कानपुर के जनरल स्टोर में लगी भीषण आग:9 फंसे लोगों को बाहर निकाला, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर, आसपास के मकान खाली कराए

कानपुर के जनरल स्टोर में लगी भीषण आग:9 फंसे लोगों को बाहर निकाला, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर, आसपास के मकान खाली कराए

कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र स्थित आनंद बाग में जनरल स्टोर में आग लग गई। स्टोर के ऊपर परिवार के लोग रहते हैं। जबकि नीचे दुकान है। इस परिवार में के 9 लोग फंस गए थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग लगने के बाद धुआं निकलता देखकर लोग तुरंत बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस बल भी मौके पर तैनात है। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के मकानों को खाली कराया जा रहा है। इसके लिए अनाउंसमेंट की जा रही है। धुएं की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्टोर के पास रहने वाली महिलाएं और अन्य लोग भी सुरक्षित बाहर आ गए हैं। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच चुकी है।, फायर कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना कैसे हुई इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। तीन मंजिला इमारत में रंजीत स्टोर के नाम से जनरल स्टोर है। बिल्डिंग में गोदाम भी बना रखा था। जनरल स्टोर से संबंधित सभी सामान यहां पर मिलता है। यहां से शैंपू तेल साबुन और अन्य कई चीजों की पूरे उत्तर प्रदेश में सप्लाई है। पूरे इलाके में काला धुआं भर गया है आसपास के 5 मकान को खाली कर लिया गया है। आग दुकान के बेसमेंट में आग लगी थी। मालिक रंजीत सिंह ने फायर बिग्रेड के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोग समय से पहुंच गए जिससे मेरे परिवार के लोगों की जान बच गई। वह हाथ जोड़ते हुए बोले अगर यही रात में होता तो निश्चित है कि हम लोगों की जान नहीं बचती। खबर लगातार अपडेट हो रही है ————————- ये खबर भी पढ़िए- सूटकेस में महिला की लाश दिल्ली से गाजियाबाद फेंकने आए, रात 3 बजे बाइक से पहुंचे; सूटकेस फेंका और चले गए; CCTV में नजर आए गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में सूटकेस में मिली महिला की लाश दिल्ली से लाकर फेंकी गई थी। यह बात तब सामने आई, जब पुलिस ने घटनास्थल के 5Km के दायरे में लगे CCTV चेक किए। पहला ढाबे पर और दूसरा एक दुकान के बाहर लगे CCTV में एक बाइक दिखी। बाइक पर 2 युवक बैठे दिखे। पीछे बैठे शख्स के पास वैसा ही हरा सूटकेस दिखा, जैसा क्राइम स्पॉट पर मिला है।। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र स्थित आनंद बाग में जनरल स्टोर में आग लग गई। स्टोर के ऊपर परिवार के लोग रहते हैं। जबकि नीचे दुकान है। इस परिवार में के 9 लोग फंस गए थे। जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग लगने के बाद धुआं निकलता देखकर लोग तुरंत बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस बल भी मौके पर तैनात है। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के मकानों को खाली कराया जा रहा है। इसके लिए अनाउंसमेंट की जा रही है। धुएं की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्टोर के पास रहने वाली महिलाएं और अन्य लोग भी सुरक्षित बाहर आ गए हैं। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच चुकी है।, फायर कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। घटना कैसे हुई इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। तीन मंजिला इमारत में रंजीत स्टोर के नाम से जनरल स्टोर है। बिल्डिंग में गोदाम भी बना रखा था। जनरल स्टोर से संबंधित सभी सामान यहां पर मिलता है। यहां से शैंपू तेल साबुन और अन्य कई चीजों की पूरे उत्तर प्रदेश में सप्लाई है। पूरे इलाके में काला धुआं भर गया है आसपास के 5 मकान को खाली कर लिया गया है। आग दुकान के बेसमेंट में आग लगी थी। मालिक रंजीत सिंह ने फायर बिग्रेड के लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोग समय से पहुंच गए जिससे मेरे परिवार के लोगों की जान बच गई। वह हाथ जोड़ते हुए बोले अगर यही रात में होता तो निश्चित है कि हम लोगों की जान नहीं बचती। खबर लगातार अपडेट हो रही है ————————- ये खबर भी पढ़िए- सूटकेस में महिला की लाश दिल्ली से गाजियाबाद फेंकने आए, रात 3 बजे बाइक से पहुंचे; सूटकेस फेंका और चले गए; CCTV में नजर आए गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में सूटकेस में मिली महिला की लाश दिल्ली से लाकर फेंकी गई थी। यह बात तब सामने आई, जब पुलिस ने घटनास्थल के 5Km के दायरे में लगे CCTV चेक किए। पहला ढाबे पर और दूसरा एक दुकान के बाहर लगे CCTV में एक बाइक दिखी। बाइक पर 2 युवक बैठे दिखे। पीछे बैठे शख्स के पास वैसा ही हरा सूटकेस दिखा, जैसा क्राइम स्पॉट पर मिला है।। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर