के सदस्य सो रहे थे। गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बेटे के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रही मां: शर्मा डोहगी पंचायत के उप-प्रधान राजेश शर्मा ने बताया, सुरेंद्र एक मेहनतकश इंसान था। वह मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र की मां भगवान से बार- बार बेटे के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रही है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी: ASP सुरेंद्र कुमार मिस्त्री का काम करता था। एएसपी ऊना संजीव भाटिया के अनुसार, पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पहले ऊना अस्पताल लाया गया था, मगर पोस्टमॉर्टम के लिए यहां से कांगड़ा के टांडा मेडिकल कालेज भेजा गया है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार में तनाव की वजह से 55 वर्षीय सुरेंद्र कुमार ने ऐसा किया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए ऊना से टांडा मेडिकल कालेज भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार की पत्नी काफी समय से मानसिक रोगी थी। इससे वह परेशान थे और परिवार में तनाव का माहौल बना था। घर पर सुरेंद्र कुमार की बूढ़ी मां भी है, जिन्हें अब तक मृत होने की जानकारी नहीं दी गई। यही बोला गया कि वह घायल है। इससे मां अभी बेटे के इंतजार में है। जानवरों से फसलों की रक्षा के लिए ली थी गन पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र कुमार ने जंगली जानवरों से फसलों की रक्षा के लिए गन ले रखी थी। जिससे बुधवार देर रात उसने खुद को गोली मार दी। जिस वक्त उसने गोली चलाई, तब परिवार के सदस्य सो रहे थे। गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बेटे के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रही मां: शर्मा डोहगी पंचायत के उप-प्रधान राजेश शर्मा ने बताया, सुरेंद्र एक मेहनतकश इंसान था। वह मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र की मां भगवान से बार- बार बेटे के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रही है। पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी: ASP सुरेंद्र कुमार मिस्त्री का काम करता था। एएसपी ऊना संजीव भाटिया के अनुसार, पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पहले ऊना अस्पताल लाया गया था, मगर पोस्टमॉर्टम के लिए यहां से कांगड़ा के टांडा मेडिकल कालेज भेजा गया है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर