उन्नाव में पति ने पत्नी और 2 मासूम बेटियों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गया। सोमवार सुबह भाई उसे बुलाने पहुंचा। दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो बरामदे में भाई की लाश फंदे से लटक रही थी। उसने आसपास के लोगों और पुलिस को बुलाया। दरवाजा खोला गया तो कमरे में बेड पर पत्नी और दोनों बेटियों के शव पड़े थे। शवों पर जख्म के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि पति ने पत्नी और बेटियों की गला दबाकर हत्या की। घटना अचलगंज थाना क्षेत्र के साहब खेड़ा गांव की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… कल ही पत्नी-बच्चों को ससुराल से लेकर आया था
अचलगंज के साहब खेड़ा गांव में अमित यादव पत्नी गीता (30) और दो बेटियां खुशी (10) और निधि (6) के साथ रहता था। खुशी कक्षा तीन में पढ़ती थी, जबकि निधि ने स्कूल जाना शुरू ही किया था। 2011 में अमित की शादी रायबरेली के परसानी गांव की रहने वाली गीता से हुई थी। अमित लोहचा कस्बे में ट्रैक्टर एजेंसी में काम करता था। गांव वालों के मुताबिक, अमित बीते कुछ समय से तनाव में था। उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। कुछ दिन से पत्नी दोनों बेटियों के साथ मायके रायबरेली में थी। रविवार को अमित ससुराल गया था और वहां से पत्नी बच्चों को लेकर आया था। 4 भाइयों से अलग रहता था अमित
भाई अजीत ने बताया- अमित हम पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। पांच साल पहले सभी भाई अलग हो गए। अलग-अलग घर बनवाकर रहने लगे। रविवार रात को 3 भाई और पिता रायबरेली के ठाकुरद्वारा में बुआ की बेटी की शादी में गए थे। अमित और संदीप गांव में ही थे। सुबह पता चला कि अमित ने पत्नी, बेटियों की हत्या कर जान दे दी है। मृतका की मां गीता ने बताया कि कि घर में CCTV लगे थे। पुलिस DVR को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। रील बनाने का शौकीन था अमित
भाई अजीत ने बताया- अमित रील बनाने का शौकीन था। वह अक्सर पत्नी-बच्चों के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता था। अजीत ने दैनिक भास्कर को हाल ही में पोस्ट किए वीडियो भी दिखाए। इन वीडियो में अमित परिवार के साथ काफी खुश नजर आ रहा है। घर में हुई घटना के बाद से अमित की मां दीपरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि मैं तीन दिनों से घर से बाहर थी। क्या पता था कि जब लौटूंगी तो अपने बेटे, बहू और नातिनों की मौत की खबर मिलेगी। पुलिस को नहीं मिला 3 दिन का DVR
पुलिस जांच में सामने आया है कि, अमित के घर में तीन कैमरे लगे हुए थे, जो 3 दिन से बंद थे। पुलिस को 3 दिन का डाटा डीवीआर से नहीं मिला है। गांव वालों के मुताबिक अमित को अपनी पत्नी पर शक रहता था। इसी के चलते उसने घर में कैमरे लगवाए थे। इसके अलावा अमित की पत्नी गीता ने साल 2022 में गांव के युवक पर रेप का आरोप लगाया था। गीता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी की मारपीट की वजह से उसका गर्भपात भी हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। मामले में 27 मई को कोर्ट में सुनवाई होने वाली थी। पुलिस कॉल डिटेल भी खंगाल रही
एसपी दीपक भूकर ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमित ने पहले अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की। फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। युवक के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। उसकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। ——————- ये खबर भी पढ़ें-ः इंडियन आर्मी के लिए पैसे देने वाली थर्ड की छात्रा, बोली- हमारे जवान बॉर्डर पर लड़ रहे, हम कुछ तो कर सकते हैं, देश से बड़ा कोई नहीं मेरे लिए हमारा देश सबसे जरूरी है। सारी दुनिया एक तरफ, मेरा देश एक तरफ। इंडियन आर्मी हमारे लिए जान तक देने को तैयार है, तो क्या मैं उन्हें अपने पैसे भी नहीं दे सकती? मैं इतना छोटा-सा काम कैसे नहीं कर सकती? इसीलिए मैंने अपने सारे पैसे दे दिए। खिलौने बाद में खरीद लूंगी।’ ये भावनाएं हैं गोरखपुर की 8 साल की बच्ची मानवी सिंह। उसने भारत-पाकिस्तान के बीच चले हमलों को देखते हुए अपने पिगी बैंक के सारे पैसे डोनेट कर दिए। अपने पापा से कहा- ये पैसे मोदी जी को भेज दीजिए। इससे हमारी आर्मी मजबूत होगी। पढ़ें पूरी खबर… उन्नाव में पति ने पत्नी और 2 मासूम बेटियों की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदे पर झूल गया। सोमवार सुबह भाई उसे बुलाने पहुंचा। दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो बरामदे में भाई की लाश फंदे से लटक रही थी। उसने आसपास के लोगों और पुलिस को बुलाया। दरवाजा खोला गया तो कमरे में बेड पर पत्नी और दोनों बेटियों के शव पड़े थे। शवों पर जख्म के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि पति ने पत्नी और बेटियों की गला दबाकर हत्या की। घटना अचलगंज थाना क्षेत्र के साहब खेड़ा गांव की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… कल ही पत्नी-बच्चों को ससुराल से लेकर आया था
अचलगंज के साहब खेड़ा गांव में अमित यादव पत्नी गीता (30) और दो बेटियां खुशी (10) और निधि (6) के साथ रहता था। खुशी कक्षा तीन में पढ़ती थी, जबकि निधि ने स्कूल जाना शुरू ही किया था। 2011 में अमित की शादी रायबरेली के परसानी गांव की रहने वाली गीता से हुई थी। अमित लोहचा कस्बे में ट्रैक्टर एजेंसी में काम करता था। गांव वालों के मुताबिक, अमित बीते कुछ समय से तनाव में था। उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब थी। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। कुछ दिन से पत्नी दोनों बेटियों के साथ मायके रायबरेली में थी। रविवार को अमित ससुराल गया था और वहां से पत्नी बच्चों को लेकर आया था। 4 भाइयों से अलग रहता था अमित
भाई अजीत ने बताया- अमित हम पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। पांच साल पहले सभी भाई अलग हो गए। अलग-अलग घर बनवाकर रहने लगे। रविवार रात को 3 भाई और पिता रायबरेली के ठाकुरद्वारा में बुआ की बेटी की शादी में गए थे। अमित और संदीप गांव में ही थे। सुबह पता चला कि अमित ने पत्नी, बेटियों की हत्या कर जान दे दी है। मृतका की मां गीता ने बताया कि कि घर में CCTV लगे थे। पुलिस DVR को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। रील बनाने का शौकीन था अमित
भाई अजीत ने बताया- अमित रील बनाने का शौकीन था। वह अक्सर पत्नी-बच्चों के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता था। अजीत ने दैनिक भास्कर को हाल ही में पोस्ट किए वीडियो भी दिखाए। इन वीडियो में अमित परिवार के साथ काफी खुश नजर आ रहा है। घर में हुई घटना के बाद से अमित की मां दीपरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि मैं तीन दिनों से घर से बाहर थी। क्या पता था कि जब लौटूंगी तो अपने बेटे, बहू और नातिनों की मौत की खबर मिलेगी। पुलिस को नहीं मिला 3 दिन का DVR
पुलिस जांच में सामने आया है कि, अमित के घर में तीन कैमरे लगे हुए थे, जो 3 दिन से बंद थे। पुलिस को 3 दिन का डाटा डीवीआर से नहीं मिला है। गांव वालों के मुताबिक अमित को अपनी पत्नी पर शक रहता था। इसी के चलते उसने घर में कैमरे लगवाए थे। इसके अलावा अमित की पत्नी गीता ने साल 2022 में गांव के युवक पर रेप का आरोप लगाया था। गीता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी की मारपीट की वजह से उसका गर्भपात भी हो गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। मामले में 27 मई को कोर्ट में सुनवाई होने वाली थी। पुलिस कॉल डिटेल भी खंगाल रही
एसपी दीपक भूकर ने बताया- शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमित ने पहले अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या की। फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। युवक के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। उसकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। ——————- ये खबर भी पढ़ें-ः इंडियन आर्मी के लिए पैसे देने वाली थर्ड की छात्रा, बोली- हमारे जवान बॉर्डर पर लड़ रहे, हम कुछ तो कर सकते हैं, देश से बड़ा कोई नहीं मेरे लिए हमारा देश सबसे जरूरी है। सारी दुनिया एक तरफ, मेरा देश एक तरफ। इंडियन आर्मी हमारे लिए जान तक देने को तैयार है, तो क्या मैं उन्हें अपने पैसे भी नहीं दे सकती? मैं इतना छोटा-सा काम कैसे नहीं कर सकती? इसीलिए मैंने अपने सारे पैसे दे दिए। खिलौने बाद में खरीद लूंगी।’ ये भावनाएं हैं गोरखपुर की 8 साल की बच्ची मानवी सिंह। उसने भारत-पाकिस्तान के बीच चले हमलों को देखते हुए अपने पिगी बैंक के सारे पैसे डोनेट कर दिए। अपने पापा से कहा- ये पैसे मोदी जी को भेज दीजिए। इससे हमारी आर्मी मजबूत होगी। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
उन्नाव में पत्नी, दो बेटियों की हत्याकर फांसी लगाई:शवों के बगल बैठकर खूब रोया, 6 और 10 साल की थीं बेटियां
