आगरा में युवक के सिर में गोली मारी:दुकान पर पी रहा था जूस, पीछे से आए बाइक सवारों ने की फायरिंग

आगरा में युवक के सिर में गोली मारी:दुकान पर पी रहा था जूस, पीछे से आए बाइक सवारों ने की फायरिंग

आगरा में जूस पी रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। युवक पैदल टहलते हुए गन्ने के जूस की दुकान पर आया। एक गिलास जूस का ऑर्डर दिया। उसने जैसे ही जूस पीना शुरू किया, पीछे से बाइक सवार युवक आए। उसके सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जैसे ही भीड़ इकट्ठा हुई, बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची ने युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें देखिए DCP बोले- सीसीटीवी खंगाले जा रहे
DCP सिटी सोनम कुमार ने बताया- घायल युवक का नाम मिलन है। वो बिचपुरी का रहने वाला है। CCTV में दिख रहा है कि युवक पैदल आया था। देवी राम फूड सर्किल के पास की दुकान पर गन्ने का जूस पीने लगा। तभी बाइक पर दो युवक आए। एक युवक उतरा। मिलन को गोली मार दी। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। —————————- ये खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में कार ने परिवार को रौंदा, मां-बेटी की मौत:घर के बाहर बैठे थे, कार की स्पीड 100 थी, अंदर शराब की बोतलें मिलीं गोरखपुर में तेज रफ्तार कार ने एक परिवार के 7 लोगों को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। परिवार खाना खाने के बाद रात साढ़े 10 बजे घर के बाहर बैठा था। 100 की स्पीड में अचानक कार आई और पूरे परिवार को रौंद दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो कार सवार गाड़ी छोड़कर भाग रहे थे। लोगों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। पढ़ें पूरी खबर… खबर अपडेट की जा रही है… आगरा में जूस पी रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। युवक पैदल टहलते हुए गन्ने के जूस की दुकान पर आया। एक गिलास जूस का ऑर्डर दिया। उसने जैसे ही जूस पीना शुरू किया, पीछे से बाइक सवार युवक आए। उसके सिर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जैसे ही भीड़ इकट्ठा हुई, बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची ने युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। 2 तस्वीरें देखिए DCP बोले- सीसीटीवी खंगाले जा रहे
DCP सिटी सोनम कुमार ने बताया- घायल युवक का नाम मिलन है। वो बिचपुरी का रहने वाला है। CCTV में दिख रहा है कि युवक पैदल आया था। देवी राम फूड सर्किल के पास की दुकान पर गन्ने का जूस पीने लगा। तभी बाइक पर दो युवक आए। एक युवक उतरा। मिलन को गोली मार दी। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। —————————- ये खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में कार ने परिवार को रौंदा, मां-बेटी की मौत:घर के बाहर बैठे थे, कार की स्पीड 100 थी, अंदर शराब की बोतलें मिलीं गोरखपुर में तेज रफ्तार कार ने एक परिवार के 7 लोगों को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। परिवार खाना खाने के बाद रात साढ़े 10 बजे घर के बाहर बैठा था। 100 की स्पीड में अचानक कार आई और पूरे परिवार को रौंद दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो कार सवार गाड़ी छोड़कर भाग रहे थे। लोगों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। पढ़ें पूरी खबर… खबर अपडेट की जा रही है…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर