आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा:मैक्स और ट्रक में आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा:मैक्स और ट्रक में आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में बुधवार सुबह आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और मैक्स में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ है। बताया गया है कि पीली पोखर के पास ओवर टेक करने के प्रयास में हादसा हुआ। मैक्स गाड़ी ओवर टेक कर रही थी, सामने से ट्रक आ रहा था। ऐसे में ट्रक और मैक्स की टक्कर हो गई। टक्कर काफी भीषण थी। मैक्स गाड़ी पूरी तरह से पिचक गई। गाड़ी में आगे बैठे लोग बुरी तरह से फंस गए। आसपास के लोग आ गए। घायलों को बाहर निकाला। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए भेजा है। देखिए तस्वीरें… खबर अपडेट की जा रही है… आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में बुधवार सुबह आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और मैक्स में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ है। बताया गया है कि पीली पोखर के पास ओवर टेक करने के प्रयास में हादसा हुआ। मैक्स गाड़ी ओवर टेक कर रही थी, सामने से ट्रक आ रहा था। ऐसे में ट्रक और मैक्स की टक्कर हो गई। टक्कर काफी भीषण थी। मैक्स गाड़ी पूरी तरह से पिचक गई। गाड़ी में आगे बैठे लोग बुरी तरह से फंस गए। आसपास के लोग आ गए। घायलों को बाहर निकाला। तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए भेजा है। देखिए तस्वीरें… खबर अपडेट की जा रही है…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर