अयोध्या में पुलिस ने प्रसाद व्यापारी को पीटा, सिर फटा:पूरा बाजार बंद, हनुमानगढ़ी गेट पर बैठे; CO फोर्स के साथ पहुंचे

अयोध्या में पुलिस ने प्रसाद व्यापारी को पीटा, सिर फटा:पूरा बाजार बंद, हनुमानगढ़ी गेट पर बैठे; CO फोर्स के साथ पहुंचे

अयोध्या में शुक्रवार को हनुमानगढ़ी पर प्रसाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। आरोप है कि पुलिस वाले हर वक्त रोकते-टोकते हैं। जब इसका विरोध किया, तो उनको पीटा है। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। एक व्यापारी का सिर फट गया है। इससे नाराज होकर सभी प्रसाद व्यापारी हनुमानगढ़ी गेट पर बैठ गए हैं। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची है। सभी को समझाने का प्रयास कर रहे है। घायल होने वाले व्यापारी का नाम अजय गुप्ता है। जिनका सिर फट गया है। उनका कहना है कि CO आशुतोष तिवारी ने उसको पीटा है। देखिए 2 तस्वीरें पुलिस ने लाइन की व्यवस्था बनाई थी
पुलिस के मुताबिक, अयोध्या में रोज भक्तों की भीड़ बढ़ रही है। भोर से ही लोग स्नान कर मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। हनुमानगढ़ पर भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाइन लगाने की व्यवस्था कर रखी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण व्यापारियों को प्रसाद बेचने में परेशानी आ रही थी, जिसको लेकर व्यापारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है… अयोध्या में शुक्रवार को हनुमानगढ़ी पर प्रसाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। आरोप है कि पुलिस वाले हर वक्त रोकते-टोकते हैं। जब इसका विरोध किया, तो उनको पीटा है। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। एक व्यापारी का सिर फट गया है। इससे नाराज होकर सभी प्रसाद व्यापारी हनुमानगढ़ी गेट पर बैठ गए हैं। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची है। सभी को समझाने का प्रयास कर रहे है। घायल होने वाले व्यापारी का नाम अजय गुप्ता है। जिनका सिर फट गया है। उनका कहना है कि CO आशुतोष तिवारी ने उसको पीटा है। देखिए 2 तस्वीरें पुलिस ने लाइन की व्यवस्था बनाई थी
पुलिस के मुताबिक, अयोध्या में रोज भक्तों की भीड़ बढ़ रही है। भोर से ही लोग स्नान कर मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। हनुमानगढ़ पर भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाइन लगाने की व्यवस्था कर रखी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण व्यापारियों को प्रसाद बेचने में परेशानी आ रही थी, जिसको लेकर व्यापारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर