अहमदाबाद विमान हादसा:हादसे में मृतक आत्माओं की शांति को दी श्रद्धांजलि,पदम भूषण साध्वी ऋत्मभरा ने कहा हम मृतकों के परिवार के साथ

अहमदाबाद विमान हादसा:हादसे में मृतक आत्माओं की शांति को दी श्रद्धांजलि,पदम भूषण साध्वी ऋत्मभरा ने कहा हम मृतकों के परिवार के साथ

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मृतक हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मथुरा के वृंदावन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। साध्वी ऋतंभरा के आश्रम वात्सल्य ग्राम में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने अपने शब्दों के जरिए मृतक हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी और भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। घटना से पूरा देश आहत वात्सल्य ग्राम में अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटना ग्रस्त होते पर हताहत यात्रियों की आत्म शान्ति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें साध्वी ऋतंभरा ने दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना देश की हृदय विदारक घटना है। इस घटना से पूरा देश आहत है। मृतकों के परिवार के साथ श्रद्धांजलि सभा में पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि जिस तरह यह हादसा हुआ उसने झकझोर दिया। हादसे में देश विदेश के लोगों की जान गई। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी का निधन हुआ। उन्होंने हादसे में बचे रमेश विश्वास के बारे में कहा यह उनके लिए दैवीय चमत्कार हुआ है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने 2 मिनट मौन रखकर भगवान से मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। सम्मान कार्यक्रम किया स्थगित पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित होने के बाद पहली बार वृंदावन पहुंची साध्वी ऋतंभरा के सम्मान में वात्सल्य ग्राम और मथुरा के BSA कॉलेज में एक सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को शनिवार को मथुरा आना था। लेकिन विमान हादसे के बाद साध्वी ऋतंभरा ने किसी भी तरह के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया। दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ साध्वी ऋतंभरा ने कहा देश आहत है ऐसे में कोई सम्मान कैसे स्वीकार किया जा सकता है। दुःख की इस घड़ी में हम सब उन दुखित परिवारों के साथ खड़े हों जिन्होंने अपनों को खोया है। हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में निवास दें। पूर्व उर्जा मंत्री रविकांत गर्ग ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए 14 जून को होने बाले दीदी माँ के सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया। अन्त में दो मिनट का मौन धारण कर सभा को विसर्जित किया गया। संचालन आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने किया। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मृतक हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए मथुरा के वृंदावन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। साध्वी ऋतंभरा के आश्रम वात्सल्य ग्राम में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने अपने शब्दों के जरिए मृतक हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी और भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। घटना से पूरा देश आहत वात्सल्य ग्राम में अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटना ग्रस्त होते पर हताहत यात्रियों की आत्म शान्ति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें साध्वी ऋतंभरा ने दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट करते हुए कहा कि यह घटना देश की हृदय विदारक घटना है। इस घटना से पूरा देश आहत है। मृतकों के परिवार के साथ श्रद्धांजलि सभा में पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि जिस तरह यह हादसा हुआ उसने झकझोर दिया। हादसे में देश विदेश के लोगों की जान गई। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपानी का निधन हुआ। उन्होंने हादसे में बचे रमेश विश्वास के बारे में कहा यह उनके लिए दैवीय चमत्कार हुआ है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने 2 मिनट मौन रखकर भगवान से मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। सम्मान कार्यक्रम किया स्थगित पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित होने के बाद पहली बार वृंदावन पहुंची साध्वी ऋतंभरा के सम्मान में वात्सल्य ग्राम और मथुरा के BSA कॉलेज में एक सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को शनिवार को मथुरा आना था। लेकिन विमान हादसे के बाद साध्वी ऋतंभरा ने किसी भी तरह के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने से मना कर दिया। दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ साध्वी ऋतंभरा ने कहा देश आहत है ऐसे में कोई सम्मान कैसे स्वीकार किया जा सकता है। दुःख की इस घड़ी में हम सब उन दुखित परिवारों के साथ खड़े हों जिन्होंने अपनों को खोया है। हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में निवास दें। पूर्व उर्जा मंत्री रविकांत गर्ग ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए 14 जून को होने बाले दीदी माँ के सम्मान समारोह को स्थगित कर दिया। अन्त में दो मिनट का मौन धारण कर सभा को विसर्जित किया गया। संचालन आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने किया।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर