अखिलेश ने 78 सिलेक्टेड दलितों को नौकरी नहीं दी:सांसद चंद्रशेखर का दावा- इंतजार में कई मर गए; सीएम योगी को लिखा लेटर

अखिलेश ने 78 सिलेक्टेड दलितों को नौकरी नहीं दी:सांसद चंद्रशेखर का दावा- इंतजार में कई मर गए; सीएम योगी को लिखा लेटर

भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने 2012 में ARO (सहायक समीक्षा अधिकारी) के लिए चयनित 78 SC/ST अभ्यर्थियों को जानबूझकर नौकरी से वंचित रखने का आरोप लगाया है। सांसद ने इसे सपा की दलित विरोधी मानसिकता का जीवंत उदाहरण बताया। चंद्रशेखर ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर नियुक्ति देने की मांग की है। सपा ने दलितों के साथ किया अन्याय
चंद्रशेखर ने कहा, 2012 में यूपी लोक सेवा आयोग ने ARO पदों के लिए 78 SC/ST अभ्यर्थियों का चयन किया था, लेकिन सपा सरकार ने जानबूझकर उन्हें नियुक्त नहीं किया। उन्होंने इसे संविधान और आरक्षण नीति का घोर उल्लंघन बताया। सत्ता की सनक में संवैधानिक नियमों की अनदेखी
चंद्रशेखर के मुताबिक, नियुक्ति न देने के पीछे कोई तकनीकी या कानूनी अड़चन नहीं थी। सपा सरकार ने जानबूझकर संवैधानिक प्रावधानों को दरकिनार किया। दलितों के साथ सपा सरकार ने जो किया, वह न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि भारत के लोकतंत्र और आरक्षण व्यवस्था पर भी सीधा हमला है। कई अभ्यर्थी दम तोड़ चुके, कई बीमार
चंद्रशेखर ने कहा, चयनित अभ्यर्थियों में कुछ ने लंबा इंतजार करते-करते दम तोड़ दिया, जबकि कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। चंद्रशेखर ने इसे दलित समाज के साथ किया गया ऐतिहासिक अन्याय करार दिया। चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तत्काल हस्तक्षेप करने और नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग की है। उन्होंने सीएम को “दलितों की उम्मीद की अंतिम किरण” बताया। सपा की दलित विरोधी मानसिकता नई नहीं
चंद्रशेखर ने याद दिलाया कि सपा की छात्र इकाई ‘लोहिया वाहिनी’ पहले भी बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर उस पर अखिलेश यादव का चेहरा चिपकाने जैसा कृत्य कर चुकी है। यह मामला उस समय एससी/एसटी आयोग तक पहुंचा था और एफआईआर भी दर्ज हुई थी। ———————- यह खबर भी पढ़िए… आगरा में ज्वेलर की सरेआम हत्या का LIVE VIDEO:10 लाख का जेवर लूटकर भाग रहे बदमाशों को रोका तो मारी गोली आगरा में ज्वेलर की हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि 10 लाख की ज्वेलरी लेकर दो बदमाश शोरूम से निकल रहे हैं, तभी कारोबारी योगेंद्र चौधरी पहुंच जाते हैं। बदमाशों को रोकने का प्रयास करते हैं, तभी बदमाशों ने उनके पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही वे गिर पड़े और तड़पने लगे। वारदात के बाद बदमाश पैदल भाग गए। घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। देखें पूरा VIDEO… भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने 2012 में ARO (सहायक समीक्षा अधिकारी) के लिए चयनित 78 SC/ST अभ्यर्थियों को जानबूझकर नौकरी से वंचित रखने का आरोप लगाया है। सांसद ने इसे सपा की दलित विरोधी मानसिकता का जीवंत उदाहरण बताया। चंद्रशेखर ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर नियुक्ति देने की मांग की है। सपा ने दलितों के साथ किया अन्याय
चंद्रशेखर ने कहा, 2012 में यूपी लोक सेवा आयोग ने ARO पदों के लिए 78 SC/ST अभ्यर्थियों का चयन किया था, लेकिन सपा सरकार ने जानबूझकर उन्हें नियुक्त नहीं किया। उन्होंने इसे संविधान और आरक्षण नीति का घोर उल्लंघन बताया। सत्ता की सनक में संवैधानिक नियमों की अनदेखी
चंद्रशेखर के मुताबिक, नियुक्ति न देने के पीछे कोई तकनीकी या कानूनी अड़चन नहीं थी। सपा सरकार ने जानबूझकर संवैधानिक प्रावधानों को दरकिनार किया। दलितों के साथ सपा सरकार ने जो किया, वह न सिर्फ अमानवीय है, बल्कि भारत के लोकतंत्र और आरक्षण व्यवस्था पर भी सीधा हमला है। कई अभ्यर्थी दम तोड़ चुके, कई बीमार
चंद्रशेखर ने कहा, चयनित अभ्यर्थियों में कुछ ने लंबा इंतजार करते-करते दम तोड़ दिया, जबकि कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। चंद्रशेखर ने इसे दलित समाज के साथ किया गया ऐतिहासिक अन्याय करार दिया। चंद्रशेखर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तत्काल हस्तक्षेप करने और नियुक्ति आदेश जारी करने की मांग की है। उन्होंने सीएम को “दलितों की उम्मीद की अंतिम किरण” बताया। सपा की दलित विरोधी मानसिकता नई नहीं
चंद्रशेखर ने याद दिलाया कि सपा की छात्र इकाई ‘लोहिया वाहिनी’ पहले भी बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर उस पर अखिलेश यादव का चेहरा चिपकाने जैसा कृत्य कर चुकी है। यह मामला उस समय एससी/एसटी आयोग तक पहुंचा था और एफआईआर भी दर्ज हुई थी। ———————- यह खबर भी पढ़िए… आगरा में ज्वेलर की सरेआम हत्या का LIVE VIDEO:10 लाख का जेवर लूटकर भाग रहे बदमाशों को रोका तो मारी गोली आगरा में ज्वेलर की हत्या का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि 10 लाख की ज्वेलरी लेकर दो बदमाश शोरूम से निकल रहे हैं, तभी कारोबारी योगेंद्र चौधरी पहुंच जाते हैं। बदमाशों को रोकने का प्रयास करते हैं, तभी बदमाशों ने उनके पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही वे गिर पड़े और तड़पने लगे। वारदात के बाद बदमाश पैदल भाग गए। घटना के बाद गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। देखें पूरा VIDEO…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर