अयोध्या के श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने हाथरस की घटना पर दुख जताया। घटना के 4 दिन बाद भोले बाबा पहली बार कैमरे पर आए। बाबा के बयान पर आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा- वह सरकार के सामने आएं और अपने अपराध को स्वीकार करें। गलती उसी की होती है, जो कथा कहता है। ये गलती क्षमा नहीं की जा सकती है। आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा- सूरज पाल या भोले बाबा के नाम से जो प्रसिद्ध हैं, वे घटना देखकर भाग गए। भूमिगत हो गए। अब इतने दिनों बाद कह रहे हैं कि वह घटना से दुखी हैं। वकील के माध्यम से सारी व्यवस्थाएं बता रहे हैं। अगर कोई घटना घटती है तो जो भी कथा कहता है, उसी की जिम्मेदारी होती है। उनको स्पष्ट रूप से जाकर सरकार के सामने अपराध स्वीकार करना चाहिए। ये गलती क्षमा नहीं की जा सकती
आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा- जांच हुई है, जांच में अपराधी माने गए हैं। इसलिए उनको जेल होना चाहिए। घटना की जांच हो रही है, जांच सामने आने पर जो भोले बाबा के नाम से जाने जाते हैं, वो पकड़े जाएंगे। इतने दिन छिपकर अब बोल रहे हैं तो उनकी गलती है। ये गलती क्षमा नहीं की जा सकती है। जो बचे हैं, रामलला उन्हें शक्ति दें
इतने लोगों की जान गई, बहुत घायल हैं। उनसे पूछताछ हुई। पता चल गया कि घटना कैसे हुई। अब वो भाग कर और छिप कर नहीं रह सकते हैं। सामने आएं, जो अपराध है, उसे स्वीकार करें, जिससे सरकार कार्रवाई कर सके। इस घटना से हमारे देशवासी बहुत दुखी हैं। हृदयविदारक घटना थी। जो बचे हैं, रामलला उन्हें शक्ति दें। भोले बाबा हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया
हाथरस हादसे के बाद पहली बार भोले बाबा सामने आया। शनिवार सुबह न्यूज एजेंसी ANI से कहा- हम 2 जुलाई की भगदड़ की घटना के बाद से बहुत दुखी हैं। हमें और संगत को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दें। सभी शासन और प्रशासन पर भरोसा रखें। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवी हैं, वो बख्शे नहीं जाएंगे। मृतकों के परिजन और घायलों की मदद हमारी कमेटी करेगी। अयोध्या के श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने हाथरस की घटना पर दुख जताया। घटना के 4 दिन बाद भोले बाबा पहली बार कैमरे पर आए। बाबा के बयान पर आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा- वह सरकार के सामने आएं और अपने अपराध को स्वीकार करें। गलती उसी की होती है, जो कथा कहता है। ये गलती क्षमा नहीं की जा सकती है। आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा- सूरज पाल या भोले बाबा के नाम से जो प्रसिद्ध हैं, वे घटना देखकर भाग गए। भूमिगत हो गए। अब इतने दिनों बाद कह रहे हैं कि वह घटना से दुखी हैं। वकील के माध्यम से सारी व्यवस्थाएं बता रहे हैं। अगर कोई घटना घटती है तो जो भी कथा कहता है, उसी की जिम्मेदारी होती है। उनको स्पष्ट रूप से जाकर सरकार के सामने अपराध स्वीकार करना चाहिए। ये गलती क्षमा नहीं की जा सकती
आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा- जांच हुई है, जांच में अपराधी माने गए हैं। इसलिए उनको जेल होना चाहिए। घटना की जांच हो रही है, जांच सामने आने पर जो भोले बाबा के नाम से जाने जाते हैं, वो पकड़े जाएंगे। इतने दिन छिपकर अब बोल रहे हैं तो उनकी गलती है। ये गलती क्षमा नहीं की जा सकती है। जो बचे हैं, रामलला उन्हें शक्ति दें
इतने लोगों की जान गई, बहुत घायल हैं। उनसे पूछताछ हुई। पता चल गया कि घटना कैसे हुई। अब वो भाग कर और छिप कर नहीं रह सकते हैं। सामने आएं, जो अपराध है, उसे स्वीकार करें, जिससे सरकार कार्रवाई कर सके। इस घटना से हमारे देशवासी बहुत दुखी हैं। हृदयविदारक घटना थी। जो बचे हैं, रामलला उन्हें शक्ति दें। भोले बाबा हाथरस हादसे के बाद पहली बार सामने आया
हाथरस हादसे के बाद पहली बार भोले बाबा सामने आया। शनिवार सुबह न्यूज एजेंसी ANI से कहा- हम 2 जुलाई की भगदड़ की घटना के बाद से बहुत दुखी हैं। हमें और संगत को इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दें। सभी शासन और प्रशासन पर भरोसा रखें। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवी हैं, वो बख्शे नहीं जाएंगे। मृतकों के परिजन और घायलों की मदद हमारी कमेटी करेगी। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
राम मंदिर के मुख्य पुजारी बोले-भोले बाबा गलती स्वीकार करें:इतने दिन छिपकर अब दुख जता रहें, ये गलती क्षमा नहीं की जा सकती
