यूपी के 54 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:24 घंटे में 46 जिलों में बरसात; हीटवेव का असर खत्म…पारा 39.2°C

यूपी के 54 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:24 घंटे में 46 जिलों में बरसात; हीटवेव का असर खत्म…पारा 39.2°C

यूपी में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 54 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटे में 46 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक 149 मिमी बारिश बरेली में रिकॉर्ड की गई। यहां 6 घंटे की बारिश में कॉलोनियों और हाईवे पर घुटनों तक पानी भर गया। उधर, प्रदेश में अब लू (हीटवेव) का असर खत्म हो गया है। सोमवार को किसी भी शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार नहीं गया। वाराणसी सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद जौनपुर 39.1 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा। कल की बारिश की 3 तस्वीरें- अगले 5 दिन मौसम कैसा रहेगा, जानिए 18 जून को गोरखपुर के रास्ते मानसून की यूपी में एंट्री मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा इस समय मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, पुरी और बालुरघाट जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजर रही है। अगले 3-4 दिनों में यह गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों तक भी पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री होगी। पिछली बार 20 जून को मानसून आने की संभावना जताई गई थी, लेकिन यह 10 दिन की देरी से आया था। जबकि केरल में तय डेट से दो दिन पहले 30 मई को एंट्री कर गया था। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए- यूपी में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 54 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटे में 46 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। सबसे अधिक 149 मिमी बारिश बरेली में रिकॉर्ड की गई। यहां 6 घंटे की बारिश में कॉलोनियों और हाईवे पर घुटनों तक पानी भर गया। उधर, प्रदेश में अब लू (हीटवेव) का असर खत्म हो गया है। सोमवार को किसी भी शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार नहीं गया। वाराणसी सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद जौनपुर 39.1 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर रहा। कल की बारिश की 3 तस्वीरें- अगले 5 दिन मौसम कैसा रहेगा, जानिए 18 जून को गोरखपुर के रास्ते मानसून की यूपी में एंट्री मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा इस समय मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, पुरी और बालुरघाट जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजर रही है। अगले 3-4 दिनों में यह गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों तक भी पहुंच सकता है। उत्तर प्रदेश में 18 जून को गोरखपुर से मानसून की एंट्री होगी। पिछली बार 20 जून को मानसून आने की संभावना जताई गई थी, लेकिन यह 10 दिन की देरी से आया था। जबकि केरल में तय डेट से दो दिन पहले 30 मई को एंट्री कर गया था। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर