भास्कर न्यूज | लुधियाना चोरी के बाइक पर लूट के मोबाइल फोन बेचने जा रहे एक आरोपी को थाना जमालपुर की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त आरोपी से लूट के पांच मोबाइल फोन और चोरी का मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की पहचान बेअंत कॉलोनी निवासी मोहम्मद रियाज है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपी का अदालत से रिमांड हासिल कर उसके अन्य साथियों और कई लूट की वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए थाना जमालपुर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनकी पार्टी बुधवार को इलाका में गश्त कर रही थी। इस दौरान उनकी पुलिस रामनगर स्थित मुंडिया कला में मौजूद थी तभी उक्त आरोपी के बारे में सूचना मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को मोटरसाइकिल पर जाते हुए काबू किया जिसके दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जब उन्होंने आरोपी की तलाशी ली तो उसे पांच लूट के मोबाइल फोन बरामद हुए। .मजदूरों से भी लूटता था मोबाईल: इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रवासी मजदूरों से लूट की वारदातें करता था। उसने मजदूरों से मोबाइल फोन लूटने की वारदातों को अंजाम देने के लिए फोकल प्वाइंट इलाके से ही एक बाइक चोरी किया था। अब इस बाइक पर मजदूरों से मोबाइल फोन लुटा था ताकि उसकी पहचान ना हो सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर इलाका से ही गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी का आपराधिक रिकार्ड भी खंगालने की बात मानी जा रही है। भास्कर न्यूज | लुधियाना चोरी के बाइक पर लूट के मोबाइल फोन बेचने जा रहे एक आरोपी को थाना जमालपुर की पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त आरोपी से लूट के पांच मोबाइल फोन और चोरी का मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की पहचान बेअंत कॉलोनी निवासी मोहम्मद रियाज है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपी का अदालत से रिमांड हासिल कर उसके अन्य साथियों और कई लूट की वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए थाना जमालपुर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनकी पार्टी बुधवार को इलाका में गश्त कर रही थी। इस दौरान उनकी पुलिस रामनगर स्थित मुंडिया कला में मौजूद थी तभी उक्त आरोपी के बारे में सूचना मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को मोटरसाइकिल पर जाते हुए काबू किया जिसके दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। जब उन्होंने आरोपी की तलाशी ली तो उसे पांच लूट के मोबाइल फोन बरामद हुए। .मजदूरों से भी लूटता था मोबाईल: इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रवासी मजदूरों से लूट की वारदातें करता था। उसने मजदूरों से मोबाइल फोन लूटने की वारदातों को अंजाम देने के लिए फोकल प्वाइंट इलाके से ही एक बाइक चोरी किया था। अब इस बाइक पर मजदूरों से मोबाइल फोन लुटा था ताकि उसकी पहचान ना हो सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर इलाका से ही गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी का आपराधिक रिकार्ड भी खंगालने की बात मानी जा रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

चंडीगढ़ समेत पंजाब के 10 जिलों में शीतलहर:फिरोजपुर में तापमान 0.9 डिग्री पहुंचा, हवा की गति धीमी, कोहरे के लिए येलो अलर्ट
चंडीगढ़ समेत पंजाब के 10 जिलों में शीतलहर:फिरोजपुर में तापमान 0.9 डिग्री पहुंचा, हवा की गति धीमी, कोहरे के लिए येलो अलर्ट पंजाब-चंडीगढ़ में शीतलहर का असर दिख रहा है। लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में 24 दिसंबर तक शीतलहर का असर बना रहेगा। वहीं, पंजाब के फिरोजपुर में तापमान 1 डिग्री से कम यानी 0.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही 11 जिले ऐसे हैं जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम पाया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चंडीगढ़ समेत पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट और रूपनगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तापमान 5 डिग्री से नीचे या उसके करीब पहुंच सकता है। जबकि पंजाब के अन्य हिस्सों में मौसम साफ और सामान्य रहने की उम्मीद है। घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से हवा मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही है। यही वजह है कि पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है और लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही हवा की गति भी अब काफी कम हो गई है। पिछले कुछ दिनों में हवा की गति करीब 10 किलोमीटर थी जो अब करीब 4 किलोमीटर प्रति घंटे पर पहुंच गई है। इसका मतलब है कि कोहरे का असर अब पंजाब और मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। पंजाब में आज गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और फरीदकोट में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच रहने की उम्मीद है। चंडीगढ़-पंजाब के शहरों का मौसम चंडीगढ़- सुबह के समय हल्की धुंध रहने के आसार हैं। तापमान 6 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। अमृतसर- सुबह के समय हल्की धुंध रहने के आसार हैं। तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- कोल्ड-वेव का अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 3 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- सुबह के समय हल्की धुंध रहने के आसार हैं। तापमान 5 से 21 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- सुबह के समय हल्की धुंध रहने के आसार हैं। तापमान 5 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- सुबह के समय हल्की धुंध रहने के आसार हैं। तापमान 8 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।

छात्रों ने आईटीबीपी मुख्यालय का किया दौरा
छात्रों ने आईटीबीपी मुख्यालय का किया दौरा अमृतसर | रायन इंटरनेशनल स्कूल अमृतसर के तीस छात्रों ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) मुख्यालय का दौरा किया। छात्रों ने चेयरमैन डॉ. एएफ पिंटो और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. ग्रेस पिंटो की अध्यक्षता में एक ज्ञानवर्धक सत्र में भाग लिया, जिसमें भारत के सीमा सुरक्षा बलों के जीवन और जिम्मेदारियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी दी गई। इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना और राष्ट्र की रक्षा के लिए आवश्यक समर्पण के बारे में जागरूकता पैदा करना था। बातचीत के दौरान छात्रों को आईटीबीपी के जवानों से मिलने का सम्मान मिला, जिन्होंने भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने अनुभव, कर्तव्य और चुनौतियों को साझा किया। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण एक प्रभावशाली ड्रिल प्रदर्शन था, जहां छात्रों ने सैनिकों की कार्य-प्रणाली देखी और विभिन्न हथियारों के कठोर रखरखाव और संचालन के बारे में सीखा। स्कूल की प्रिंसिपल कंचन मल्होत्रा ने कहा कि यह दौरा हमारे छात्रों को हमारे सैनिकों के बलिदान और समर्पण को समझने का मूल्यवान अवसर था।

अबोहर में आपस में भिड़ी दो बाइक:5 स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल, सिर और टांगों में चोट, राहगीरों ने बुलाई एम्बुलेंस
अबोहर में आपस में भिड़ी दो बाइक:5 स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल, सिर और टांगों में चोट, राहगीरों ने बुलाई एम्बुलेंस फाजिल्का जिले के अबोहर के हनुमानगढ़ रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। दो अलग-अलग स्कूलों के स्टूडेंट की बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में पांच स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना एम्बुलेंस को देकर घायल स्टूडेंट को अस्पताल भिजवाया। दोनों बाइकों पर स्टूडेंट स्कूल जा रहे थे जानकारी के अनुसार गांव रायपुरा के लक्ष्य (पिता विक्रम), बल्लूआना के नवनीत (पिता लेखराज) और धर्मपुरा के दीपक (पिता हरजिंदर) बाइक पर सवार थे। तीनों अमृत मॉडल स्कूल जा रहे थे। वहीं गणेश विहार के लक्ष्य (पिता नीरज बांसल) और प्रेम नगर के आर्यन (पिता सन्नी) बाइक पर डीएवी स्कूल की तरफ जा रहे थे। हनुमानगढ़ रोड के ओवरब्रिज पर हादसा हादसा हनुमानगढ़ रोड के ओवरब्रिज पर हुआ। दोनों बाइकें इतनी तेजी से टकराई कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी छात्र सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल छात्रों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी स्टूडेंट के सिर और टांगों में गंभीर चोटें आई हैं।