अमृतसर वॉटर सप्लायर मर्डर केस सुलक्षा:आरोपी की प्रमिका से करता था मृतक छेड़छाड़, कत्ल का प्लान बना दिया अंजाम; दो गिरफ्तार

अमृतसर वॉटर सप्लायर मर्डर केस सुलक्षा:आरोपी की प्रमिका से करता था मृतक छेड़छाड़, कत्ल का प्लान बना दिया अंजाम; दो गिरफ्तार

अमृतसर देहाती पुलिस ने वाटर सप्लाई ऑपरेटर शमशेर सिंह की हत्या के मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करण सिंह और जसप्रीत सिंह उर्फ लल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती चरनजीत सिंह सोहल ने बताया कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश थी। जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की प्रेमिका को मृतक शमशेर सिंह परेशान करता था। इसी रंजिश के चलते हरप्रीत सिंह ने अपने साथियों करण सिंह, जसप्रीत सिंह उर्फ लल्ला और राजा उर्फ कत्तू के साथ मिलकर शमशेर सिंह की हत्या कर दी। ड्यूटी के दौरान किया था कत्ल घटना 31 जनवरी 2025 को उस समय हुई जब शमशेर सिंह, जो कि वाटर सप्लाई टैंकी, गांव घनश्यामपुरा में ड्यूटी कर रहा था, दोपहर करीब 1:30 बजे अज्ञात युवकों ने उस पर दार (चाकू जैसी हथियार) से हमला किया और फिर उसे गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शमशेर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मृतक की पत्नी भुपिंदर कौर ने महिता थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। तकनीकी जांच के आधार पर हुई कार्रवाई पुलिस ने टैक्नीकल तरीके से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 7 फरवरी 2025 को हत्या के मामले में हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, करण सिंह, जसप्रीत सिंह उर्फ लल्ला और राजा को नामजद किया। उसी दिन करण सिंह और जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अमृतसर देहाती पुलिस ने वाटर सप्लाई ऑपरेटर शमशेर सिंह की हत्या के मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करण सिंह और जसप्रीत सिंह उर्फ लल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती चरनजीत सिंह सोहल ने बताया कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश थी। जांच के दौरान सामने आया कि मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की प्रेमिका को मृतक शमशेर सिंह परेशान करता था। इसी रंजिश के चलते हरप्रीत सिंह ने अपने साथियों करण सिंह, जसप्रीत सिंह उर्फ लल्ला और राजा उर्फ कत्तू के साथ मिलकर शमशेर सिंह की हत्या कर दी। ड्यूटी के दौरान किया था कत्ल घटना 31 जनवरी 2025 को उस समय हुई जब शमशेर सिंह, जो कि वाटर सप्लाई टैंकी, गांव घनश्यामपुरा में ड्यूटी कर रहा था, दोपहर करीब 1:30 बजे अज्ञात युवकों ने उस पर दार (चाकू जैसी हथियार) से हमला किया और फिर उसे गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शमशेर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद मृतक की पत्नी भुपिंदर कौर ने महिता थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। तकनीकी जांच के आधार पर हुई कार्रवाई पुलिस ने टैक्नीकल तरीके से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने 7 फरवरी 2025 को हत्या के मामले में हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी, करण सिंह, जसप्रीत सिंह उर्फ लल्ला और राजा को नामजद किया। उसी दिन करण सिंह और जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।   पंजाब | दैनिक भास्कर