धर्मशाला में गुरुनानक देव की जयंती पर निकला नगर कीर्तन:फूलों से सजी गुरू महाराज की पालकी, खालसा इंटरनेशनल ग्रुप के सदस्यों​​​​​​​ ने दिखाए करतब

धर्मशाला में गुरुनानक देव की जयंती पर निकला नगर कीर्तन:फूलों से सजी गुरू महाराज की पालकी, खालसा इंटरनेशनल ग्रुप के सदस्यों​​​​​​​ ने दिखाए करतब

कांगड़ा जिले में गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को धर्मशाला के गुरुद्वारा कमेटी द्वारा भव्य नगर संकीर्तन और शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। 15 नवंबर को मनाए जाने वाले इस पवित्र गुरुपर्व के मौके पर पूरे शहर में श्रद्धालुओं का जोश और भक्ति भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। फूलों से सजी गुरू महाराज की पालकी आकर्षण का केंद्र रही। लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत सबसे आगे पंजाब से आए दलेर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप के सदस्य हैरतअंगेज कारनामे दिखाते चल रहे थे। उसके पीछे लुधियाना का पीएस खालसा बैंड प्रदर्शन करते चल रहा था। नगर की सड़कों पर निकली शोभा यात्रा में संगत ने पूरे श्रद्धा और समर्पण के साथ भाग लिया, वहीं इस आयोजन ने गुरु नानक देव जी के विचारों और शिक्षाओं को आम जन तक पहुंचाने का काम किया। सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देवजी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर वीरवार को धर्मशाला शहर में नगर कीर्तन और शोभायात्रा निकाली गई। 15 नवंबर को है प्रकाश पर्व गुरुद्वारा रोड से नगर कीर्तन रवाना हुआ, जो डिपू बाजार, कचहरी रोड, से होते हुए नगर कीर्तन गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन का जगह-जगह व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। संगत को प्रसाद स्वरूप मिठाइयों का वितरण किया गया। सिख समाज के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। सुक्खा बाबा की लंबाई देख सेल्फी लेने वालों की लगी होड़ नगर कीर्तन में पंजाब से आए दलेर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप के सदस्यों के हैरतअंगेज प्रदर्शन को देख हर कोई हतप्रभ था, वहीं ग्रुप में शामिल साढ़े सात फिट लंबे सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा बाबा सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब निवासी 35 वर्षीय सुखदेव की लंबाई देखकर हर कोई उनके साथ सेल्फी लेता दिख रहा था। नगर कीर्तन के दौरान उन्होंने भी कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। कांगड़ा जिले में गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को धर्मशाला के गुरुद्वारा कमेटी द्वारा भव्य नगर संकीर्तन और शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। 15 नवंबर को मनाए जाने वाले इस पवित्र गुरुपर्व के मौके पर पूरे शहर में श्रद्धालुओं का जोश और भक्ति भावना का अनूठा संगम देखने को मिला। फूलों से सजी गुरू महाराज की पालकी आकर्षण का केंद्र रही। लोगों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत सबसे आगे पंजाब से आए दलेर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप के सदस्य हैरतअंगेज कारनामे दिखाते चल रहे थे। उसके पीछे लुधियाना का पीएस खालसा बैंड प्रदर्शन करते चल रहा था। नगर की सड़कों पर निकली शोभा यात्रा में संगत ने पूरे श्रद्धा और समर्पण के साथ भाग लिया, वहीं इस आयोजन ने गुरु नानक देव जी के विचारों और शिक्षाओं को आम जन तक पहुंचाने का काम किया। सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देवजी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर वीरवार को धर्मशाला शहर में नगर कीर्तन और शोभायात्रा निकाली गई। 15 नवंबर को है प्रकाश पर्व गुरुद्वारा रोड से नगर कीर्तन रवाना हुआ, जो डिपू बाजार, कचहरी रोड, से होते हुए नगर कीर्तन गुरुद्वारे में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन का जगह-जगह व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। संगत को प्रसाद स्वरूप मिठाइयों का वितरण किया गया। सिख समाज के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। सुक्खा बाबा की लंबाई देख सेल्फी लेने वालों की लगी होड़ नगर कीर्तन में पंजाब से आए दलेर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप के सदस्यों के हैरतअंगेज प्रदर्शन को देख हर कोई हतप्रभ था, वहीं ग्रुप में शामिल साढ़े सात फिट लंबे सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा बाबा सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। पंजाब के जिला फतेहगढ़ साहिब निवासी 35 वर्षीय सुखदेव की लंबाई देखकर हर कोई उनके साथ सेल्फी लेता दिख रहा था। नगर कीर्तन के दौरान उन्होंने भी कई हैरतअंगेज करतब दिखाए।   हिमाचल | दैनिक भास्कर