हरियाणा में बेकाबू कैंटर ने छबील पर लोगों को कुचला:एक युवक की मौत, 5 घायल, जूते-चप्पल हाईवे पर बिखरे; कई वाहन भी क्षतिग्रस्त

हरियाणा में बेकाबू कैंटर ने छबील पर लोगों को कुचला:एक युवक की मौत, 5 घायल, जूते-चप्पल हाईवे पर बिखरे; कई वाहन भी क्षतिग्रस्त

हरियाणा के अंबाला शहर में एक कैंटर ने शनिवार को नेशनल हाईवे पर लगाई गई छबील पर शरबत पी रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसा मंजी साहिब गुरुद्वारा के नजदीक हुआ। बेकाबू कैंटर ने वहां खड़े कई वाहनों को भी टक्कर मार दी, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल भेजा। इसके अलावा मृतक के शव को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कैंटर चालक को भी काबू कर लिया है। नेशनल हाईवे पर हुए हादसे से जुड़ीं PHOTOS… यहां जानिए नेशनल हाईवे पर कैसे हुआ हादसा… दिल्ली लुधियाना नेशनल हाईवे लगाई थी छबील
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली लुधियाना नेशनल हाईवे पर यह छबील लगाई गई थी। इसमें साइड में खड़े होकर लोग शरबत पी रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने शरबत पी रहे लोगों को कुचल दिया। इसके बाद टैंकर ने हाईवे किनारे खड़े किए गए कई वाहनों को भी टक्कर मार दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मृतक यूपी के सहारनपुर के रहने वाला था
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिस शख्स की हादसे में मौत हुई, है वो यूपी के सहारनपुर यूपी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय बड़ी संख्या में लोग छबील पर मौजूद थे। इन सभी को छबील लगाने वाले शरबत पिला रहे थे। इसके अलावा छबील लगाने वाले लोग वाहनों को रोक-रोक भी शरबत बांट रहे थे। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा के अंबाला शहर में एक कैंटर ने शनिवार को नेशनल हाईवे पर लगाई गई छबील पर शरबत पी रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसा मंजी साहिब गुरुद्वारा के नजदीक हुआ। बेकाबू कैंटर ने वहां खड़े कई वाहनों को भी टक्कर मार दी, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल भेजा। इसके अलावा मृतक के शव को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कैंटर चालक को भी काबू कर लिया है। नेशनल हाईवे पर हुए हादसे से जुड़ीं PHOTOS… यहां जानिए नेशनल हाईवे पर कैसे हुआ हादसा… दिल्ली लुधियाना नेशनल हाईवे लगाई थी छबील
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली लुधियाना नेशनल हाईवे पर यह छबील लगाई गई थी। इसमें साइड में खड़े होकर लोग शरबत पी रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर ने शरबत पी रहे लोगों को कुचल दिया। इसके बाद टैंकर ने हाईवे किनारे खड़े किए गए कई वाहनों को भी टक्कर मार दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मृतक यूपी के सहारनपुर के रहने वाला था
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिस शख्स की हादसे में मौत हुई, है वो यूपी के सहारनपुर यूपी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय बड़ी संख्या में लोग छबील पर मौजूद थे। इन सभी को छबील लगाने वाले शरबत पिला रहे थे। इसके अलावा छबील लगाने वाले लोग वाहनों को रोक-रोक भी शरबत बांट रहे थे। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…   हरियाणा | दैनिक भास्कर