आगरा में दुल्हन के रिश्तेदारों की बस का ब्रेक फेल:दूल्हा पक्ष के आठ लोगों को कुचला, 2 की मौत; शादी समारोह में चीखपुकार मची

आगरा में दुल्हन के रिश्तेदारों की बस का ब्रेक फेल:दूल्हा पक्ष के आठ लोगों को कुचला, 2 की मौत; शादी समारोह में चीखपुकार मची

आगरा में दुल्हन के रिश्तेदारों को लेकर आ रही बस का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित बस ने मैरिज होम के पास खड़े दूल्हा पक्ष के लोगों को कुचल दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने बस के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रात 9:30 बजे की है। एटा से दुल्हन पक्ष के लोग बस से आए थे
पुलिस ने बताया कि प्रकाश नगर के रहने वाले बीएस माथुर के बेटे हर्ष की शादी एटा की रहने वाली गोलू के साथ तय हुई है। लड़की पक्ष के लोग एटा से यहां शादी करने आए थे। प्रकाश नगर के कृष्णा पैलेस में शादी समारोह चल रहा है। रात करीब साढे़ नौ बजे लड़की पक्ष के लोगों को लेकर एटा से बस आई। बस को लेने के लिए दूल्हा पक्ष के कुछ लोग गए थे। प्रकाश नगर रेलवे अंडर पास सभी लोग खड़े हो गए। इसी बीच बस अनियंत्रित हो गई और लोगों को कुचल दिया। हादसे से बस में सवार बरातियों में चीख पुकार मच गई। बस में बैठे लड़की पक्ष के लोग उतर आए। घायलों को बस के नीचे से निकाला। मगर तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देवेंद्र दुबे फोर्स के साथ पहुंच गए। बताया कि हादसे में घायल 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण हादसा हुआ है। आगरा में दुल्हन के रिश्तेदारों को लेकर आ रही बस का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित बस ने मैरिज होम के पास खड़े दूल्हा पक्ष के लोगों को कुचल दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने बस के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रात 9:30 बजे की है। एटा से दुल्हन पक्ष के लोग बस से आए थे
पुलिस ने बताया कि प्रकाश नगर के रहने वाले बीएस माथुर के बेटे हर्ष की शादी एटा की रहने वाली गोलू के साथ तय हुई है। लड़की पक्ष के लोग एटा से यहां शादी करने आए थे। प्रकाश नगर के कृष्णा पैलेस में शादी समारोह चल रहा है। रात करीब साढे़ नौ बजे लड़की पक्ष के लोगों को लेकर एटा से बस आई। बस को लेने के लिए दूल्हा पक्ष के कुछ लोग गए थे। प्रकाश नगर रेलवे अंडर पास सभी लोग खड़े हो गए। इसी बीच बस अनियंत्रित हो गई और लोगों को कुचल दिया। हादसे से बस में सवार बरातियों में चीख पुकार मच गई। बस में बैठे लड़की पक्ष के लोग उतर आए। घायलों को बस के नीचे से निकाला। मगर तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर इंस्पेक्टर एत्माद्दौला देवेंद्र दुबे फोर्स के साथ पहुंच गए। बताया कि हादसे में घायल 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है बस का ब्रेक फेल हो जाने के कारण हादसा हुआ है।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर