आजमगढ़ में दबंगों ने 55 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार को दामाद की कार में टक्कर के बाद महिला बीच बचाव करने गई थी। तभी आरोपियों ने दामाद के ऊपर गोली चला दी। गोली महिला की पीठ में जा लगी। गोली लगते ही महिला वहीं जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आननफानन में लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी ग्रामीण फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पूरा मामला अतरौलिया थाना क्षेत्र के नाउपुर गांव का है। अब विस्तार से पढ़िए… गाड़ी में टक्कर को लेकर हुआ विवाद
मृतक रामावती के बेटे कृष्णा ने बताया- मेरे जीजा संजीव दोपहर में एक बजे कार से बाजार गए थे और घर लौट रहे थे। रास्ते में बिसकेतु सिंह, जो अपने दो छोटे भतीजों के साथ बाइक से बाल बनवाकर लौट रहा था। उनकी बाइक की कार से हल्की टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। इसके बाद वो लोग अपने घर से लाठी-बंदूक लेकर आए और जीजा को मारने लगे। मम्मी को पता चला तो वो भी वहां झगड़ा छुड़ाने के लिए चली गईं। बाद में पता चला कि उन लोगों ने मम्मी को गोली मार दी और उनकी मौत हो गई। रामावती के बेटे कृष्णा ने बताया- हम लोग चार भाई बहन हैं। तीन बहनें मुझसे बड़ी हैं जबकि मैं सबसे छोटा हूं। सबसे बड़ी दीदी की शादी हो गई जबकि दो बहनों की शादी होनी बाकी है। मेरे पापा खेती-किसानी करते हैं। दीदी की तबीयत खराब होने पर जीजा जी घर आए थे। रामावती देवी की बेटी नेहा ने बताया- मैं अपने मायके आई हुई थी। अचानक से फोन आया कि मम्मी को गोली लग गई है। और हमको कुछ नहीं पता है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। —————————- ये खबर भी पढ़ें- कानपुर में डेंटिस्ट की जानलेवा क्लिनिक, 2 इंजीनियर की मौत:अनट्रेंड करते थे हेयर ट्रांसप्लांट, एक पेशेंट बोला- सिर पत्थर जैसा हुआ कानपुर में डेंटिस्ट डॉ. अनुष्का तिवारी से हेयर ट्रांसप्लांट कराने वाले 2 पेशेंट की मौत हो गई। पहली- पनकी पावर प्लांट के सहायक अभियंता विनीत दुबे की। दूसरी- फर्रुखाबाद के इंजीनियर मयंक कटियार की। पुलिस के एक्टिव होने के बाद महिला डॉक्टर ‘लापता’ हैं। शुरुआती छानबीन में हेयर ट्रांसप्लांट डेथ केस में 3 कॉमन पॉइंट मिले। पहला- ऑपरेशन के 24 घंटे के अंदर दोनों इंजीनियर की मौत हो गई। उनकी परिस्थितियां भी एक जैसी थीं। मतलब सिर में तेज दर्द, चेहरे पर सूजन, फिर तड़प-तड़पकर मौत। पढ़ें पूरी खबर आजमगढ़ में दबंगों ने 55 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार को दामाद की कार में टक्कर के बाद महिला बीच बचाव करने गई थी। तभी आरोपियों ने दामाद के ऊपर गोली चला दी। गोली महिला की पीठ में जा लगी। गोली लगते ही महिला वहीं जमीन पर गिर गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आननफानन में लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी ग्रामीण फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पूरा मामला अतरौलिया थाना क्षेत्र के नाउपुर गांव का है। अब विस्तार से पढ़िए… गाड़ी में टक्कर को लेकर हुआ विवाद
मृतक रामावती के बेटे कृष्णा ने बताया- मेरे जीजा संजीव दोपहर में एक बजे कार से बाजार गए थे और घर लौट रहे थे। रास्ते में बिसकेतु सिंह, जो अपने दो छोटे भतीजों के साथ बाइक से बाल बनवाकर लौट रहा था। उनकी बाइक की कार से हल्की टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। इसके बाद वो लोग अपने घर से लाठी-बंदूक लेकर आए और जीजा को मारने लगे। मम्मी को पता चला तो वो भी वहां झगड़ा छुड़ाने के लिए चली गईं। बाद में पता चला कि उन लोगों ने मम्मी को गोली मार दी और उनकी मौत हो गई। रामावती के बेटे कृष्णा ने बताया- हम लोग चार भाई बहन हैं। तीन बहनें मुझसे बड़ी हैं जबकि मैं सबसे छोटा हूं। सबसे बड़ी दीदी की शादी हो गई जबकि दो बहनों की शादी होनी बाकी है। मेरे पापा खेती-किसानी करते हैं। दीदी की तबीयत खराब होने पर जीजा जी घर आए थे। रामावती देवी की बेटी नेहा ने बताया- मैं अपने मायके आई हुई थी। अचानक से फोन आया कि मम्मी को गोली लग गई है। और हमको कुछ नहीं पता है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। —————————- ये खबर भी पढ़ें- कानपुर में डेंटिस्ट की जानलेवा क्लिनिक, 2 इंजीनियर की मौत:अनट्रेंड करते थे हेयर ट्रांसप्लांट, एक पेशेंट बोला- सिर पत्थर जैसा हुआ कानपुर में डेंटिस्ट डॉ. अनुष्का तिवारी से हेयर ट्रांसप्लांट कराने वाले 2 पेशेंट की मौत हो गई। पहली- पनकी पावर प्लांट के सहायक अभियंता विनीत दुबे की। दूसरी- फर्रुखाबाद के इंजीनियर मयंक कटियार की। पुलिस के एक्टिव होने के बाद महिला डॉक्टर ‘लापता’ हैं। शुरुआती छानबीन में हेयर ट्रांसप्लांट डेथ केस में 3 कॉमन पॉइंट मिले। पहला- ऑपरेशन के 24 घंटे के अंदर दोनों इंजीनियर की मौत हो गई। उनकी परिस्थितियां भी एक जैसी थीं। मतलब सिर में तेज दर्द, चेहरे पर सूजन, फिर तड़प-तड़पकर मौत। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
आजमगढ़ में गाड़ी टकराने पर महिला की गोली मारकर हत्या:दबंगों ने दामाद पर फायर झोंका, बचाने में सास की पीठ पर लगी गोली
