अर्की में कार खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत:पहाड़ी के मोड़ पर बेकाबू हुई गाड़ी; एक घायल को शिमला रेफर किया

अर्की में कार खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत:पहाड़ी के मोड़ पर बेकाबू हुई गाड़ी; एक घायल को शिमला रेफर किया

सोलन जिले के अर्की उपमंडल में एक कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना ग्राम पंचायत कुंहर के मतलाउग क्षेत्र में एक जोखिमपूर्ण मोड़ पर हुई। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कुंहर निवासी जियालाल और अंधरेडी, पनिहारु निवासी केशव राम कार में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सीधे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से नागरिक चिकित्सालय अर्की पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जियालाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल केशव राम को प्राथमिक इलाज के बाद शिमला रेफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुंहर पंचायत के उपप्रधान विनोद ठाकुर और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मोड़ पर पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मृतक जियालाल के शव का अर्की अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस खतरनाक मोड़ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। सोलन जिले के अर्की उपमंडल में एक कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना ग्राम पंचायत कुंहर के मतलाउग क्षेत्र में एक जोखिमपूर्ण मोड़ पर हुई। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कुंहर निवासी जियालाल और अंधरेडी, पनिहारु निवासी केशव राम कार में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सीधे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से नागरिक चिकित्सालय अर्की पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जियालाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल केशव राम को प्राथमिक इलाज के बाद शिमला रेफर किया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुंहर पंचायत के उपप्रधान विनोद ठाकुर और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर लिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मोड़ पर पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मृतक जियालाल के शव का अर्की अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस खतरनाक मोड़ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।   हिमाचल | दैनिक भास्कर