भास्कर न्यूज | अमृतसर विजिलेंस ब्यूरो की सिफारिश पर सूबे में पहली बार 10 पटवारियों का इंटर डिस्ट्रिक्ट तबादला किया गया है। 2 पटवारी कपूरथला और होशियारपुर से अमृतसर में तैनात किए गए हैं। वहीं पटवार यूनियन में इस ट्रांसफर से रोष व्याप्त है। चूंकि अभी तक पटवारियों के ट्रांसफर तहसीलों में ही होते रहे हैं, इंटर डिस्ट्रिक नहीं किए गए। सूत्रों की मानें तो पटवार यूनियन स्टेट बॉडी की तरफ से विजिलेंस की सिफारिश पर पटवारियों के इंटर डिस्ट्रिक तबादला करने के मामले में 21 जून को मीटिंग बुलाई गई है। मीटिंग में पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो फिर से एक बाद आम लोगों के कामकाज ठप्प हो जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक यदि कोई बड़ा मामला पटवारियों के खिलाफ नहीं निकला तो सरकार का विरोध करने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। वहीं यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। जिसके लिए पुराने मुद्दों को भी शामिल किया जाएगा। सूबे के 4716 पटवार सर्किलों में 1000 खत्म कर दिए गए। 319 सर्किल अमृतसर से थे जिनके 72 सर्किल खत्म किए गए हैं। 249 सर्किल बचने के बाद भी 69 पटवारियों की शॉर्टेज बनी हुई है। वहीं सितंबर 2023 में 600 रिटायर्ड पटवारियों को ठेके पर रखा गया था, जिनमें 30 अमृतसर के शामिल थे और इनके सेवा काल की अवधि नहीं बढ़ाई गई तो 31 जून को ही खत्म हो जाएगी। यानि कि 99 सर्किलों में पोस्ट खाली हो जाएगी और पटवारियों के पास 3 से 4 सर्किलों के कामों का बोझ बढ़ जाएगा। बता दें कि पटवारियों ने युवाओं का रोजगार देने के लिए आवाज उठाते हुए बीते 1 सितंबर 2023 को खाली पड़े 319 सर्किलों में 156 पदों को भरे जाने को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल कामकाज ठप्प कर दिया था। जिसके बाद 2 महीनों तक पटवारियों ने कोई काम नहीं किया था। उस दौरान लोगों ने सरकार के सिस्टम को जमकर कोसा था। भास्कर न्यूज | अमृतसर विजिलेंस ब्यूरो की सिफारिश पर सूबे में पहली बार 10 पटवारियों का इंटर डिस्ट्रिक्ट तबादला किया गया है। 2 पटवारी कपूरथला और होशियारपुर से अमृतसर में तैनात किए गए हैं। वहीं पटवार यूनियन में इस ट्रांसफर से रोष व्याप्त है। चूंकि अभी तक पटवारियों के ट्रांसफर तहसीलों में ही होते रहे हैं, इंटर डिस्ट्रिक नहीं किए गए। सूत्रों की मानें तो पटवार यूनियन स्टेट बॉडी की तरफ से विजिलेंस की सिफारिश पर पटवारियों के इंटर डिस्ट्रिक तबादला करने के मामले में 21 जून को मीटिंग बुलाई गई है। मीटिंग में पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। यदि ऐसा हुआ तो फिर से एक बाद आम लोगों के कामकाज ठप्प हो जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक यदि कोई बड़ा मामला पटवारियों के खिलाफ नहीं निकला तो सरकार का विरोध करने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। वहीं यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। जिसके लिए पुराने मुद्दों को भी शामिल किया जाएगा। सूबे के 4716 पटवार सर्किलों में 1000 खत्म कर दिए गए। 319 सर्किल अमृतसर से थे जिनके 72 सर्किल खत्म किए गए हैं। 249 सर्किल बचने के बाद भी 69 पटवारियों की शॉर्टेज बनी हुई है। वहीं सितंबर 2023 में 600 रिटायर्ड पटवारियों को ठेके पर रखा गया था, जिनमें 30 अमृतसर के शामिल थे और इनके सेवा काल की अवधि नहीं बढ़ाई गई तो 31 जून को ही खत्म हो जाएगी। यानि कि 99 सर्किलों में पोस्ट खाली हो जाएगी और पटवारियों के पास 3 से 4 सर्किलों के कामों का बोझ बढ़ जाएगा। बता दें कि पटवारियों ने युवाओं का रोजगार देने के लिए आवाज उठाते हुए बीते 1 सितंबर 2023 को खाली पड़े 319 सर्किलों में 156 पदों को भरे जाने को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल कामकाज ठप्प कर दिया था। जिसके बाद 2 महीनों तक पटवारियों ने कोई काम नहीं किया था। उस दौरान लोगों ने सरकार के सिस्टम को जमकर कोसा था। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लुधियाना में कमिश्नर ऑफिस के पास चले ईंट-पत्थर,VIDEO:रेप पीड़िता पर महिलाओं ने किया हमला; भाग रही हमलावरों को लोगों ने पकड़ा
लुधियाना में कमिश्नर ऑफिस के पास चले ईंट-पत्थर,VIDEO:रेप पीड़िता पर महिलाओं ने किया हमला; भाग रही हमलावरों को लोगों ने पकड़ा पंजाब के लुधियाना में फिरोजपुर रोड पुलिस कमिश्नर दफ्तर से चंद मीटर की दूरी पर धरना लगाकर बैठी रेप पीड़ित किशोरी और उसकी मां पर कुछ महिलाओं ने हमला कर दिया। फिरोजपुर रोड पर जमकर दोनों पक्षों की तरफ से ईंट पत्थर चले। ईंट-पत्थर चलने के कारण सड़क पर काफी अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बनाई वीडियो मारपीट करके ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर भाग रही महिलाओं को लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। इस घटनाक्रम की राहगीरों ने जमकर वीडियो भी बनाई। इस मामले संबंधी थाना डिवीजन नंबर 5 के SHO विजय कुमार से संपर्क किया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। AAP नेता पर आरोपियों को बचाने का आरोप जानकारी देते हुए समाजसेवी सोनू ने कहा कि रेप से पीड़ित किशोरी का परिवार इंसाफ के लिए भटक रहा है। 13 वर्षीय बच्ची ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद मरी हुई बच्ची पैदा की थी। सोनू ने कहा कि पुलिस ने सिर्फ 2 लोगों को इस केस में गिरफ्तार किया है, जबकि अभी दो आरोपी फरार चल रहे है। आरोपियों को बचाने में आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का हाथ है। उधर, रेप पीड़ित किशोरी मां ने कहा कि ग्यासपुरा की वह रहने वाली है। पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर वह इंसाफ लेने के लिए धरना लगा रही है। आज अचानक कुछ महिलाओं ने आकर मारपीट करनी शुरू कर दी। उन्हें नहीं पता की हमला करने वाली महिलाओं कौन है लेकिन वह अपनी बेटी के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ती रहेगी।

दिलजीत के शो से ही सरकार को करोड़ों की कमाई:25 करोड़ से ज्यादा टिकटें बिकने की उम्मीद, टैक्स से आएंगे 4.50 करोड़
दिलजीत के शो से ही सरकार को करोड़ों की कमाई:25 करोड़ से ज्यादा टिकटें बिकने की उम्मीद, टैक्स से आएंगे 4.50 करोड़ पंजाब में नए साल के जश्न में होने वाले सिंगरों के बड़े प्रोग्रामों से जहां लोगों का मनाेरंजन होगा। वहीं, सरकार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सरकार को करोड़ों रुपए टैक्स के रूप में मिलने की उम्मीद है। लुधियाना में दिलजीत का दिल लुमिनाटी टूर का आज आखिरी शो है। इससे शो सरकार को टैक्स के रूप में 4.50 करोड़ रुपए इनकम होने की उम्मीद है। सूत्रों की माने तो करीब 25 करोड़ रुपए की टिकटों की बिक्री (जीएसटी समेत) होने की उम्मीद जताई जा रही है। दिलजीत वेन्यू के लिए देंगे 26.50 लाख सरकार को अनुमान है कि इस शो का लोगों में काफी क्रेज हैं। पंजाब ही नहीं बाहरी राज्यों से भी लोग दिलजीत के शो में पहुंचेंगे। 50 हजार के करीब टिकटों की बिक्री हो चुकी हैं। PAU फुटबाल स्टेडियम में शाे है। शो के लिए दिलजीत की तरफ से 26.50 लाख रुपए प्रशासन को मिलेंगे। इसमें से 3.15 लाख रुपए टैक्स के रूप में सरकार को मिलेंगे। इसके अलावा कई अन्य शहरों में आज सिंगरों के प्रोग्राम हैं। चंडीगढ़ में शो से पहले सीएम से मिले थे दिलजीत इससे पहले भारत के कई स्टेट में अपने शो कर चुके हैं। 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में हुआ शो भी काफी चर्चा में रहा था। इस शो को इंडिया में उनका आखिरी शो माना जा रहा था। हालांकि बाद में उन्होंने लुधियाना शो की घोषणा की थी। यह उनका पंजाब का पहला शो है। यह उनका अपना शहर माना जाता है। हालांकि चंडीगढ़ शो से पहले उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान से चंडीगढ़ स्थित उनकी रिहायश पर जाकर मुलाकात की थी। इससे पहले हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर, और गुवाहाटी में उनके शो हुए थे। न्यू चंडीगढ़ में सतराज की महफिल इसी तरह न्यू चंडीगढ़ में नए साल के जश्न में ओमेक्स टावर में सूफी गायक सतिंदर सरताज का महफिल-ए- सरताज नाम से आज रात को प्रोग्राम होने जा रहा है । रात नौ बजे से यह प्रोग्राम शुरू होगा। यहां पर 40 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। शो के लिए 1500 से 50000 कीमत वाली सीटें हैं।

लुधियाना में कवाली समारोह में चली गोलियां,1 की मौत:लव मैरिज का विवाद;गोलगप्पे की लगाता था रेहड़ी,छाती में लगा फायर
लुधियाना में कवाली समारोह में चली गोलियां,1 की मौत:लव मैरिज का विवाद;गोलगप्पे की लगाता था रेहड़ी,छाती में लगा फायर पंजाब के लुधियाना में देर रात करीब डेढ़ बजे एक कवाली समारोह में फायरिंग हो गई। फायरिंग दौरान एक युवक के छाती में गोली लग गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायर करने वाले मौके से फरार हो गए। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक फैमिली डिसप्यूट का मामला है। मृतक युवक की पहचान सोनू सिंह के रूप में हुई है। सोनू की छाती पर गोली लगी तो तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही एम्बुलेंस में सोनू ने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी चैक करवा रही पुलिस जानकारी देते हुए एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। मृतक गोल गप्पे बेचने के काम करता है। पता चला है कि उसकी लव मैरिज हुई थी। इस कारण फैमिली डिसप्यूट भी लग रहा है। पुलिस अलग-अलग थ्योरियों पर काम कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज खंगाली जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल सोनू के शव को कब्जे में लेकर पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।