लखीमपुर में जीजा-साली कुएं में कूदे, लोगों ने बचाया:जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया; शादी करके गांव पहुंचे थे

लखीमपुर में जीजा-साली कुएं में कूदे, लोगों ने बचाया:जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया; शादी करके गांव पहुंचे थे

लखीमपुर में जीजा–साली को गांव वालों ने जूते की माला पहनाकर घुमाया। युवक की पिटाई भी की। दोनों शादी करके घर पहुंचे थे। परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। गांव वालों ने उन्हें घेर लिया। अपमानित किया। इससे आहत होकर दोनों कुएं में कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद गांव वालों ने कुएं से बाहर निकाला। घटना 10 जून यानी मंगलवार की है। वीडियो आज बुधवार को सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के रिश्तों की जानकारी परिवार को पहले से थी, लेकिन इतना बड़ा कदम उठा लेंगे, उन्होंने सोचा नहीं था। कुछ दिन पहले लड़की के भाई ने इसी कारण सुसाइड भी कर लिया था। इसी के चलते उन्होंने सजा दी। घटना से जुड़े 2 फोटो… अब जानिए पूरा मामला… पूरा मामला मझगईं थाना क्षेत्र का है। प्रेमी फूलबेहड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। युवती मझगईं थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों रिश्ते में जीजा और साली हैं। साली का अपने जीजा से अफेयर था। परिवार के विरोध के कारण मंगलवार को दोनों चुपचाप घर से निकल गए। दोनों शादी करके दोपहर में गांव पहुंचे। लड़की की मांग में सिंदूर भरा था। दोनों को परिजनों और गांव वालों ने उन्हें घेर लिया
दोनों को गांव में देखकर परिजनों और गांव वालों ने विरोध शुरू कर दिया। परिजनों और गांव वालों ने उन्हें घेर लिया। उन्हें गांव में घुसने से रोका। उन्हें वापस जाने के लिए कहा, लेकिन जीजी और साली इसके लिए राजी नहीं हुए। गांव वालों ने उन्हें अपमानित करना शुरू कर दिया। गालियां दीं, ताने मारे। तभी जीजा और साली ने भी जान देने की कोशिश की। पास में ही कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचा लिया। लड़के को थप्पड़ मारे, जूते-चप्पल की माला पहनाई
इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों को सरेआम सजा देने का निर्णय लिया। दोनों को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। लड़के को थप्पड़ मारे। इस दौरान गांव के प्रधान मौके पर पहुंचे। समझदारी दिखाते हुए दोनों को भीड़ से छुड़ाया। सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मझगईं थाना प्रभारी राजू राव ने कहा– अब तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… पति को नदी में धक्का देकर मार डाला:सिद्धार्थनगर में प्रेमी संग 3 दिन घूमती रही, 18 साल पहले की थी लव मैरिज सिद्धार्थनगर में पत्नी पति को लेकर मंदिर गई। फिर प्रसाद में उसे जहर दे दिया। बेहोश होते ही पति को राप्ती नदी के पुल से नीचे फेंक दिया। फिर पति की गुमशुदगी की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी। हत्या के समय महिला का प्रेमी भी उसके साथ था। वह प्रेमी के साथ तीन दिन तक घूमती रही। पढ़ें पूरी खबर… लखीमपुर में जीजा–साली को गांव वालों ने जूते की माला पहनाकर घुमाया। युवक की पिटाई भी की। दोनों शादी करके घर पहुंचे थे। परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। गांव वालों ने उन्हें घेर लिया। अपमानित किया। इससे आहत होकर दोनों कुएं में कूद गए। कड़ी मशक्कत के बाद गांव वालों ने कुएं से बाहर निकाला। घटना 10 जून यानी मंगलवार की है। वीडियो आज बुधवार को सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के रिश्तों की जानकारी परिवार को पहले से थी, लेकिन इतना बड़ा कदम उठा लेंगे, उन्होंने सोचा नहीं था। कुछ दिन पहले लड़की के भाई ने इसी कारण सुसाइड भी कर लिया था। इसी के चलते उन्होंने सजा दी। घटना से जुड़े 2 फोटो… अब जानिए पूरा मामला… पूरा मामला मझगईं थाना क्षेत्र का है। प्रेमी फूलबेहड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। युवती मझगईं थाना क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों रिश्ते में जीजा और साली हैं। साली का अपने जीजा से अफेयर था। परिवार के विरोध के कारण मंगलवार को दोनों चुपचाप घर से निकल गए। दोनों शादी करके दोपहर में गांव पहुंचे। लड़की की मांग में सिंदूर भरा था। दोनों को परिजनों और गांव वालों ने उन्हें घेर लिया
दोनों को गांव में देखकर परिजनों और गांव वालों ने विरोध शुरू कर दिया। परिजनों और गांव वालों ने उन्हें घेर लिया। उन्हें गांव में घुसने से रोका। उन्हें वापस जाने के लिए कहा, लेकिन जीजी और साली इसके लिए राजी नहीं हुए। गांव वालों ने उन्हें अपमानित करना शुरू कर दिया। गालियां दीं, ताने मारे। तभी जीजा और साली ने भी जान देने की कोशिश की। पास में ही कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बचा लिया। लड़के को थप्पड़ मारे, जूते-चप्पल की माला पहनाई
इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों को सरेआम सजा देने का निर्णय लिया। दोनों को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। लड़के को थप्पड़ मारे। इस दौरान गांव के प्रधान मौके पर पहुंचे। समझदारी दिखाते हुए दोनों को भीड़ से छुड़ाया। सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मझगईं थाना प्रभारी राजू राव ने कहा– अब तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… पति को नदी में धक्का देकर मार डाला:सिद्धार्थनगर में प्रेमी संग 3 दिन घूमती रही, 18 साल पहले की थी लव मैरिज सिद्धार्थनगर में पत्नी पति को लेकर मंदिर गई। फिर प्रसाद में उसे जहर दे दिया। बेहोश होते ही पति को राप्ती नदी के पुल से नीचे फेंक दिया। फिर पति की गुमशुदगी की ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करा दी। हत्या के समय महिला का प्रेमी भी उसके साथ था। वह प्रेमी के साथ तीन दिन तक घूमती रही। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर