अयोध्या के एक गेस्ट हाउस में महिला यात्रियों के न्यूड वीडियो बनाने वाला युवक अरेस्ट किया गया है। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे गेस्ट हाउस में महिला यात्री ने वीडियो बनाते हुए पकड़ा। इसके बाद राम जन्मभूमि थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की जांच में युवक के मोबाइल से 10 वीडियो मिले हैं, जो अलग-अलग यात्रियों के हैं। आरोपी सौरभ बहराइच के पयागपुर का रहने वाला है। वह राम जन्म भूमि गेट नंबर 2 के सामने राजा गेस्ट हाउस में काम करता है। महिला यात्री बोली-सुबह नहाते समय युवक बना रहा था वीडियो
महिला यात्री ने बताया- वह सुबह करीब साढ़े 6 बजे बाथरूम में नहाने के लिए गई। बाथरूम के ऊपर टीन शेड था। मैं आराम से नहा रही थी। तभी देखा ऊपर तो कुछ परछाई से दिखाई दी। फिर मैंने देखा कोई युवक मोबाइल से मेरा वीडियो बना रहा है। इसके बाद मैं चिल्लाई। तुरंत मैंने कपड़े पहने और बाहर की ओर भागी। इसके बाद गेस्ट हाउस में रूके यात्री भी ऊपर की ओर दौड़े। वहां वीडियो बना रहे युवक को पकड़ लिया। फिर यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल में 10 और वीडियो मिले हैं। जो अलग- अलग यात्रियों के है। राम जन्म भूमि पुलिस योग से पूछताछ कर रही है। टीन सेट में चल रहा गेस्ट हाउस
राजा गेस्ट हाउस टीन सेट में संचालित हो रहा है। जांच का विषय है कि गेस्ट हाउस का रजिस्ट्रेशन सराय एक में है कि नहीं। खबर अपडेट की जा रही है… अयोध्या के एक गेस्ट हाउस में महिला यात्रियों के न्यूड वीडियो बनाने वाला युवक अरेस्ट किया गया है। शुक्रवार सुबह 6:30 बजे गेस्ट हाउस में महिला यात्री ने वीडियो बनाते हुए पकड़ा। इसके बाद राम जन्मभूमि थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की जांच में युवक के मोबाइल से 10 वीडियो मिले हैं, जो अलग-अलग यात्रियों के हैं। आरोपी सौरभ बहराइच के पयागपुर का रहने वाला है। वह राम जन्म भूमि गेट नंबर 2 के सामने राजा गेस्ट हाउस में काम करता है। महिला यात्री बोली-सुबह नहाते समय युवक बना रहा था वीडियो
महिला यात्री ने बताया- वह सुबह करीब साढ़े 6 बजे बाथरूम में नहाने के लिए गई। बाथरूम के ऊपर टीन शेड था। मैं आराम से नहा रही थी। तभी देखा ऊपर तो कुछ परछाई से दिखाई दी। फिर मैंने देखा कोई युवक मोबाइल से मेरा वीडियो बना रहा है। इसके बाद मैं चिल्लाई। तुरंत मैंने कपड़े पहने और बाहर की ओर भागी। इसके बाद गेस्ट हाउस में रूके यात्री भी ऊपर की ओर दौड़े। वहां वीडियो बना रहे युवक को पकड़ लिया। फिर यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल में 10 और वीडियो मिले हैं। जो अलग- अलग यात्रियों के है। राम जन्म भूमि पुलिस योग से पूछताछ कर रही है। टीन सेट में चल रहा गेस्ट हाउस
राजा गेस्ट हाउस टीन सेट में संचालित हो रहा है। जांच का विषय है कि गेस्ट हाउस का रजिस्ट्रेशन सराय एक में है कि नहीं। खबर अपडेट की जा रही है… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
अयोध्या में महिलाओं का न्यूड VIDEO बनाया:गेस्ट हाउस में नहाते समय युवक ने खींची तस्वीरें; महिला यात्री ने पकड़ा, 10 से अधिक वीडियो मिले
