ऊना में आज होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। महिला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में रेड की। घटना पीरनिगाह रोड की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस होटल में लंबे समय से अवैध देह व्यापार चल रहा है। होटल में लड़कियों को पैसों का लालच देकर इस धंधे में शामिल किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल के कमरों में आपत्तिजनक गतिविधियां मिलीं। जांच में सामने आया कि होटल मालिक, जो बहडाला का रहने वाला है, खुद भी इस अवैध कार्य में शामिल था। वह लड़कियों से देह व्यापार करवा रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने कहा कि इस मामले में होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देह व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। ऊना में आज होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। महिला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल में रेड की। घटना पीरनिगाह रोड की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस होटल में लंबे समय से अवैध देह व्यापार चल रहा है। होटल में लड़कियों को पैसों का लालच देकर इस धंधे में शामिल किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल के कमरों में आपत्तिजनक गतिविधियां मिलीं। जांच में सामने आया कि होटल मालिक, जो बहडाला का रहने वाला है, खुद भी इस अवैध कार्य में शामिल था। वह लड़कियों से देह व्यापार करवा रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने कहा कि इस मामले में होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देह व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
