उत्तराखंड में सीएम योगी…गांव की गलियों में घूमे:भतीजी की शादी की तैयारियों को देखा; कल अपने बचपन के स्कूल जाएंगे

उत्तराखंड में सीएम योगी…गांव की गलियों में घूमे:भतीजी की शादी की तैयारियों को देखा; कल अपने बचपन के स्कूल जाएंगे

यूपी के CM योगी उत्तराखंड में हैं। वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने कल (गुरुवार) पौढ़ी पहुंचे थे। आज योगी ने भतीजी के शादी की तैयारियों को परखा। गांव की गलियों में घूमे और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में आई महिलाओं ने योगी का फूल देकर स्वागत किया। योगी बच्चों के साथ भी खेलते दिखे। कल से वह अपने गांव पंचूर में हैं। योगी कल हुए भतीजी के मेहंदी फंक्शन में भी शामिल हुए थे। आज है योगी की भतीजी की शादी देहरादून से पंचूर गांव पहुंची बारात
योगी की उनकी भतीजी अर्चना की आज शादी है। उनकी बारात देहरादून से दोपहर करीब 2 बजे पंचूर पहुंच गई है। शाम को योगी आदित्यनाथ भी बारातियों की अगवानी करेंगे। अब भतीजी और दामाद की तस्वीरें देखिए… योगी कल अपने बचपन के स्कूल जाएंगे
सीएम योगी शनिवार को अपने बचपन के स्कूल जाएंगे। स्कूल में बच्चे उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। बच्चे एक हफ्ते से उनके स्वागत प्रोग्राम को लेकर प्रैक्टिस कर रहे थे। हर बच्चा सीएम योगी से मिलना चाह रहा है। महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए
सीएम योगी ने गुरुवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी पहुंचे। उन्होंने ब्रम्हलीन संत महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट की याद में बने पार्क में 100 फीट ऊंचे तिरंगे और दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन किया था। सीएम योगी ने इसके साथ ही सिद्धपीठ महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कॉलेज की गौरक्ष पत्रिका का विमोचन भी किया। 8 महीने पहले सीएम योगी अपनी मां से मिलने आए थे उत्तराखंड
मां की तबीयत खराब होने पर सीएम योगी 8 महीने पहले उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स पहुंचे। वह करीब 20 मिनट मां के साथ रहे। उनका हाल-चाल पूछा। एम्स के डायरेक्टर से मुलाकात कर मां की तबीयत के बारे में जानकारी ली थी। तब योगी की मां सावित्री देवी (85) आंखों में परेशानी के चलते एम्स में भर्ती थीं। 3 साल पहले घर जाकर मां से मिले थे योगी
2022 में सीएम योगी ने मां से मुलाकात की थी। उस वक्त सीएम मां से मिलने उत्तराखंड स्थित अपने गांव पंचूर गए थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। मां ने भी योगी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया था। यह मां-बेटे के लिए काफी भावुक पल था। सीएम ने उस समय संन्यास के करीब 28 साल बाद अपने घर में रात बिताई थी। मूल रूप से पंचूर गांव के रहने वाले हैं योगी
सीएम योगी मूल रूप से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। उनकी मां सावित्री देवी हाउसवाइफ हैं। सीएम योगी समेत उनके कुल चार बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके नाम मानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन, पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी हैं। उनके पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में साल 2020 में निधन हो गया था। तब सीएम कोविड प्रोटोकॉल के चलते पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे। उस दौरान सीएम योगी ने कहा था कि यूपी में कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाऊंगा। ————————– यह खबर भी पढ़िए… प्रेमानंद महाराज ने रात की पद यात्रा बंद की, भीड़ और स्वास्थ्य को वजह बताया; 2 दिन पहले महिलाओं ने किया था विरोध संत प्रेमानंद महाराज अब रात में अपने भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। उन्होंने रात 2 बजे की पद यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। मथुरा में स्थित केली कुंज आश्रम ने गुरुवार को बताया- महाराज जी के स्वास्थ और बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… यूपी के CM योगी उत्तराखंड में हैं। वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने कल (गुरुवार) पौढ़ी पहुंचे थे। आज योगी ने भतीजी के शादी की तैयारियों को परखा। गांव की गलियों में घूमे और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। कार्यक्रम में आई महिलाओं ने योगी का फूल देकर स्वागत किया। योगी बच्चों के साथ भी खेलते दिखे। कल से वह अपने गांव पंचूर में हैं। योगी कल हुए भतीजी के मेहंदी फंक्शन में भी शामिल हुए थे। आज है योगी की भतीजी की शादी देहरादून से पंचूर गांव पहुंची बारात
योगी की उनकी भतीजी अर्चना की आज शादी है। उनकी बारात देहरादून से दोपहर करीब 2 बजे पंचूर पहुंच गई है। शाम को योगी आदित्यनाथ भी बारातियों की अगवानी करेंगे। अब भतीजी और दामाद की तस्वीरें देखिए… योगी कल अपने बचपन के स्कूल जाएंगे
सीएम योगी शनिवार को अपने बचपन के स्कूल जाएंगे। स्कूल में बच्चे उनके स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। बच्चे एक हफ्ते से उनके स्वागत प्रोग्राम को लेकर प्रैक्टिस कर रहे थे। हर बच्चा सीएम योगी से मिलना चाह रहा है। महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए
सीएम योगी ने गुरुवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी पहुंचे। उन्होंने ब्रम्हलीन संत महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट की याद में बने पार्क में 100 फीट ऊंचे तिरंगे और दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन किया था। सीएम योगी ने इसके साथ ही सिद्धपीठ महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कॉलेज की गौरक्ष पत्रिका का विमोचन भी किया। 8 महीने पहले सीएम योगी अपनी मां से मिलने आए थे उत्तराखंड
मां की तबीयत खराब होने पर सीएम योगी 8 महीने पहले उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स पहुंचे। वह करीब 20 मिनट मां के साथ रहे। उनका हाल-चाल पूछा। एम्स के डायरेक्टर से मुलाकात कर मां की तबीयत के बारे में जानकारी ली थी। तब योगी की मां सावित्री देवी (85) आंखों में परेशानी के चलते एम्स में भर्ती थीं। 3 साल पहले घर जाकर मां से मिले थे योगी
2022 में सीएम योगी ने मां से मुलाकात की थी। उस वक्त सीएम मां से मिलने उत्तराखंड स्थित अपने गांव पंचूर गए थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था। मां ने भी योगी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया था। यह मां-बेटे के लिए काफी भावुक पल था। सीएम ने उस समय संन्यास के करीब 28 साल बाद अपने घर में रात बिताई थी। मूल रूप से पंचूर गांव के रहने वाले हैं योगी
सीएम योगी मूल रूप से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। उनकी मां सावित्री देवी हाउसवाइफ हैं। सीएम योगी समेत उनके कुल चार बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके नाम मानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन, पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी हैं। उनके पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में साल 2020 में निधन हो गया था। तब सीएम कोविड प्रोटोकॉल के चलते पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे। उस दौरान सीएम योगी ने कहा था कि यूपी में कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाऊंगा। ————————– यह खबर भी पढ़िए… प्रेमानंद महाराज ने रात की पद यात्रा बंद की, भीड़ और स्वास्थ्य को वजह बताया; 2 दिन पहले महिलाओं ने किया था विरोध संत प्रेमानंद महाराज अब रात में अपने भक्तों को दर्शन नहीं देंगे। उन्होंने रात 2 बजे की पद यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी है। मथुरा में स्थित केली कुंज आश्रम ने गुरुवार को बताया- महाराज जी के स्वास्थ और बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर