यूपी में उपचुनाव की वोटिंग में सिर्फ 14 दिन बचे हैं। चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मिर्जापुर में मंत्री ओपी राजभर ने कहा- भगवान ब्रह्मा ने कहा है, ‘संघे शक्ति: कलियुगे।’ यही बात हमारे सीएम योगी आदित्यनाथ भी कह रहे हैं, ‘एकता में रहोगे तो दंगे नहीं होंगे।’ आपने देखा कि सपा सरकार में 815 दंगे हुए, करीब 1300 लोग मारे गए। बीएसपी सरकार में 600 दंगे हुए, करीब 1200 लोग मारे गए। कांग्रेस सरकार में दोनों रिकॉर्ड टूट गए। इधर, अखिलेश यादव ने बुलडोजर एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा- जुर्माना लगाने वाली सरकार पर ही कोर्ट जुर्माना लगा रहा है। भाजपा राज में यूपी में फैली अराजकता का कोई और सबूत चाहिए क्या। अब क्या भाजपा सरकार खुद पर बुलडोजर चलवाएगी। कानपुर पहुंचे मंत्री संजय निषाद ने त्योहारों पर तलवार चाहिए या व्यवहार चाहिए। जनता यह बात समझ चुकी है। अम्बेडकरनगर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा, जो अधिकारी आप लोगों को परेशान करें, उनका नाम डायरी में लाल कलम से लिख लो। 2027 में सपा की सरकार बनेगी और सबका हिसाब होगा। मुजफ्फरनगर में जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर गंगा स्नान का अपमान करने का आरोप लगाया। कहा- हमारा जिनसे मुकाबला है, वो नहीं चाहते थे कि आपका वोट पड़े। जो PDA की बात करते हैं, उस PDA का फुल फॉर्म है- पर्सनल डेवलपमेंट ऑफ ऐरा-गैरा। सीएम योगी आदित्यनाथ के बंटोगे तो कटोगे के बयान पर जयंत चौधरी ने कहा कि यह उनका बयान है। यूपी उपचुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए… यूपी में उपचुनाव की वोटिंग में सिर्फ 14 दिन बचे हैं। चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मिर्जापुर में मंत्री ओपी राजभर ने कहा- भगवान ब्रह्मा ने कहा है, ‘संघे शक्ति: कलियुगे।’ यही बात हमारे सीएम योगी आदित्यनाथ भी कह रहे हैं, ‘एकता में रहोगे तो दंगे नहीं होंगे।’ आपने देखा कि सपा सरकार में 815 दंगे हुए, करीब 1300 लोग मारे गए। बीएसपी सरकार में 600 दंगे हुए, करीब 1200 लोग मारे गए। कांग्रेस सरकार में दोनों रिकॉर्ड टूट गए। इधर, अखिलेश यादव ने बुलडोजर एक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा- जुर्माना लगाने वाली सरकार पर ही कोर्ट जुर्माना लगा रहा है। भाजपा राज में यूपी में फैली अराजकता का कोई और सबूत चाहिए क्या। अब क्या भाजपा सरकार खुद पर बुलडोजर चलवाएगी। कानपुर पहुंचे मंत्री संजय निषाद ने त्योहारों पर तलवार चाहिए या व्यवहार चाहिए। जनता यह बात समझ चुकी है। अम्बेडकरनगर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा, जो अधिकारी आप लोगों को परेशान करें, उनका नाम डायरी में लाल कलम से लिख लो। 2027 में सपा की सरकार बनेगी और सबका हिसाब होगा। मुजफ्फरनगर में जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर गंगा स्नान का अपमान करने का आरोप लगाया। कहा- हमारा जिनसे मुकाबला है, वो नहीं चाहते थे कि आपका वोट पड़े। जो PDA की बात करते हैं, उस PDA का फुल फॉर्म है- पर्सनल डेवलपमेंट ऑफ ऐरा-गैरा। सीएम योगी आदित्यनाथ के बंटोगे तो कटोगे के बयान पर जयंत चौधरी ने कहा कि यह उनका बयान है। यूपी उपचुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
अखिलेश बोले-जुर्माना लगाने वाली सरकार पर ही जुर्माना लग रहा:मंत्री राजभर बोले- बटेंगे तो कटेंगे…ब्रह्माजी का वाक्य, योगी सिर्फ दोहरा रहे
