हरियाणा के परिवहन और बिजली मंत्री अनिल विज रविवार को अचानक रोहतक पहुंच गए। उन्होंने PGI के कैंसर वार्ड में भर्ती कार्यकर्ता का हाल जाना। तभी एक महिला विज के पास शिकायत लेकर पहुंच गई। महिला ने बताया कि मारपीट की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही। महिला की फरियाद सुनने के बाद अनिल विज ने तभी रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया को कॉल कर कहा कि आज की तारीख में FIR दर्ज होनी चाहिए। महिला बोला- उसकी सुनवाई नहीं हुई
अनिल विज दोपहर को PGI में पहुंचे थे। उन्होंने कैंसर वार्ड में भर्ती भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र तिवारी का हालचाल जाना। जब विज सुरेंद्र से मिलकर बाह निकल रहे थे तो ओमैक्स सिटी की रहने वाली सविता उनके पास पहुंची। सविता ने विज को बताया कि ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वह शिकायत लेकर थाने गई थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। विज ने तुरंत SP को कॉल कर कहा- SP साहब, महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। ओमैक्स में रहती है और IMT थाना लगता है। FIR तो दर्ज करनी बनती है। FIR दर्ज करना तो पहला काम है, बाकी सारे काम तो बाद में होंगे। FIR दर्ज करें आज की तारीख में। पुराने भाजपा कार्यालय भी गए विज
भाजपा नेता व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल ने बताया कि अनिल विज में करीब सवा 3 बजे PGI में पहुंचे थे। कार्यकर्ता से मिलने के बाद विज भाजपा के पुराने प्रदेश कार्यालय हुडा कॉम्पलेक्स में गए। यहां कुछ मिनट रुकने के बाद वह अंबाला कैंट लौट गए। 20 दिन से पीजीआई में भर्ती है सुरेंद्र तिवारी
भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र तिवारी अंबाला के रहने वाले हैं। पिछले 20 दिन से उनका PGI में इलाज चल रहा है। परिवार के लोग उन्हें मुंबई भी इलाज कराने के लिए लेकर गए थे, लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें PGI लेकर आया गया। यहां डॉक्टरों ने आश्वासन दिया है कि सुरेंद्र की हालत में जल्द सुधार देखने को मिलेगा। हरियाणा के परिवहन और बिजली मंत्री अनिल विज रविवार को अचानक रोहतक पहुंच गए। उन्होंने PGI के कैंसर वार्ड में भर्ती कार्यकर्ता का हाल जाना। तभी एक महिला विज के पास शिकायत लेकर पहुंच गई। महिला ने बताया कि मारपीट की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही। महिला की फरियाद सुनने के बाद अनिल विज ने तभी रोहतक SP नरेंद्र बिजारणिया को कॉल कर कहा कि आज की तारीख में FIR दर्ज होनी चाहिए। महिला बोला- उसकी सुनवाई नहीं हुई
अनिल विज दोपहर को PGI में पहुंचे थे। उन्होंने कैंसर वार्ड में भर्ती भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र तिवारी का हालचाल जाना। जब विज सुरेंद्र से मिलकर बाह निकल रहे थे तो ओमैक्स सिटी की रहने वाली सविता उनके पास पहुंची। सविता ने विज को बताया कि ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वह शिकायत लेकर थाने गई थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। विज ने तुरंत SP को कॉल कर कहा- SP साहब, महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। ओमैक्स में रहती है और IMT थाना लगता है। FIR तो दर्ज करनी बनती है। FIR दर्ज करना तो पहला काम है, बाकी सारे काम तो बाद में होंगे। FIR दर्ज करें आज की तारीख में। पुराने भाजपा कार्यालय भी गए विज
भाजपा नेता व पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल ने बताया कि अनिल विज में करीब सवा 3 बजे PGI में पहुंचे थे। कार्यकर्ता से मिलने के बाद विज भाजपा के पुराने प्रदेश कार्यालय हुडा कॉम्पलेक्स में गए। यहां कुछ मिनट रुकने के बाद वह अंबाला कैंट लौट गए। 20 दिन से पीजीआई में भर्ती है सुरेंद्र तिवारी
भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र तिवारी अंबाला के रहने वाले हैं। पिछले 20 दिन से उनका PGI में इलाज चल रहा है। परिवार के लोग उन्हें मुंबई भी इलाज कराने के लिए लेकर गए थे, लेकिन उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें PGI लेकर आया गया। यहां डॉक्टरों ने आश्वासन दिया है कि सुरेंद्र की हालत में जल्द सुधार देखने को मिलेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
