अबोहर में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काटा:बेटी ससुराल वालों से विवाद के चलते आई थी घर, सुझाने के दौरान वारदात की

अबोहर में भतीजे ने चाचा को कुल्हाड़ी से काटा:बेटी ससुराल वालों से विवाद के चलते आई थी घर, सुझाने के दौरान वारदात की

पंजाब के अबोहर में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव रूहेडियांवाली में आज एक भतीजे ने अपने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल लक्ष्मण (50) ने बताया कि उनके भाई प्रेम की बेटी अपने ससुराल से विवाद के बाद पिता के घर आ गई थी। इस मामले पर चर्चा के लिए लक्ष्मण अपने भाई प्रेम के घर गए थे। इसी दौरान पड़ोस की एक महिला सीता वहां आई। वह प्रेम की बेटी को ससुराल वालों के खिलाफ भड़काने लगी। प्रेम की पत्नी और बेटा भी सीता का साथ देने लगे। इसी बीच प्रेम के बेटे ने गुस्से में आकर अपने चाचा लक्ष्मण पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। हमले में लक्ष्मण के सिर, पैर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए प्रेम को भी चोटें आईं। बाद में लोगों की मदद से घायल लक्ष्मण को अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पंजाब के अबोहर में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गांव रूहेडियांवाली में आज एक भतीजे ने अपने चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल लक्ष्मण (50) ने बताया कि उनके भाई प्रेम की बेटी अपने ससुराल से विवाद के बाद पिता के घर आ गई थी। इस मामले पर चर्चा के लिए लक्ष्मण अपने भाई प्रेम के घर गए थे। इसी दौरान पड़ोस की एक महिला सीता वहां आई। वह प्रेम की बेटी को ससुराल वालों के खिलाफ भड़काने लगी। प्रेम की पत्नी और बेटा भी सीता का साथ देने लगे। इसी बीच प्रेम के बेटे ने गुस्से में आकर अपने चाचा लक्ष्मण पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। हमले में लक्ष्मण के सिर, पैर और हाथों पर गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने आए प्रेम को भी चोटें आईं। बाद में लोगों की मदद से घायल लक्ष्मण को अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।   पंजाब | दैनिक भास्कर