अमृतसर में घुटने का ऑपरेशन करवाने आई महिला की मौत:बहन बोली-गलत इंजेक्शन से गई जान, डॉक्टर फरार, परिजनों ने किया प्रदर्शन

अमृतसर में घुटने का ऑपरेशन करवाने आई महिला की मौत:बहन बोली-गलत इंजेक्शन से गई जान, डॉक्टर फरार, परिजनों ने किया प्रदर्शन

अमृतसर के रतन सिंह चौक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में घुटने का ऑपरेशन करवाने आई महिला की मौत हो गई। नवा पिंड की रहने वाली राजवंत कौर को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार दिन के इलाज के बाद आज सुबह अस्पताल ने परिजनों से बिल भरने को कहा। परिजनों ने बिल भरा, लेकिन इसी दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है। मृतका की बहन रणजीत कौर ने बताया कि खून चढ़ाने और इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। मृतका के बेटे जश्न के अनुसार, उनकी 35 वर्षीय मां पहले बिल्कुल ठीक थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन देने की वजह से उनकी मां की मौत हुई है। घटना के बाद डॉक्टर फरार उसने कहा कि अस्पताल में स्टाफ भी क्वालिफाइड नहीं है और मरीज की भी केयर नहीं की जाती। उनकी मां की मौत अस्पताल की वजह से ही हुई है। घटना के बाद डॉक्टर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने अस्पताल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वे अस्पताल के मुख्य चिकित्सक से मिलना चाहते हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का समाधान किया जाएगा। अमृतसर के रतन सिंह चौक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में घुटने का ऑपरेशन करवाने आई महिला की मौत हो गई। नवा पिंड की रहने वाली राजवंत कौर को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार दिन के इलाज के बाद आज सुबह अस्पताल ने परिजनों से बिल भरने को कहा। परिजनों ने बिल भरा, लेकिन इसी दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है। मृतका की बहन रणजीत कौर ने बताया कि खून चढ़ाने और इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। मृतका के बेटे जश्न के अनुसार, उनकी 35 वर्षीय मां पहले बिल्कुल ठीक थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन देने की वजह से उनकी मां की मौत हुई है। घटना के बाद डॉक्टर फरार उसने कहा कि अस्पताल में स्टाफ भी क्वालिफाइड नहीं है और मरीज की भी केयर नहीं की जाती। उनकी मां की मौत अस्पताल की वजह से ही हुई है। घटना के बाद डॉक्टर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने अस्पताल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वे अस्पताल के मुख्य चिकित्सक से मिलना चाहते हैं। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का समाधान किया जाएगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर