अयोध्या में 22 सौ स्थानों पर होलिका दहन:राम लला भक्तों के साथ खेल रहे फूलों की होली, मुख्यमंत्री ने भेजा अबीर

अयोध्या में 22 सौ स्थानों पर होलिका दहन:राम लला भक्तों के साथ खेल रहे फूलों की होली, मुख्यमंत्री ने भेजा अबीर

अवध में समेत पूरे देश में होली की धूम है। रामनगरी में भी सुबह होली खेली जा रही। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगा रहे है। राम मंदिर में रामलला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजा गया अबीर गुलाल लगाया गया है। राम मंदिर आने वाले प्रत्येक भक्तों के साथ फूलों की होली खेली जा रही है। इसके लिए ट्रस्ट ने 10 कुंतल फूल मंगवाए है। हनुमानगढ़ी में बजरंगबली को अबीर गुलाल लगया गया है, इसके साथ ही मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को अवीर लगाया जा रहा है। राम नगरी के 10 हजार मंदिरों में भी परंपरिक होली खेली जा रही है। इससे पहले गुरुवार रात 11 बजे जिले में 2195 स्थानों पर वैदिक मंत्रों के बीच होलिका दहन किया गया। अयोध्या में रामलला रामानंदीय विरक्त वैष्णव परंपरा के अनुरूप होली खेल रहे है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने इसके लिए 10 कुंतल फूल मंगवाए है। जिसमें गंदा, गुलाब आदि है। राम मंदिर आने वाले भक्तों के साथ फूलों की होली खेली जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलाल के लिए विशेष अबीर भेजा है। जिसे रामलाल को लगाया गया है, शुक्रवार को सभी भक्तों को रामलीला का यह अबीर प्रसाद भक्तों को लगाया जा रहा है। होली पर रामलला को 56 प्रकार की व्यंजनों से भोग भी लगाया जाएगा। सीओ स्तर के पुलिस अधिकारी को तैनात किया गया है। अप्रिय घटना व हुडदंगियों पर नजर रखने के लिए अयोध्या पुलिस ड्रोन का प्रयोग करेगी। एसएसपी राज करण नैय्यर ने कहा “होली के दिन नए उम्र के लड़के खास कर दोपहर के समय बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग करते हैं, संवेदनशीलता और रोड सेफ्टी को देखते हुए युवाओं को बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग से बचना होगा,जनपद के सभी लोग हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाएं। अवध में समेत पूरे देश में होली की धूम है। रामनगरी में भी सुबह होली खेली जा रही। लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगा रहे है। राम मंदिर में रामलला को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजा गया अबीर गुलाल लगाया गया है। राम मंदिर आने वाले प्रत्येक भक्तों के साथ फूलों की होली खेली जा रही है। इसके लिए ट्रस्ट ने 10 कुंतल फूल मंगवाए है। हनुमानगढ़ी में बजरंगबली को अबीर गुलाल लगया गया है, इसके साथ ही मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को अवीर लगाया जा रहा है। राम नगरी के 10 हजार मंदिरों में भी परंपरिक होली खेली जा रही है। इससे पहले गुरुवार रात 11 बजे जिले में 2195 स्थानों पर वैदिक मंत्रों के बीच होलिका दहन किया गया। अयोध्या में रामलला रामानंदीय विरक्त वैष्णव परंपरा के अनुरूप होली खेल रहे है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने इसके लिए 10 कुंतल फूल मंगवाए है। जिसमें गंदा, गुलाब आदि है। राम मंदिर आने वाले भक्तों के साथ फूलों की होली खेली जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलाल के लिए विशेष अबीर भेजा है। जिसे रामलाल को लगाया गया है, शुक्रवार को सभी भक्तों को रामलीला का यह अबीर प्रसाद भक्तों को लगाया जा रहा है। होली पर रामलला को 56 प्रकार की व्यंजनों से भोग भी लगाया जाएगा। सीओ स्तर के पुलिस अधिकारी को तैनात किया गया है। अप्रिय घटना व हुडदंगियों पर नजर रखने के लिए अयोध्या पुलिस ड्रोन का प्रयोग करेगी। एसएसपी राज करण नैय्यर ने कहा “होली के दिन नए उम्र के लड़के खास कर दोपहर के समय बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग करते हैं, संवेदनशीलता और रोड सेफ्टी को देखते हुए युवाओं को बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग से बचना होगा,जनपद के सभी लोग हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाएं।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर