फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की ग्रिल तोड़ी:डीसी ने NHAI को दिए कार्रवाई के आदेश; लोगों से अपील-शरारती तत्वों की सूचना दें

फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की ग्रिल तोड़ी:डीसी ने NHAI को दिए कार्रवाई के आदेश; लोगों से अपील-शरारती तत्वों की सूचना दें

हरियाणा के फरीदाबाद से निकलने वाले दिल्ली बड़ोदरा मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे के सर्विस लाइन पर लगे लोहे की ग्रिल को तोड़कर ले जाने वाले अज्ञात शरारती तत्व पर कार्रवाई होगी। इसके लिए डीसी ने NHAI अधिकारी को आदेश दिया है। डीसी यहां पौधारोपण के लिए पहुंचे थे। वहां पर ग्रिल को टूटा देख कर वे हैरान रह गए। डीसी विक्रम सिंह यादव ने कहा कि जो शरारती तत्व ऐसी हरकत करते हैं, उनकी जानकारी लोगों को भी प्रशासन को देनी चाहिए। उन्हें पकड़वाने में पुलिस की भी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा यह प्रॉपर्टी सभी की है। इस तरह की हरकत करने वाले लोगों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। डीसी विक्रम सिंह यादव आज NHAI द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के लिए सेक्टर 2 स्थित दिल्ली बड़ोदरा मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे के सर्विस लाइन के पास पहुंचे। इस दौरान विक्रम सिंह यादव ने टूटे हुए और तोड़े गए ग्रिल को देखकर अधिकारियों को आदेश दिया कि ऐसे लोगों की शिकायत थाने में दें, जो हाईवे की ग्रिल को तोड़कर ले जाते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा ऐसे शरारती तत्व के लोग जब ऐसी हकरत करते हुए दिखाई दें तो उसी समय बताना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा अगले एक से दो महीने में यह हाईवे शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन जो लोग ग्रिल को तोड़कर लेकर जाते हैं, वे अच्छा नही करते हैं। ऐसे लोगों पर कार्यवाही जरूर होनी चाहिए। ऐसे लोग जब दिखाई दे तो NHAI या पुलिस को जरूर बताएं। हरियाणा के फरीदाबाद से निकलने वाले दिल्ली बड़ोदरा मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे के सर्विस लाइन पर लगे लोहे की ग्रिल को तोड़कर ले जाने वाले अज्ञात शरारती तत्व पर कार्रवाई होगी। इसके लिए डीसी ने NHAI अधिकारी को आदेश दिया है। डीसी यहां पौधारोपण के लिए पहुंचे थे। वहां पर ग्रिल को टूटा देख कर वे हैरान रह गए। डीसी विक्रम सिंह यादव ने कहा कि जो शरारती तत्व ऐसी हरकत करते हैं, उनकी जानकारी लोगों को भी प्रशासन को देनी चाहिए। उन्हें पकड़वाने में पुलिस की भी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा यह प्रॉपर्टी सभी की है। इस तरह की हरकत करने वाले लोगों को सजा जरूर मिलनी चाहिए। डीसी विक्रम सिंह यादव आज NHAI द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के लिए सेक्टर 2 स्थित दिल्ली बड़ोदरा मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे के सर्विस लाइन के पास पहुंचे। इस दौरान विक्रम सिंह यादव ने टूटे हुए और तोड़े गए ग्रिल को देखकर अधिकारियों को आदेश दिया कि ऐसे लोगों की शिकायत थाने में दें, जो हाईवे की ग्रिल को तोड़कर ले जाते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा ऐसे शरारती तत्व के लोग जब ऐसी हकरत करते हुए दिखाई दें तो उसी समय बताना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा अगले एक से दो महीने में यह हाईवे शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन जो लोग ग्रिल को तोड़कर लेकर जाते हैं, वे अच्छा नही करते हैं। ऐसे लोगों पर कार्यवाही जरूर होनी चाहिए। ऐसे लोग जब दिखाई दे तो NHAI या पुलिस को जरूर बताएं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर