हरियाणा CM का पंजाब में विरोध:’पानी चोर मुर्दाबाद’ के नारे लगे; सैनी बोले- पता नहीं था कि हमारा जमाई ऐसा निकलेगा

पंजाब के लुधियाना में शनिवार को प्रचार करने पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। पानी के मुद्दे को लेकर कुछ लोगों ने नायब सैनी को काले झंडे दिखाए। प्रदर्शनकारियों ने ‘पंजाब के पानी चोर’ जैसे नारे लगाए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच नायब सैनी के काफिले को निकाला गया। इस विरोध पर नायब सैनी ने कहा मैं रास्ते से जा रहा था। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने रास्ते में कुछ लोग खड़े कर दिए, जो हाथ में काले झंडे लेकर खड़े थे। कांग्रेस और AAP ने मिलकर हरियाणा में भी मुझे बहुत काले झंडे दिखाए, लेकिन हमने सुपड़ा साफ कर दिया। पानी की घटिया राजनीति हमें छोड़नी होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब का सीएम शाम के समय कब मस्त हो जाए पता नहीं। हमें पता नहीं था कि हमारा जमाई ऐसा निकलेगा। पिछले महीने करीब 20 दिन पंजाब और हरियाणा में भाखड़ा डैम के पानी को लेकर विवाद चला था। पंजाब ने हरियाणा को अतिरिक्त 4,500 क्यूसेक पानी देने से इनकार कर दिया था, जिससे दोनों राज्यों में तनाव बढ़ गया। इसके बाद मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा। लुधियाना के वेस्ट हलके में उपचुनाव के लिए 19 जून को वोटिंग होगी। इसी को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। शनिवार को भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार करने CM नायब सैनी लुधियाना पहुंचे। यहां जब वे बाड़ेवाल रोड पर कार्यक्रम में जा रहे थे तो करीब 25-30 लोगों ने उनका विरोध किया। उन्होंने CM को काले झंडे दिखाए। हालांकि उन्हें सिक्योरिटी मिली थी। CM की गाड़ी के आगे पायलट गाड़ी थी। CM नायब सैनी ने कही 7 बड़ी बातें… 1. जीवन गुप्ता मेरे पुराने मित्र
CM नायब सैनी ने कहा कि कई कार्यक्रमों में जाने का मौका मिला। जीवन गुप्ता मेरे पुराने मित्र रहे हैं। परिवार में काफी लंबे समय से आना-जाना है। आज जब मैं लोगों के बीच आया और लोगों का जो उत्साह देखा तो महसूस किया कि लोग इस बात को लेकर सोच रहे हैं कि ये उपचुनाव चल रहा है ये 2027 के चुनाव की मजबूत नींव है। क्योंकि यहां कांग्रेस के साथ AAP ने लोगों के साथ विश्वासघात किया। 2. भ्रष्टाचार छिपाने के लिए अपने विधायक पर FIR की
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब लगातार पीछे जा रहा है। लोग नशे के पैसों से जेब भरते हैं। केंद्र जो योजनाएं भेजता है, ये (AAP) सरकार उसे लागू नहीं करती। कांग्रेस के भ्रष्ट रास्ते से AAP की सरकार दो कदम गति से चल रही है। सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए अपने ही विधायक पर FIR दर्ज की। 3. हरियाणा में 13 लाख महिलाएं उज्जवल योजना का लाभ ले रहीं
सैनी ने कहा कि आज हरियाणा में 13 लाख महिलाएं उज्जवल योजना का लाभ ले रही हैं। गरीब के घर में गैस का सिलेंडर मोदी सरकार ने पहुंचाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमें जितनी एप्लिकेशन दी गईं, हमनें सभी के घर बनाकर उन्हें चाबियां सौंपी। आम आदमी पार्टी सिर्फ अपने ही मकान बना रही है। गरीबों का कोई नहीं सोचता। 4. हरियाणा और पंजाब एक हैं, AAP सरकार गुमराह कर रही
CM ने कहा लोकसभा के अंदर पानी के बिल पर चर्चा हुई थी। तभी बीबीएमबी की स्वतंत्र बॉडी बनाई गई थी। पंजाब गुरुओं की धरती है। मैं प्रणाम करता हूं। गुरुओं ने शिक्षा भी दी है कि कोई व्यक्ति प्यासा ना रहे। ये किस प्रकार की सरकार है। हरियाणा कोई अलग नहीं है। हरियाणा और पंजाब एक हैं। पंजाब हमारा बड़ा भाई है। हाईकोर्ट एक है। हमारी विधानसभा एक है। 5. पंजाब CM शाम के समय कब मस्त हो जाए, पता नहीं
नायब सैनी ने कहा कि पंजाब का CM शाम के समय कब मस्त हो जाए, पता नहीं। हमें पता नहीं था कि हमारा जमाई ऐसा निकलेगा। हम पीने के पानी की बात कर रहे थे। सिंचाई के पानी की बात हमने नहीं की। मैंने कहा था कि यदि पंजाब में एक भी व्यक्ति प्यासा होगा तो हम हरियाणा की जमीन से निकाल कर पानी पंजाब को देंगे। 6. कांग्रेस और AAP वाले एक थाली में खाना खाते हैं
CM ने कहा कांग्रेस और AAP वाले एक ही कमरे में बैठकर एक ही थाली में खाना खाते हैं। एक-दूसरे को गाली देकर एक-दूसरे से समझौता कर लेते हैं। हरियाणा में जहां से मैं सांसद था, वहां से भी दोनों ने मिलकर एक व्यक्ति खड़ा कर दिया, लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी। अब इनका झूठ नहीं चलेगा। 7. हरियाणा में 24 घंटे में अपराधियों को जवाब मिलता है
नायब सैनी ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है, लेकिन हरियाणा में यदि कोई घटना होती है तो 24 घंटे में अपराधियों को जवाब मिल जाता है। हमारी नीयत और नीति साफ है। ये आप सरकार विज्ञापनों में खूब पैसा बर्बाद करती है। CM सैनी पर पंजाब के शिक्षा मंत्री का पलटवार
CM सैनी पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने लुधियाना में हमारा पानी पिया। हमें उम्मीद थी कि आज वह यहां आकर हमारे साथ धोखा नहीं करेंगे। उनकी हिम्मत देखो वह सरेआम कह रहे हैं कि जो बीबीएमबी ने किया बिल्कुल सही है। मंत्री ने कहा- पानी की चोरी के मास्टरमाइंड नायब सैनी
मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब के पानी पर डाका मारा गया। कभी चेयरमेन भेजा गया, कभी अधिकारी भेजे गए। आज यह साफ हो गया कि बीबीएमबी का किस तरह से गलत इस्तेमाल किया गया, इसके मास्टरमाइंड नायब सैनी थे। सैनी ने मुगलों जैसा व्यवहार हमसे किया। नायब सैनी वजीर खान से कम नहीं है। पंजाब के पानी की चोरी के प्लान का जो डिजाइन था, उसके मास्टरमाइंड नायब सैनी हैं। पंजाब के लुधियाना में शनिवार को प्रचार करने पहुंचे हरियाणा के CM नायब सैनी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। पानी के मुद्दे को लेकर कुछ लोगों ने नायब सैनी को काले झंडे दिखाए। प्रदर्शनकारियों ने ‘पंजाब के पानी चोर’ जैसे नारे लगाए। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच नायब सैनी के काफिले को निकाला गया। इस विरोध पर नायब सैनी ने कहा मैं रास्ते से जा रहा था। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने रास्ते में कुछ लोग खड़े कर दिए, जो हाथ में काले झंडे लेकर खड़े थे। कांग्रेस और AAP ने मिलकर हरियाणा में भी मुझे बहुत काले झंडे दिखाए, लेकिन हमने सुपड़ा साफ कर दिया। पानी की घटिया राजनीति हमें छोड़नी होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब का सीएम शाम के समय कब मस्त हो जाए पता नहीं। हमें पता नहीं था कि हमारा जमाई ऐसा निकलेगा। पिछले महीने करीब 20 दिन पंजाब और हरियाणा में भाखड़ा डैम के पानी को लेकर विवाद चला था। पंजाब ने हरियाणा को अतिरिक्त 4,500 क्यूसेक पानी देने से इनकार कर दिया था, जिससे दोनों राज्यों में तनाव बढ़ गया। इसके बाद मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा। लुधियाना के वेस्ट हलके में उपचुनाव के लिए 19 जून को वोटिंग होगी। इसी को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुटी हुई हैं। शनिवार को भाजपा के उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार करने CM नायब सैनी लुधियाना पहुंचे। यहां जब वे बाड़ेवाल रोड पर कार्यक्रम में जा रहे थे तो करीब 25-30 लोगों ने उनका विरोध किया। उन्होंने CM को काले झंडे दिखाए। हालांकि उन्हें सिक्योरिटी मिली थी। CM की गाड़ी के आगे पायलट गाड़ी थी। CM नायब सैनी ने कही 7 बड़ी बातें… 1. जीवन गुप्ता मेरे पुराने मित्र
CM नायब सैनी ने कहा कि कई कार्यक्रमों में जाने का मौका मिला। जीवन गुप्ता मेरे पुराने मित्र रहे हैं। परिवार में काफी लंबे समय से आना-जाना है। आज जब मैं लोगों के बीच आया और लोगों का जो उत्साह देखा तो महसूस किया कि लोग इस बात को लेकर सोच रहे हैं कि ये उपचुनाव चल रहा है ये 2027 के चुनाव की मजबूत नींव है। क्योंकि यहां कांग्रेस के साथ AAP ने लोगों के साथ विश्वासघात किया। 2. भ्रष्टाचार छिपाने के लिए अपने विधायक पर FIR की
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब लगातार पीछे जा रहा है। लोग नशे के पैसों से जेब भरते हैं। केंद्र जो योजनाएं भेजता है, ये (AAP) सरकार उसे लागू नहीं करती। कांग्रेस के भ्रष्ट रास्ते से AAP की सरकार दो कदम गति से चल रही है। सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए अपने ही विधायक पर FIR दर्ज की। 3. हरियाणा में 13 लाख महिलाएं उज्जवल योजना का लाभ ले रहीं
सैनी ने कहा कि आज हरियाणा में 13 लाख महिलाएं उज्जवल योजना का लाभ ले रही हैं। गरीब के घर में गैस का सिलेंडर मोदी सरकार ने पहुंचाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमें जितनी एप्लिकेशन दी गईं, हमनें सभी के घर बनाकर उन्हें चाबियां सौंपी। आम आदमी पार्टी सिर्फ अपने ही मकान बना रही है। गरीबों का कोई नहीं सोचता। 4. हरियाणा और पंजाब एक हैं, AAP सरकार गुमराह कर रही
CM ने कहा लोकसभा के अंदर पानी के बिल पर चर्चा हुई थी। तभी बीबीएमबी की स्वतंत्र बॉडी बनाई गई थी। पंजाब गुरुओं की धरती है। मैं प्रणाम करता हूं। गुरुओं ने शिक्षा भी दी है कि कोई व्यक्ति प्यासा ना रहे। ये किस प्रकार की सरकार है। हरियाणा कोई अलग नहीं है। हरियाणा और पंजाब एक हैं। पंजाब हमारा बड़ा भाई है। हाईकोर्ट एक है। हमारी विधानसभा एक है। 5. पंजाब CM शाम के समय कब मस्त हो जाए, पता नहीं
नायब सैनी ने कहा कि पंजाब का CM शाम के समय कब मस्त हो जाए, पता नहीं। हमें पता नहीं था कि हमारा जमाई ऐसा निकलेगा। हम पीने के पानी की बात कर रहे थे। सिंचाई के पानी की बात हमने नहीं की। मैंने कहा था कि यदि पंजाब में एक भी व्यक्ति प्यासा होगा तो हम हरियाणा की जमीन से निकाल कर पानी पंजाब को देंगे। 6. कांग्रेस और AAP वाले एक थाली में खाना खाते हैं
CM ने कहा कांग्रेस और AAP वाले एक ही कमरे में बैठकर एक ही थाली में खाना खाते हैं। एक-दूसरे को गाली देकर एक-दूसरे से समझौता कर लेते हैं। हरियाणा में जहां से मैं सांसद था, वहां से भी दोनों ने मिलकर एक व्यक्ति खड़ा कर दिया, लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ी। अब इनका झूठ नहीं चलेगा। 7. हरियाणा में 24 घंटे में अपराधियों को जवाब मिलता है
नायब सैनी ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है, लेकिन हरियाणा में यदि कोई घटना होती है तो 24 घंटे में अपराधियों को जवाब मिल जाता है। हमारी नीयत और नीति साफ है। ये आप सरकार विज्ञापनों में खूब पैसा बर्बाद करती है। CM सैनी पर पंजाब के शिक्षा मंत्री का पलटवार
CM सैनी पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने लुधियाना में हमारा पानी पिया। हमें उम्मीद थी कि आज वह यहां आकर हमारे साथ धोखा नहीं करेंगे। उनकी हिम्मत देखो वह सरेआम कह रहे हैं कि जो बीबीएमबी ने किया बिल्कुल सही है। मंत्री ने कहा- पानी की चोरी के मास्टरमाइंड नायब सैनी
मंत्री ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब के पानी पर डाका मारा गया। कभी चेयरमेन भेजा गया, कभी अधिकारी भेजे गए। आज यह साफ हो गया कि बीबीएमबी का किस तरह से गलत इस्तेमाल किया गया, इसके मास्टरमाइंड नायब सैनी थे। सैनी ने मुगलों जैसा व्यवहार हमसे किया। नायब सैनी वजीर खान से कम नहीं है। पंजाब के पानी की चोरी के प्लान का जो डिजाइन था, उसके मास्टरमाइंड नायब सैनी हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर