हिमाचल प्रदेश में आज बारिश का येलो अलर्ट:निम्न व मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होगी बरसात, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश में आज बारिश का येलो अलर्ट:निम्न व मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होगी बरसात, कल से कमजोर पड़ेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा बीते दिनों जारी मौसम के साफ बने रहने के पूर्वानुमान बीच बीते 2-3 दिनों से राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में रोज जमकर बारिश हो रही है। IMD के अनुमान के विपरीत में बीते 2-3 दिनों से हिमाचल में बारिश का मौसम बना हुआ है। वहीं आज मौसम विज्ञान केंद्र आगामी कुछ घंटों के लिए प्रदेश निम्न और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। निम्न व मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के आसार IMD का पूर्वानुमान है कि आज प्रदेश के कम और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अपडेट के अनुसार अगले कुछ घंटों तक प्रदेश के शिमला, सोलन, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर सहित कई अन्य क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि उसकी जिला अनुसार जानकारी नहीं दी गई हैं। बीते 24 घंटों में हुई कितनी बारिश IMD द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों में कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में बारिश हुई है। इस दौरान प्रदेश के सोलन जिले में सबसे ज्यादा 8.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। कल से कमजोर पड़ेगा मानसून मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आगामी कुछ घंटों तक प्रदेश के निम्न और मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होगी। जिसके बाद आगामी कल से हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ बनेगा रहेगा। IMD का पूर्वानुमान है कि 15 सितंबर तक प्रदेश में बारिश नहीं होने की संभावना लगाई गई है। ऐसे में आगामी कल से प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने के आसार लगाए जा रहे है। शिमला में लोग कंफ्यूज बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र ने बीते 7 सितंबर से ही मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया था। लेकिन बीते 2-3 दिनों से शिमला में जमकर बारिश हो रही है। जिसके कारण लोग कंफ्यूज की स्थिति में रहे कि घर से बाहर निकले तो छाता साथ ले जाएं या नहीं। हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा बीते दिनों जारी मौसम के साफ बने रहने के पूर्वानुमान बीच बीते 2-3 दिनों से राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में रोज जमकर बारिश हो रही है। IMD के अनुमान के विपरीत में बीते 2-3 दिनों से हिमाचल में बारिश का मौसम बना हुआ है। वहीं आज मौसम विज्ञान केंद्र आगामी कुछ घंटों के लिए प्रदेश निम्न और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। निम्न व मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के आसार IMD का पूर्वानुमान है कि आज प्रदेश के कम और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अपडेट के अनुसार अगले कुछ घंटों तक प्रदेश के शिमला, सोलन, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर सहित कई अन्य क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि उसकी जिला अनुसार जानकारी नहीं दी गई हैं। बीते 24 घंटों में हुई कितनी बारिश IMD द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों में कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में बारिश हुई है। इस दौरान प्रदेश के सोलन जिले में सबसे ज्यादा 8.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। कल से कमजोर पड़ेगा मानसून मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में आगामी कुछ घंटों तक प्रदेश के निम्न और मध्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होगी। जिसके बाद आगामी कल से हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ बनेगा रहेगा। IMD का पूर्वानुमान है कि 15 सितंबर तक प्रदेश में बारिश नहीं होने की संभावना लगाई गई है। ऐसे में आगामी कल से प्रदेश में मानसून के कमजोर पड़ने के आसार लगाए जा रहे है। शिमला में लोग कंफ्यूज बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र ने बीते 7 सितंबर से ही मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान लगाया था। लेकिन बीते 2-3 दिनों से शिमला में जमकर बारिश हो रही है। जिसके कारण लोग कंफ्यूज की स्थिति में रहे कि घर से बाहर निकले तो छाता साथ ले जाएं या नहीं।   हिमाचल | दैनिक भास्कर