अबोहर में पत्नी को बंधक बनाकर पिटाई:पति के अवैध संबंधों का किया विरोध, झगडे़ को लेकर बुलाई गई थी पंचायत

अबोहर में पत्नी को बंधक बनाकर पिटाई:पति के अवैध संबंधों का किया विरोध, झगडे़ को लेकर बुलाई गई थी पंचायत

फाजिल्का की एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति ने एक अविवाहित लड़की से अवैध संबंध बनाए। इसका विरोध करने पर पति ने उसे घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। 35 वर्षीय रजनी की शादी 15 साल पहले अबोहर के धर्मनगरी निवासी व्यक्ति से हुई थी। उसका पति बेकरी चलाता है और पेस्ट्रीज की सप्लाई करता है। रजनी के अनुसार, कुछ समय पहले उसके पति के बस स्टैंड के पास रहने वाली एक लड़की से अवैध संबंध बन गए। इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। ढ़ाई साल पहले इस मामले में पंचायत भी बुलाई गई थी। पंचायत में पति ने वादा किया था कि वह अब ऐसी हरकतें नहीं करेगा, लेकिन उसने अपना वादा नहीं निभाया। पति द्वारा पिटाई किए जाने से रजनी गंभीर रुप से घायल हो गई, उसे पिता ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात को नशीला पदार्थ सुंघा देता है पति: रजनी महिला ने बताया कि, रात को उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उक्त लड़की के घर चला जाता है और सुबह उठने तक लौट आता। कल रात भी वह इसी प्रकार से चला गया, लेकिन आज सुबह उसके घर आने पर जब उसे पता चला तो उसने लड़की के भाईयों से कहा कि वे अपनी बहन को समझाए और उसका घर बसने दें, जिसके बाद लड़की के भाईयों ने उसके ससुराल में फोन कर दिय। इस बात का पता जब उसके पति को चला तो उसने कमरे में बंद कर उसे बैल्ट से बुरी तरह से पीटा। पीड़िता ने बताया कि, उसका पति का परिवार और उक्त लड़की का परिवार आपस में मिले हुए हैं और उसे घर से निकालकर उक्त लड़की को अपने घर में लाना चाहते हैं। महिला ने बताया कि उसके दो लड़के हैं जिनकी आयु करीब 15 व 9 साल की है। इसके बावजूद उसका पति उसे घर से निकालना चाहता है। इधर, लड़की के पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फाजिल्का की एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति ने एक अविवाहित लड़की से अवैध संबंध बनाए। इसका विरोध करने पर पति ने उसे घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। 35 वर्षीय रजनी की शादी 15 साल पहले अबोहर के धर्मनगरी निवासी व्यक्ति से हुई थी। उसका पति बेकरी चलाता है और पेस्ट्रीज की सप्लाई करता है। रजनी के अनुसार, कुछ समय पहले उसके पति के बस स्टैंड के पास रहने वाली एक लड़की से अवैध संबंध बन गए। इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। ढ़ाई साल पहले इस मामले में पंचायत भी बुलाई गई थी। पंचायत में पति ने वादा किया था कि वह अब ऐसी हरकतें नहीं करेगा, लेकिन उसने अपना वादा नहीं निभाया। पति द्वारा पिटाई किए जाने से रजनी गंभीर रुप से घायल हो गई, उसे पिता ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रात को नशीला पदार्थ सुंघा देता है पति: रजनी महिला ने बताया कि, रात को उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उक्त लड़की के घर चला जाता है और सुबह उठने तक लौट आता। कल रात भी वह इसी प्रकार से चला गया, लेकिन आज सुबह उसके घर आने पर जब उसे पता चला तो उसने लड़की के भाईयों से कहा कि वे अपनी बहन को समझाए और उसका घर बसने दें, जिसके बाद लड़की के भाईयों ने उसके ससुराल में फोन कर दिय। इस बात का पता जब उसके पति को चला तो उसने कमरे में बंद कर उसे बैल्ट से बुरी तरह से पीटा। पीड़िता ने बताया कि, उसका पति का परिवार और उक्त लड़की का परिवार आपस में मिले हुए हैं और उसे घर से निकालकर उक्त लड़की को अपने घर में लाना चाहते हैं। महिला ने बताया कि उसके दो लड़के हैं जिनकी आयु करीब 15 व 9 साल की है। इसके बावजूद उसका पति उसे घर से निकालना चाहता है। इधर, लड़की के पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।   पंजाब | दैनिक भास्कर