हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए पहला राजनीतिक गठबंधन बन गया है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक साथ आ गए हैं। बसपा हरियाणा की 90 सीटों में से 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन के नेता अभय चौटाला होंगे। गठबंधन का ऐलान करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि जनता की इच्छा के अनुसार किया गया है। भाजपा और कांग्रेस ने देश को लूटा है। चौटाला ने कहा कि हम गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन बनाकर सरकार बनाएंगे। वहीं, बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने कहा कि सरकार बनने पर अभय चौटाला को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। यह गठबंधन सिर्फ विधानसभा चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, अन्य चुनाव भी मिलकर लड़े जाएंगे। आकाश ने बताया कि मायावती और अभय चौटाला की 6 जुलाई को मीटिंग हुई थी। INLD और BSP के बीच तीसरी बाद गठबंधन दरअसल, हरियाणा में ये तीसरी बार है जब बसपा और इनेलो दोनों दल साथ आ रहे हैं। साल 1998 के लोकसभा चुनाव के दौरान इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था। इस साल INLD ने सात और BSP ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। दोनों दलों के बीच दूसरी बार गठबंधन साल 2018 में हुआ था। मगर यह गठबंधन विधानसभा चुनाव से पहले ही टूट गया था। कांग्रेस के लिए होगी दिक्कत INLD और बीएसपी के गठबंधन से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका लग सकता है। बसपा हरियाणा की सियासत में 1989 से किस्मत आजमा रही है। मायावती ने 1998 के लोकसभा चुनाव में के इंडियन नेशनल दल के साथ गठबंधन किया था। तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से एक सीट पर जीत दर्ज की थी। 2018 के चुनाव के लिए दोनों दलों ने हाथ मिलाया था लेकिन चुनाव से पहले गठबंधन टूट गया था। बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती और इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला की स्वीकृति में बाद यह फैसला हुआ। अभय ने चुनाव को लेकर लगाई वादों की झड़ी बसपा से गठबंधन के ऐलान के बाद अभय सिंह चौटाला ने वादों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि यदि हमारी गठबंधन की सरकार बनती है तो हम बुढ़ापा पेंशन 7500 रुपए महीना करेंगे।हर घर में हम रोजगार देंगे। हर घर को बिजली और पानी फ्री दिया जाएगा। अभय यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार ऐसा सिस्टम बनाएगी कि बिजली बिल सिर्फ 500 रुपए महीना ही आएगा। अनुसूचित जाति के लोगों को 100 गज के प्लाट पर मकान बनाकर देंगे। 100 गज SC छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। SC-BC छात्रों से स्नातक तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए पहला राजनीतिक गठबंधन बन गया है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक साथ आ गए हैं। बसपा हरियाणा की 90 सीटों में से 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन के नेता अभय चौटाला होंगे। गठबंधन का ऐलान करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि यह गठबंधन स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि जनता की इच्छा के अनुसार किया गया है। भाजपा और कांग्रेस ने देश को लूटा है। चौटाला ने कहा कि हम गैर भाजपा और गैर कांग्रेस गठबंधन बनाकर सरकार बनाएंगे। वहीं, बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक और मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने कहा कि सरकार बनने पर अभय चौटाला को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। यह गठबंधन सिर्फ विधानसभा चुनाव तक सीमित नहीं रहेगा, अन्य चुनाव भी मिलकर लड़े जाएंगे। आकाश ने बताया कि मायावती और अभय चौटाला की 6 जुलाई को मीटिंग हुई थी। INLD और BSP के बीच तीसरी बाद गठबंधन दरअसल, हरियाणा में ये तीसरी बार है जब बसपा और इनेलो दोनों दल साथ आ रहे हैं। साल 1998 के लोकसभा चुनाव के दौरान इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था। इस साल INLD ने सात और BSP ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। दोनों दलों के बीच दूसरी बार गठबंधन साल 2018 में हुआ था। मगर यह गठबंधन विधानसभा चुनाव से पहले ही टूट गया था। कांग्रेस के लिए होगी दिक्कत INLD और बीएसपी के गठबंधन से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका लग सकता है। बसपा हरियाणा की सियासत में 1989 से किस्मत आजमा रही है। मायावती ने 1998 के लोकसभा चुनाव में के इंडियन नेशनल दल के साथ गठबंधन किया था। तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से एक सीट पर जीत दर्ज की थी। 2018 के चुनाव के लिए दोनों दलों ने हाथ मिलाया था लेकिन चुनाव से पहले गठबंधन टूट गया था। बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती और इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला की स्वीकृति में बाद यह फैसला हुआ। अभय ने चुनाव को लेकर लगाई वादों की झड़ी बसपा से गठबंधन के ऐलान के बाद अभय सिंह चौटाला ने वादों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि यदि हमारी गठबंधन की सरकार बनती है तो हम बुढ़ापा पेंशन 7500 रुपए महीना करेंगे।हर घर में हम रोजगार देंगे। हर घर को बिजली और पानी फ्री दिया जाएगा। अभय यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि उनकी सरकार ऐसा सिस्टम बनाएगी कि बिजली बिल सिर्फ 500 रुपए महीना ही आएगा। अनुसूचित जाति के लोगों को 100 गज के प्लाट पर मकान बनाकर देंगे। 100 गज SC छात्रों को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। SC-BC छात्रों से स्नातक तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
